Modular Kitchen में अलग सी चमक लाएंगे Cup Rack के ये डिजाइंस, साथ ही मिलेगा यूनिक और ट्रेंडी लुक

Cup Rack Designs For Modular Kitchen: आज के समय हर कोई अपने घर को मॉडर्न और खूबसूरत बनाना चाहता है। ऐसे में लोग न केवल बेडरूम या फिर लिविंग रूम बल्कि किचन को भी नए डिजाइन में बनवाते हैं। वर्तमान में मॉड्यूलर किचन (Modular Kitchen) काफी ट्रेंड में है। यह न देखने में सुंदर लगता है बल्कि घर की रौनक भी बढ़ाता है। किचन को स्टाइलिश लुक देने में छोटे-छोटे एलिमेंट्स अहम भूमिका निभाते हैं।
अगर आप अपने मॉड्यूलर किचन को यूनिक, ट्रेंडी और अट्रैक्टिव लुक देना चाहती हैं, तो Cup Rack के नए डिजाइंस आपकी मदद कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम कप रैक के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं। ये किचन की दीवारों और काउंटरटॉप पर एक अलग सी चमक बिखेरने का काम भी करते हैं।
वॉल-माउंटेड कप रैक (Wall-Mounted Cup Racks For Modular Kitchen)

अगर आपके किचन में काउंटरटॉप पर जगह कम है, तो वॉल-माउंटेड कप रैक लगवा सकती हैं। ये डिजाइंस सीधे दीवार पर फिट हो जाते हैं और दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। आजकल लकड़ी और मैट-ब्लैक मेटल के कॉम्बिनेशन वाले रैक काफी ट्रेंड में हैं। इनमें नीचे हुक्स लगे होते हैं जहां आप अपने पसंदीदा और रंग-बिरंगे मग टांग सकती हैं। साथ ही, ऊपर एक छोटी शेल्फ होती है जहां आप टी-कॉफी के जार या छोटे इनडोर प्लांट्स रख सकती हैं। यह डिजाइन आपके किचन को एक मॉडर्न कैफे जैसा वाइब देता है।
इसे भी पढ़ें- Modular Kitchen के लिए बेस्ट हैं Organiser के ये लेटेस्ट डिजाइंस, मॉडर्न लुक के साथ मिलेगा फुल स्पेस
ट्री शेप्ड और रिवॉल्विंग कप रैक (Tree-Shaped & Revolving Racks For Modular Kitchen)

किचन के काउंटर या सिंक के पास रखने के लिए ट्री शेप्ड वाले कप होल्डर्स काफी ट्रेंड में हैं। लकड़ी या ब्रास से बने ये रैक टेबल पर रखे हुए किसी आर्ट पीस की तरह लगते हैं। इनमें एक वर्टिकल स्टैंड होता है जिससे कई ब्रांच निकली होती हैं, जिन पर कप आसानी से टांगे जा सकते हैं।
इसके अलावा, घूमने वाले कप रैक भी काफी ट्रेंडी हैं। इन्हें घुमाकर आप अपना मनपसंद कप आसानी से चुन सकती हैं। यह आपके मॉड्यूलर किचन को फंकी और यूनिक लुक देता है।
अंडर-शेल्फ कप होल्डर (Under-Shelf Cup Holders For Modular Kitchen)

अगर आपको मिनिमलिस्टिक या बहुत ही साफ-सुथरा लुक पसंद है, तो Under-Shelf या Under-Cabinet कप होल्डर्स परफेक्ट हैं। ये हुक्स वाले रैक होते हैं जो कैबिनेट या शेल्फ के निचले हिस्से में आसानी से स्लाइड या फिक्स हो जाते हैं। इसमें कप नीचे की तरफ लटकते हैं, जिससे कैबिनेट के अंदर की खाली जगह का सही इस्तेमाल हो जाता है। बाहर से देखने पर किचन एकदम व्यवस्थित और क्लटर-फ्री नजर आता है।
कप रैक या होल्डर चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
- किचन के लिए कप रैक चुनते समय हमेशा अपने किचन की थीम और कलर स्कीम का ध्यान रखें।
- अगर आपका किचन व्हाइट या पेस्टल कलर का है, तो ब्लैक मेटल या नेचुरल वुडन फिनिश वाले रैक बहुत अच्छे लगेंगे।
- वहीं किचन का लुक थोड़ा ट्रेडिशनल या रॉयल है, तो कॉपर या ब्रास की फिनिश वाले रैक चुनें।
इसे भी पढ़ें- पुरानी फ्रिज को भी नया बना सकते हैं Fridge Cover के ये बेहतरीन कवर, खूबसूरती और टेक्सचर का लगेगा ट्रेंडी तड़का
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।