Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:51 PM IST

Modular Kitchen Counter को दें मॉडर्न और क्लीन लुक, Masala Organizer Rack के ये लेटेस्ट डिजाइंस हैं बेस्ट ऑप्शन

Spice Rack For Modular Kitchen: अगर आप अपने मॉड्यूलर किचन के लिए मसाला ऑर्गेनाइजर रैक सर्च कर रही हैं, जो मॉडर्न लगने के साथ-साथ क्लीन लुक भी दें, तो मसालदानी के ये लेटेस्ट डिजाइंस देख सकती हैं।
Updated:- 2026-04-28, 10:17 IST
masala organizer rack for modern modular kitchen

Rack Designs For Modular Kitchen: आज के समय लोग न केवल लिविंग एरिया, टेरेस या फिर बालकनी को सुंदर और डेकोरेटिव बनाते हैं बल्कि किचन को स्टाइलिश बनाने के लिए भी हजारों रुपये पानी की तरह बहा देते हैं। वर्तमान में मॉड्यूलर किचन ट्रेंड में हैं, लेकिन इसका मजा तभी आता है, जब काउंटर टॉप खाली और साफ हो। इसे लेकर अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि मसालों के डिब्बे को कैसे रखें जो लुक को कम करने के बजाय बढ़ाने का काम करें। अगर आपका भी यही सवाल है, तो आज के इस लेख में हम आपको लेटेस्ट मसाला ऑर्गेनाइजर रैक के ऐसे डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इसे एक प्रीमियम और मॉडर्न टच दें। आइए जानते हैं इनके कुछ बेहतरीन डिजाइंस के बारे में।

एल्युमिनियम एनोडाइज्ड मसाला रैक (Aluminum Anodized Rack)

Aluminum Anodized Rack

एल्युमिनियम एनोडाइज्ड रैक आपके किचन को एक प्रीमियम और अल्ट्रा-मॉडर्न टच देता है। खासियत यह है कि इनकी कोटिंग इन्हें जंगऔर खरोंच से बचाती है, जिससे इनकी चमक सालों बनी रहती है। इनका हल्का वजन और स्लीक सिल्वर फिनिश डार्क और लाइट दोनों तरह के काउंटरटॉप्स पर बेहद आकर्षक और क्लीन नजर आता है।

रिवॉल्विंग स्पाइस कैरोसेल मसाला रैक (Revolving Spice Carousel Masala Rack)

Revolving Spice Carousel Masala Rack

अगर आप काउंटर पर ही मसाले रखना पसंद करते हैं, तो स्पाइस कैरोसेल स्टाइल रैक चुनें। यह अक्सर कांच या स्टेनलेस स्टील में आता है। इसकी खासियत यह है एक ही जगह पर 12 से 16 मसाले रखे जा सकते हैं।

हेक्सागोनल वॉल मसाला रैक (Wall-Mounted Hexagonal Masala Rack)

Wall-Mounted Hexagonal masala Rack

हेक्सागोनल वॉल मसाला रैक आजकल का लेटेस्ट ट्रेंड है। हेक्सागोनल रैक को दीवार पर एक हनीकॉम्ब पैटर्न में लगाएं। यह स्टोर करने के साथ-साथ एक वॉल-डेकोर का काम भी करते हैं।

हैंगिंग रेल सिस्टम मसाला रैक (Hanging Rail System Masala Rack)

Hanging Rail System Masala Rack

मॉड्यूलर किचन में ऊपर की कैबिनेट के नीचे एक रॉड लगवाएं, जहां से मसालों के छोटे-छोटे जार्स हुक की मदद से लटके रहें। यह बहुत ही यूनिक और 'प्रोफेशनल शेफ' वाला लुक देता है।

क्रॉस-फ्रेम मसाला रैक (Cross-Frame Masala Rack)

Cross-Frame Masala Rack

आप अपनी मॉड्यूलर किचन के लिए क्रास फेम वाला मसाला रैक लगवा सकती हैं। इसका मॉडर्न Xडिजाइन आपके काउंटर को एक मॉडर्न आर्ट जैसा लुक देता है।

स्टैकेबल जार मसाला रैक (Stackable Jar Rack)

Stackable Jar spices Rack

Image Credit- Amazon

स्टैकेबल जार मसाला रैक का इस्तेमाल आप अपने मॉड्यूलर किचन में कर सकती हैं। इसमें एक के ऊपर एक जार रखे जाते हैं। मॉडर्न लुक के लिए ये अक्सर एक्रिलिक या मेटल फिनिश में आते हैं, जो आपके किचन को प्रोफेशनल टच देते हैं। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कम जगह में स्मार्ट मैनेजमेंट चाहते हैं।

विंटेज वुडन मसाला रैक (Vintage Wooden Masala Rack)

vintage wooden spice rack

अगर आप अपने किचन को Rustic या Farmhouse लुक देना चाहती हैं, तो शीशम, मैंगो वुड या डार्क वॉलनट फिनिश वाले लकड़ी के रैक बेहतरीन विकल्प हैं। इसके लिए आप दीवार पर टंगने वाले नक्काशीदार रैक चुन सकती हैं या काउंटरटॉप के लिए छोटे हैंडक्राफ्टेड स्टैंड।

 स्टील मेटल ब्लैक आयरन रैक (Sleek Matte Black Iron Rack)

Sleek Matte Black Iron spice Rack

मॉडर्न लुक के लिए आप अपने मॉड्यूलर किचन के लिए मैटी ब्लैक फिनिश वाला रैक चुन सकती हैं। यह मजबूत होता है और सफेद या ग्रे काउंटरटॉप पर बहुत आकर्षक लगता है।

मल्टी लेयर बंबू स्पाइस रैक ( Multi-Layer Bamboo Spice Rack)

Multi-Layer Bamboo Spice Rack

अगर आप अपने मॉड्यूलर किचन को नेचुरल लुक देना चाहती हैं, तो मल्टी लेयर बंबू स्पाइस रैक लगा सकती हैं। बांस से बने ये रैक बहुत ट्रेंड में है। इसकी डिजाइन सीढ़ीनुमा होती है, जिससे पीछे के डिब्बे ऊंचाई पर रहते हैं और आसानी से दिखाई देते हैं।

मैग्रेटिक स्पाइस टिन (Magnetic Spice Tins)

Magnetic Spice Tins

अगर आप काउंटर टॉप को पूरी तरह खाली रखना चाहते हैं, तो मैग्नेटिक टिन्स का इस्तेमाल करें। इन्हें आप फ्रिज के साइड में या दीवार पर लगी एक मेटल स्ट्रिप पर चिपका सकते हैं। यह देखने में बहुत ही 'फ्यूचरिस्टिक' लगता है।

पुल-आउट रैक (Pull-out Racks For Spices)

Pull out rack for modular kitchen

अगर आपके किचन में जगह कम है, तो आप पुल-आउट रैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये रैक कैबिनेट के अंदर आसानी से फिट हो जाते हैं और जरूरत पड़ने पर बाहर खींच सकती हैं। ये न केवल आपके मसालों को व्यवस्थित रखते हैं, बल्कि काउंटर को भी बिल्कुल खाली और साफ रखते हैं।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Storage Hacks: किचन में हर जगह फैला रहता है सामान, इन स्टोरेज हैक्स से मिलेगा क्लीन लुक

वॉल-माउंटेड शेल्फ (Wall-mounted Shelves For Spice)

Wall-mounted Shelves For Spice

अगर आप काउंटर टॉप को खाली रखना चाहती हैं, तो वॉल माउंटेड शेल्फ वाली रैक इस्तेमाल में ला सकती हैं।
स्टेनलेस स्टील या लकड़ी के वॉल-माउंटेड रैक आजकल बहुत चलन में हैं। इन्हें दीवार पर लगाने से आपके मसालों के डिब्बे हमेशा आप के सामने और हाथ की पहुंच में रहते हैं। ये एक ओपन किचन लुक देते हैं, जिससे रसोई बड़ी और हवादार लगती है।

रोटेटिंग रैक (Rotating Racks)

Carousel Racks

यदि आप काउंटर पर ही कुछ रखना चाहती हैं, तो रोटेटिंग रैक बेस्ट हैं। गोल आकार के ये रैक कम जगह घेरते हैं और इन्हें घुमाकर आप आसानी से कोई भी मसाला निकाल सकते हैं। ये दिखने में काफी स्टाइलिश होते हैं और काउंटर को एक प्रोफेशनल शेफजैसा लुक देते हैं।

ड्रॉअर ऑर्गनाइजर (Drawer Organizers)

Drawer Organizers for spices

मिनिमलिस्ट और क्लीन लुक के लिए आप इन-ड्रॉअर मसालों का सेटअप बेस्ट है। इसमें मसालों को लिटाकर या तिरछा रखने के लिए खांचे बने होते हैं। यह तरीका सबसे बेस्ट है क्योंकि इसमें काउंटर पर एक भी डिब्बा नहीं दिखता, जिससे किचन बहुत मॉडर्न और साफ नजर आता है।

इसे भी पढ़ें- Open Kitchen के लिए परफेक्ट हैं ये Utensils Stand, स्टोरेज के साथ देंगे स्टाइलिश लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Pintrest

FAQ
किचन काउंटर के लिए सबसे अच्छा मसाला रैक कौन सा है?
अगर आपके पास काउंटर स्पेस कम है, तो 2-टियर या 3-टियर स्टेप्ड रैक सबसे अच्छा है। अगर आप क्लीन लुक चाहते हैं, तो पुल-आउट ड्रावर या वॉल-माउंटेड मैग्नेटिक रैक बेस्ट हैं।
मॉड्यूलर किचन के लिए सबसे ट्रेंडी मसाला रैक डिजाइन कौन से हैं?
इन दिनों Minimalist और Space-saving डिजाइंस काफी लोकप्रिय हैं। इसमें आप Pull-out Spice Rack  और Rotating Lazy Susan रैक लगवा सकती हैं।
मसालों के लिए कौन सा मटेरियल बेस्ट है?
कांच (Glass) या सिरेमिक के जार सबसे अच्छे होते हैं क्योंकि ये मसालों की खुशबू को बरकरार रखते हैं और दिखने में भी प्रीमियम लगते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।