शहद तो ज्यादातर घरों में इस्तेमाल किया जाता है। लोग चीनी की जगह इसका ही सेवन करना पसंद करते हैं। इसे न सिर्फ वजन कम करने के लिए बल्कि लोग चीनी के विकल्प के रूप में शहद का इस्तेमाल करते हैं। शहद का उपयोग पूजा-अनुष्ठानों में भी किया जाता है। शहद के लाभों के कारण उसका उपयोग होता है, लेकिन अगर आप नकली शहद खा रहे हैं, तो उसका कोई लाभ आपको नहीं मिलेगा।
जी हां, आज के समय में बाजार में मिलने वाली अधिकतर चीजों में मिलवाट होती है। शहद में भी मिलावट होने लगी है और इसमें कई बार चीनी मिलाई जाती है। शहद की पहचान कैसे की जाए, यह तो कोई एक्सपर्ट ही बता सकता है इसलिए हमने हनीऑलडे के फाउंडर युसूफ गलभाईवाला (Mr. Yusuf Galabhaiwala, Founder, HoneyAllDay ) से हमने पूछा तो उन्होंने कुछ अमेजिंग ट्रिक्स बताए हैं। आपका खरीदा हुआ शहद नकली है या असली इस बात की पहचान करने के लिए आप भी ये ट्रिक्स आजमा सकते हैं।
चीनी और ग्लूकोज की हाई मात्रा के कारण प्राकृतिक शहद समय के साथ क्रिस्टलाइज हो जाता है। इससे इसकी गुणवत्ता या स्वाद में कोई बदलाव नहीं आता है और क्रिस्टलाइज शहद को लिक्विड बनाने के लिए गर्म किया जा सकता है।
प्रोसेस्ड शहद कुछ समय तक लिक्विड बना रहेगा और आसानी से क्रिस्टलाइज नहीं होता है क्योंकि प्राकृतिक शुगर को ग्लूकोज या कॉर्न सिरप जैसी चीजों से पतला किया जा सकता है।
इसमें रिच और अलग तरह का फ्लोरल टेस्ट होता है। असली शहद की सुगंध भी अच्छी और मीठी होती है। वहीं, मिलावटी शहद में ज्यादा चीनी मिलाने के कारण यह अत्यधिक मीठा हो सकता है। इसका स्वाद कॉम्प्लेक्स हो सकता है। इसमें खुशबू भी नहीं होती है और यह मिलावटी और खराब लगता है।
इसे भी पढ़ें: नकली दूध की चुटकियों में करें पहचान, ये रहे आसान ट्रिक्स
आप फ्लो टेस्ट करके भी शहद में मिलावट चेक कर सकते हैं। असली शहद का फ्लो गाढ़ा होता है और नकली शहद हल्का होता है। आप चम्मच से शहद एक कटोरी या प्लेट में डालें। शुद्ध शहद धीरे-धीरे और मोटी धार में बहता है, जिससे अंत में मोती जैसा स्ट्रक्चर बनता है। मिलावटी शहद जल्दी से टपकता है और फैल जाएगा।
इसके अलावा आप अंगूठे पर शहद डालकर भी उसकी शुद्धता पहचान सकते हैं। अगर यह अंगूठे में फैल जाता है तो यह अशुद्ध शहद है।
आप शहद को फ्लेम टेस्ट करके चेक करके देख सकते हैं। एक रुई की बत्ती को शहद में डुबोएं और माचिस की तीली से उसे जलाने की कोशिश करें। शुद्ध शहद नमी की कमी के कारण आसानी से जल जाता है, जबकि पानी वाला मिलावटी शहद नहीं जलता। अगर आपका शहद जल रहा है, तो समझ जाएं कि यह आपकी हेल्थ के लिए हानिकारक है।
विनेगर ऐसा इंग्रीडिएंट है जो शहद की एडल्ट्रेशन पता करने में आपकी मदद कर सकता है। इसे आप शहद में मिलाकर देख सकते हैं। आप एक छोटा चम्मच विनेगर लें और एक चम्मच पानी डालकर मिक्स करें। इसके बाद इसे शहद में डालें। अगर इस मिश्रण में झाग बनता है, तो शहद में चाक पाउडर जैसे एडिटिव्स मिलाए जा सकते हैं। ऐसे शहद का सेवन करने से आपको बचना चाहिए।
शहद को गर्म करना सही नहीं माना जाता है। मगर आप शहद की शुद्धता को चेक करने के लिए उसे थोड़ा-सा गर्म करके देख सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच में शहद लें और उसे गैस पर रखकर गर्म करें। शुद्ध शहद जल्दी से कैरेमलाइज हो जाता है और इसमें किसी तरह का झाग नहीं बनता है, लेकिन मिलावटी शहद में नमी के कारण बुलबुले बन सकते हैं। अगर आप शहद में बुलबुले बनते देखें, तो उसका उपयोग न करें।
इसे भी पढ़ें: कहीं आप तो नहीं खा रही हैं नकली नमक, चीनी और अन्य मसाले? ऐसे करें पहचान
ये कुछ तरीके हैं जिनसे आप शहद की शुद्धता को पहचान सकते हैं। अगर आप भी ऐसे टिप्स जानते हैं, तो उन्हें हमारे आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।