किचन में मौजूद अचार, मसाला आदि प्लास्टिक के बॉक्स से ऑयली दाग हटाने के आसान उपाय

किचन में मौजूद अचार, मसाले, चीनी आदि के डिब्बों को साफ करना बहुत मुश्किल काम लगता है। खाना बनाते समय धुआं आदि कारणों की वजह से डिब्बे चिपचिपा हो जाते हैं। कई बार किचन में मौजूद डिब्बों पर तेल की एक मोटी परत भी जम जाती है, जिसकी वजह से दाल, चाय पत्ती आदि के बॉक्स बेहद ही गंदा नज़र आते हैं। कई बार इन्हें धोने के बावजूद भी तेल की चिपचिपाहट नहीं जाती है। ऐसे में अगर आप कुछ ट्रिक्स आजमाएं तो आपको ना सिर्फ चिपचिपाहट से छुटकारा मिलेगा बल्कि तेल के दाग भी आसानी से साफ हो जाएंगे। इन टिप्स की मदद से आप किसी अन्य डिब्बों में लगे तेल के दाग को भी आसानी से हटा सकती हैं, तो आइए जानते हैं-
बेकिंग सोडा और पानी का उपयोग करें
किचन में मौजूद किसी भी डिब्बे में तेल के दाग है या चिपचिपा भी है तो उसे साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और गरम पानी का इस्तेमाल आप कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले डिब्बे से सामग्री को निकाल लें। एक बर्तन में पानी गरम करें और उसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण में डिब्बा को डालकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आधे घंटे बाद ब्रश की मदद से साफ कर लें। इससे बॉक्स से ऑयली दाग आसानी से हट जाएंगे। इस टिप्स को प्लास्टिक के डिब्बों के साथ टिन और कांच के बॉक्स को भी साफ करने के लिए आप अपना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:ब्रेड क्रम्ब्स का इस तरह करेंगे इस्तेमाल तो बढ़ जाएगा खाने का जायका
नींबू का रस करें इस्तेमाल
अचार, मसाला, चाय पत्ती, चीनी आदि किसी भी प्लास्टिक के डिब्बों से तेल के दाग को हटाने के लिए नींबू के रस के साथ आप सिरका का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से डिब्बे एकदम नए दिखाई देंगे। इसके लिए एक बर्तन में 3 चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच सिरका को लगभग 2 लीटर पानी में मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण में सभी डिब्बों को डालकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। (कुकिंग के किचन की ऐसे करें सफाई) एक घंटे बाद ब्रश से साफ कर लें। इससे दाग और बदबू दोनों ही गायब हो जाएंगे।
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड भी प्लास्टिक बॉक्स से ऑयली दाग को हटाने के लिए एक बेस्ट घरेलू उपाय है। इसके साथ किसी अन्य पदार्थ को मिलाने की भी ज़रूरत नहीं है। इसके लिए 2-3 चम्मच पेरॉक्साइड लिक्विड को एक से दो लीटर पानी में मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण में प्लास्टिक बॉक्स को डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। कुछ देर बाद ब्रश की मदद से साफ कर लें। इससे बॉक्स एकदम नया दिखाई देगा। मिश्रण में ढक्कन की सफाई करना भी नहीं भूलें।
इसे भी पढ़ें:यह है दुनिया के सबसे महंगा तरबूज, कीमत भी है लाखों में
इसके अलावा आप टूथपेस्ट की मदद से भी प्लास्टिक के डिब्बों से तेल के दाग या चिपचिपापन को दूर कर सकती हैं। नेल पेंट रिमूवर को भी इस काम के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इन सभी टिप्स में बॉक्स की सफाई करने के बाद आधे से एक घंटे के लिए धूप में ज़रूर रखें। इससे बदबू के साथ नमी भी दूर हो जाएगी। ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आपको स्किन प्रोब्लम हैं, तो सफाई के दौरान ग्लव्स पहनना न भूलें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks,thesun.co.uk,squarespace)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।