
हरियाणा एक ऐसा राज्य है, जो अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां पर देखने व घूमने लायक कई बेहतरीन चीजें हैं। अमूमन यह देखने में आता है कि जो लोग हरियाणा घूमने के लिए आते हैं, वे बर्ड सैन्चुरी से लेकर मॉल घूमना पसंद करते हैं। लेकिन इसके अलावा हरियाणा में कई बेहतरीन म्यूजियम्स भी स्थित हैं, जिन्हें हर किसी को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।
हरियाणा में मौजूद कई म्यूजियम्स राज्य के गौरवशाली अतीत और विविध विरासत की झलकियां पेश करते हैं। यहां पर आपको प्राचीन कलाकृतियों से लेकर आधुनिक कला तक, कई चीजों को देखने व करीब से जानने का अवसर प्राप्त होगा। हरियाणा के म्यूजियम्स की खास बात यह भी है कि चाहे आप इतिहास के शौकीन हों, कला प्रेमी हों या राज्य के सांस्कृतिक ताने-बाने को जानने की इच्छा रखते हों, यह म्यूजियम्स आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको हरियाणा में मौजूद कुछ बेहतरीन म्यूजियम्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको भी अपनी ट्रैवल बकिट लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए-
यह म्यूजियम पिंजौर में स्थित है। हरियाण के पिंजौर गार्डन में स्थित यह म्यूजियम प्राचीन काल से लेकर वर्तमान तक हरियाणा के इतिहास पर प्रकाश डालता है। जब आप यहां पर हैं तो आप हरियाणा की विरासत से संबंधित कलाकृतियां, पांडुलिपियां और कलाकृतियां आदि देख सकते हैं। यहां पर आने वाले विजिटर्स ना केवल हरियाणा के इतिहास के बारे में जान सकते हैं, बल्कि इससे जुड़े एजुकेशनल प्रोग्राम्स का हिस्सा भी बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली वाले हरियाणा के शहजादपुर के पास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

सरस्वती म्यूजियम हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित है और इसका नाम हिंदू देवी सरस्वती के नाम पर रखा गया है। सरस्वती म्यूजियम में पांडुलिपियों, प्राचीन सिक्कों और मूर्तियों का एक बेहतरीन कलेक्शन है। यह क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास पर फोकस करता है। जब आप यहां पर हैं तो प्राचीन लिपियों और धार्मिक कलाकृतियों के बारे में गहन जानकारी हासिल कर सकते हैं। सरस्वती म्यूजियम में कुछ वक्त बिताकर आप कुरुक्षेत्र के सांस्कृतिक महत्व की गहरी समझ प्राप्त कर सकते हैं।

यह आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम हरियाणा के हिसार में स्थित है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, यह म्यूजियम क्षेत्र से पुरातात्विक खोजों पर केंद्रित है। साथ ही साथ, यह हरियाणा में कभी पनपी प्राचीन सभ्यताओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इस म्यूजियम में आप हरियाणा के विभिन्न पुरातात्विक स्थलों से मिट्टी के बर्तन, मूर्तियां और शिलालेख जैसी कलाकृतियों का कलेक्शन देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Places Visit In October: जिंदगी रोमांस में भर जाएगी, अक्टूबर में देश की शानदार जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं
हरियाणा स्टेट म्यूजियम पंचकूला में स्थित है। यह म्यूजियम हरियाणा की ऐतिहासिक कलाकृतियों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ उन्हें संरक्षित भी करता है। हरियाणा स्टेट म्यूजियम के बेहतरीन कलेक्शन को देखकर आप राज्य के इतिहास, संस्कृति और कला के साथ एक अलग जुड़ाव महसूस करते हैं। इस म्यूजियम में प्राचीन मूर्तियां, मिट्टी के बर्तन, सिक्के, पांडुलिपियाँ और पेंटिंग हैं जो हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- archaeologyharyana, samskritisansthan
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।