Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:59 AM IST

Kitchen Hacks: इस तरह आप भी आसानी से कॉफ़ी में मिलावट की पहचान करें

अगर आपको भी कॉफ़ी पीना पसंद हैं, तो उसमें मिलावट की पहचान करने के लिए आप भी अपनाएं ये आसान टिप्स।
Updated:- 2021-08-09, 17:57 IST
check adulteration in coffee tips

भारत हो या फिर विदेशी जगह, लगभग हर जगह चाय से अधिक कॉफ़ी को पीना पसंद करते है। कितनी महिलाएं ऐसी भी होती है, जो चाय को कभी भी हाथ तक नहीं लगाएगी लेकिन, जैसे ही कॉफ़ी मिले तो तुरंत उसे पीने को तैयार हो जाती है। लेकिन, अगर आपसे ये सवाल किया जाए कि आप जो कॉफ़ी पी रही हैं, वो सही है? यानी उसमें कोई मिलावट तो नहीं? शायद इसके बारे में आपके पास कोई सटीक जानकारी नहीं हो।

खैर, आज आपके इस दुविधा को भी दूर किए देते हैं, क्योंकि इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप कुछ ही मिनटों में असली और नकली कॉफ़ी की पहचान आसानी से घर पर ही कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

एक गिलास पानी से जांच करें

tips to check adulteration in coffee inside

कॉफ़ी पाउडर में मिलावट की पहचान करने के लिए सबसे बेस्ट उपायों में से एक है एक गिलास पानी। जी हां, इसके लिए एक भरे गिलास में एक चम्मच कॉफ़ी पाउडर को पानी में रखकर लगभग 4 से 5 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। 5 मिनट बाद अगर कॉफ़ी में मिलावट होगी तो कॉफ़ी अपने आप नीचे बैठ जाएगी। अगर इसमें कोई मिलावट नहीं होगी तो ये अपने आप तैरती हुई दिखाई देगी।

इसे भी पढ़ें:फ्रिज में हो जाता है कड़क और बाहर होता है खराब, जानें मक्खन को स्टोर करने का सही तरीका

हाथों के सहारे जांच करें

check adulteration in coffee inside

कॉफ़ी में किसी भी तरह की मिलावट को परखने का सबसे आसान तरीका है हाथों के सहारे जांच करना। इसके लिए आप पैकेट बंद या फिर अन्य कॉफ़ी में से एक से दो चुटकी हाथों पर रखकर उसे रगड़े। अगर कॉफ़ी एकदम पाउडर की तरह लगे तो आप यक़ीन कर सकती हैं कि कॉफ़ी में कोई मिलावट नहीं है। अगर रगड़ने वक्त कॉफ़ी खुरदरा लगे तो फिर आपकी कॉफ़ी में किसी अन्य चीजों की मिलावट हो सकती है। (घी में मिलावट की जांच करें) कॉफ़ी में कई बार चावल का आटा या फिर सूजी भी मिक्स होता है।

इसे भी पढ़ें:Easy Hacks: जानिए कच्चे कटहल को घर पर पकाने के आसान तरीके

नींबू का रस करें इस्तेमाल

tips to check adulteration in coffee in

तीन से चार नींबू रस की बूंदों के द्वारा भी आप मालूम कर सकती हैं कि कॉफ़ी में कोई मिलावट तो नहीं। इसके लिए सबसे पहले आप कॉफ़ी पाउडर में से एक से दो चम्मच किसी बर्तन में निकाल लीजिए। कॉफ़ी निकालने के बाद इस पाउडर पर नींबू रस की बूंदें डालकर लगभग 4 से 5 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। (बेसन में मिलावट की जांच करें) 5 मिनट बाद अगर कॉफ़ी कोई अन्य रंग छोड़ती या दिखाई देती है, ये बोल सकती है कि कॉफ़ी में मिलावट की गई है। अगर कॉफ़ी सामान्य बनी रहती है, तो फिर कॉफ़ी शुद्ध हो सकती है।

अब यक़ीनन बोला जा सकता है कि आप जब अगली बार कॉफ़ी बनाने या फिर खरीदकर घर लायेंगी, तो इन घरेलू उपायों की मदद से कॉफ़ी में मिलावट की पहचान चंद मिनटों में आसानी से कर लेंगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।