Modular Kitchen में लगाएं Drawer Organiser के ये लेटेस्ट डिजाइंस, मिलेगा स्पेस और क्लटर फ्री रहेगी रसोई

Modular Kitchen Drawer Organiser Designs: मॉडर्न और अरेंज किचन का राज केवल उसके बाहरी लुक्स में नहीं, बल्कि ड्रॉयर के अंदर बने मैनेजमेंट ऑर्गनाइजर में होता है। मॉड्यूलर किचन बनवाना तो आसान है, लेकिन उसे क्लटर-फ्री रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। यहीं पर ड्रॉर ऑर्गनाइजर अपनी भूमिका निभाते हैं। नीचे लेख में देखें ड्रॉर ऑर्गनाइजर के लेटेस्ट डिजाइन
Updated:- 2026-05-11, 19:25 IST
image

Drawer Organiser For Modular Kitchen: मॉडर्न और अरेंज किचन का राज केवल उसके बाहरी लुक्स में नहीं, बल्कि ड्रॉयर के अंदर बने मैनेजमेंट ऑर्गनाइजर में होता है। मॉड्यूलर किचन बनवाना तो आसान है, लेकिन उसे क्लटर-फ्री रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। यहीं पर किचन में लगे ऑर्गेनाइजर अहम भूमिका निभाते हैं। छोटे-छोटे ऑर्गेनाइजर न केवल सामान को व्यवस्थित रखने में मदद करते हैं बल्कि किचन को भी सुंदर दिखाते हैं। हर चीज के लिए जब एक निश्चित जगह होती है, तो खाना बनाते समय सामान ढूंढने में भी आसानी हो जाती है। साथ ही, किचन का काउंटरटॉप हमेशा साफ नजर आता है। आइए जानते हैं ड्रॉर ऑर्गनाइजर के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में, जो आपके मॉड्यूलर किचन को पूरी तरह बदल सकते हैं।

अंडर-सिंक ऑर्गनाइजर (Under-Sink Drawers)

Under-Sink Drawers

अगर आपके मॉड्यूलर किचन में बने सिंक के नीचे जगह है, तो आप अंडर सिंक ऑर्गनाइजर बनवा सकती हैं। यह ऑर्गनाइजर पाइप के चारों ओर फिट हो जाता है, जिससे आप डिश सोप, स्पंज और क्लीनिंग सप्लाई को व्यवस्थित रख सकती हैं।

पेग बोर्ड ऑर्गनाइजर (Peg Board System Divider Organiser)

Peg Board System Divider Organiser

पेग बोर्ड ऑर्गनाइजर मॉड्यूलर किचन के लिए एक स्मार्ट और फ्लेक्सिबल समाधान है। इसमें दराज के आधार पर छोटे छेदों का ग्रिड होता है, जिसमें लकड़ी या प्लास्टिक के पेग्स फिट किए जाते हैं। इसकी खासियत यह है कि आप बर्तनों के आकार के अनुसार पेग्स की स्थिति बदल सकते हैं, जिससे थालियां और कटोरे अपनी जगह पर स्थिर रहते हैं और आपस में टकराते नहीं हैं। यह दराज के स्पेस का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करता है।

कटलरी ट्रे और एडजस्टेबल डिवाइडर (Cutlery Tray And Adjustable Divider Organiser)

Cutlery Tray And Adjustable Divider Organiser

मॉड्यूलर किचन के लिए सबसे जरूरी और लोकप्रिय डिजाइन कटलरी ट्रे है। पुराने समय में हम चम्मच और कांटे एक ही डिब्बे में ठूस देते थे, लेकिन अब लेटेस्ट डिजाइंस में इन-बिल्ट खांचे आते हैं। इसमें चम्मच, कांटे, चाकू और छोटे चम्मचों के लिए अलग-अलग स्लॉट्स होते हैं। यदि आपके पास दराज बड़ी है, तो आप एडजस्टेबल डिवाइडर का चुनाव कर सकती हैं। इन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार छोटा या बड़ा कर सकती हैं, जिससे बड़े कलछुल या बेलन को रखने में आसानी होती है। 

इसे भी पढ़ें- Modular Kitchen Counter को दें मॉडर्न और क्लीन लुक, Masala Organizer Rack के ये लेटेस्ट डिजाइंस हैं बेस्ट ऑप्शन

स्पाइस जार ऑर्गनाइजर (Tiered Inserts Drawer Organiser)

spices Tiered Inserts Drawer Organiser

मसालों के डिब्बे अक्सर दराज के पीछे छिप जाते हैं, जिससे उन्हें ढूंढना मुश्किल होता है। इसके समाधान के लिए 'टियरर्ड ऑर्गेनाइजर बहुत चलन में है। इसमें दराज के अंदर ढलान वाली सतह होती है जिस पर मसाले के डिब्बे लेटा कर रखे जाते हैं। इससे सभी डिब्बों के नाम और लेबल साफ दिखाई देते हैं और आपको दराज पूरी तरह छाननी नहीं पड़ती। यह डिजाइन न केवल जगह बचाता है बल्कि आपके मसालों को नमी और धूप से भी सुरक्षित रखता है क्योंकि वे दराज के अंदर बंद रहते हैं।

डीप ड्रॉर के लिए प्लेट और पॉट होल्डर्स (Deep Drawer Plate And Pot Holder Orgniser)

Deep Drawer Plate And Pot Holder Orgniser

बड़े बर्तनों जैसे कड़ाही, पतीले और थालियों के लिए डीप ड्रॉर ऑर्गनाइजर बेहतरीन होते हैं। लेटेस्ट डिजाइंस में पेग बोर्ड सिस्टम आता है, जिसमें दराज की सतह पर छोटे-छोटे छेद होते हैं और आप लकड़ी की खूंटियों को बर्तनों के आकार के अनुसार सेट कर सकते हैं। इससे थालियां आपस में टकराकर आवाज नहीं करतीं और एक के ऊपर एक बर्तन रखने की बजाय आप उन्हें खड़ा करके रख सकती हैं। 

कॉर्नर और पुल-आउट यूनिट्स (Corner Pull Out Unit Orgniser)

Corner Pull Out Unit Orgniser

रसोई के कोनों का स्पेस अक्सर बेकार चला जाता है। मॉड्यूलर किचन के लेटेस्ट डिजाइंस में मैजिक कॉर्नर या एस-शेप पुल-आउट ड्रॉर ऑर्गनाइजर लगाए जा रहे हैं। ये दराज खोलने पर बाहर की ओर घूमकर आते हैं, जिससे कोने में रखा भारी सामान भी आसानी से सुलभ हो जाता है। इसके अलावा, पतली दराजों के लिए 'बॉटल पुल-आउट' ऑर्गनाइजर का इस्तेमाल करें, जहां तेल, सिरका और सॉस की बोतलों को व्यवस्थित रखा जा सके। इन छोटे बदलावों से आपकी रसोई न केवल सुंदर दिखेगी, बल्कि काम करना भी एक सुखद अनुभव बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Modular Kitchen को बनाएं और भी लग्जरी, Glass Cabinets के ये डिजाइंस करेंगे कमाल

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Amazon, Pinterest

FAQ
मॉड्यूलर किचन के लिए किस मटेरियल का ऑर्गनाइजर सबसे अच्छा है?
बैम्बू और प्लास्टिक सबसे लोकप्रिय हैं। बैम्बू लुक्स में लग्जरी और इको-फ्रेंडली होता है, जबकि हाई-क्वालिटी प्लास्टिक को साफ करना आसान और वाटरप्रूफ होता है। 
क्या ऑर्गनाइजर लगाने से दराज की जगह (Space) कम हो जाती है?
ऑर्गनाइजर लगाने से दराज की Vertical Space का सही इस्तेमाल होता है। यह सामान को एक के ऊपर एक रखने के बजाय व्यवस्थित करता है, जिससे आप कम जगह में 20-30% ज्यादा सामान रख सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।