Modular Kitchen के लिए बेस्ट हैं Organiser के ये लेटेस्ट डिजाइंस, मॉडर्न लुक के साथ मिलेगा फुल स्पेस

Modular Kitchen Organiser Designs: आज के समय न केवल लोग बेडरूम, लिविंग एरिया और बालकनी को बनवाते समय खास ध्यान देते हैं बल्कि किचन के स्ट्राक्चर और डिजाइन पर भी गौर करते हैं। इन दिनों मॉड्यूलर किचन ट्रेंड में है। ये न केवल देखने में शानदार लगता है बल्कि कम जगह में अधिक सामान रखने की सुविधा भी देता है। अक्सर किचन में बर्तनों, मसालों और राशन के डिब्बों की भीड़ की वजह से काम करना मुश्किल हो जाता है। अब ऐसे में ऑर्गेनाइजर कमला दिखाते हैं। हालांकि कई बार किचन और ऑर्गेनाइजर का सही मैच करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
आज के इस लेख में हम आपको ऑर्गेनाइजर के लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी किचन को एक क्लासी लुक देने के साथ-साथ हर छोटी-बड़ी चीज के लिए एक खास जगह तय कर देते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ऑर्गनाइजर्स के बारे में जो आपके किचन को मॉडर्न लुक में बदल सकते हैं।
टॉल यूनिट पेंट्री (Tall Unit Pantry Organiser For Modular Kitchen)
यह आपके किचन के लिए एक 'मिनी सुपरमार्केट' की तरह काम करती है। यह फर्श से छत तक की ऊंचाई वाली एक अलमारी होती है, जिसमें ढेर सारे शेल्फ और टोकरियां लगी होती हैं। इसमें आप महीने भर का राशन, अनाज के बड़े डिब्बे और स्नैक्स एक ही जगह व्यवस्थित रख सकते हैं। इसके खुलने का तरीका इतना स्मूथ होता है कि पीछे रखा सामान भी आसानी से आपके सामने आ जाता है।
इसे भी पढ़ें- Modular Kitchen में लगाएं Drawer Organiser के ये लेटेस्ट डिजाइंस, मिलेगा स्पेस और क्लटर फ्री रहेगी रसोई
ले मन कॉर्नर और एस-कैरोसेल (LeMans Corner & S-Carousel Organiser For Modular Kitchen)
किचन के डेड कॉर्नर्स को इस्तेमाल करने के लिए यह सबसे यूनिक डिजाइन है। साधारण शेल्फ के बजाय, ये मूवेबल ट्रे होती हैं जो गुर्दे (Kidney) के आकार की होती हैं। जब आप दरवाजा खोलते हैं, तो ये पूरी तरह बाहर निकल आती हैं। इसमें आप भारी डिनर सेट या प्रेशर कुकर जैसे बर्तन रख सकते हैं।
लिफ्ट-अप कैबिनेट (Lift-up Cabinets Organiser For Modular Kitchen)
ऊपर के कैबिनेट के लिए आजकल पुराने दरवाजों की जगह लिफ्ट-अप सिस्टम का इस्तेमाल हो रहा है। ये दरवाजे ऊपर की तरफ खुलते हैं और वहीं टिक जाते हैं। इससे खाना बनाते समय सिर टकराने का डर नहीं रहता और किचन को एक बहुत ही हाई-टेक और मॉडर्न लुक मिलता है।
इन-बिल्ट मसाला पुल-आउट (Built-in Spice Pull-out Organiser For Modular Kitchen)
गैस स्टोव के ठीक बगल में एक पतला सा 'पुल-आउट' ऑर्गनाइजर किचन की जरूरत होता है। इसमें मसालों के छोटे डिब्बे, तेल की बोतलें और सिरका रखने के लिए अलग-अलग सेक्शन बने होते हैं। इससे स्लैब (Countertop) हमेशा खाली और साफ रहता है।
सिंक ऑर्गनाइजर और डस्टबिन होल्डर (Sink Organiser And Dustbin Holder For Modular Kitchen)
मॉडर्न किचन में सिंक के नीचे की जगह को बेकार नहीं छोड़ा जाता। यहां यू-शेप दराज लगाई जाती है जो सिंक के पाइप के चारों ओर फिट हो जाती है। इसमें आप स्पंज, डिश सोप और सफाई के कपड़े रख सकते हैं। साथ ही, दरवाजे से जुड़ा हुआ डस्टबिन होल्डर इसे पूरी तरह से 'हैंड्स-फ्री' और स्वच्छ बनाता है।
वर्टिकल स्पाइस रैक (Vertical Spice Rack Organiser For Modular Kitchen)
मसालों के डिब्बे अगर स्लैब पर रखे हों, तो वे काफी जगह घेरते हैं और उन पर तेल की परत जम जाती है। वर्टिकल यानी दीवार पर लगने वाले या कैबिनेट के अंदर फिट होने वाले स्पाइस रैक आजकल बहुत पसंद किए जा रहे हैं। ये कांच के डिब्बों के साथ आते हैं जो आपके किचन को एक लग्जरी होटल जैसा लुक देते हैं।
इसे भी पढ़ें- Modular Kitchen को बनाएं और भी लग्जरी, Glass Cabinets के ये डिजाइंस करेंगे कमाल
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।