herzindagi

मानसून में  कुछ मसालेदार और चटपटा खाना हो तो ट्राई करें ये 9 फूड

मानसून अपने साथ कितनी बीमारियां लाता है। ह्यूमिडिटी लाता है, उमस लाता है इसके बारे में हम बात करके थक चुके हैं। इसके अलावा एक और चीज है मानसून में करने का मन होता है और वो है कुछ चटपटा और मसालेदार लजीज व्यंजन। बारिश का मौसम हमारे अंदर के फूडी को जगा देता है। रोजाना शाम को चाय के साथ कभी भजिया, कभी समोसे तो कभी पकोड़े खाने का मन करता है। मानसून की स्वादिष्ट डेलीकेसी का स्वाद हर किसी को लेने का मन करता है। हम भारतीयों को वैसे भी अपने जीवन को खाने से जोड़ना बहुत अच्छा लगता है। हर मौसम में हमारे टेस्ट बड्स अलग-अलग तरह की क्रेविंग्स करने लगते हैं। सर्दियों में जैसे गरमा गरम सूप पीने का मन करता है और गर्मियों में कुछ ठंडे शेक्स और लेमन ड्रिक्स, उसी तरह मानसून में स्पाइसी, चटाकेदार और मसालेदार खाने का मन करता है। अगर आपका दिल भी रोजाना कुछ मजेदार खाने का करे, तो हम आपको ऐसे कुछ स्पेशल आइटम्स बताने जा रहे हैं, जिनका मजा आप ले सकते हैं। 

Ankita Bangwal

Editorial

Updated:- 27 Aug 2021, 13:08 IST

मिसल पाव

Create Image :

यह महाराष्ट्रीयन व्यंजन एक स्पाइसी करी होती है, जो मोठ बीन्स से बनती है। इसके ऊपर फरसन या सेव डाली जाती है। बारीक कटा प्याज, हरी धनिया और नींबू निचोड़कर इस व्यंजन को सर्व किया जाता है। आप जैसी मिसल करी खाना चाहें, वैसी बना सकते हैं। मानसून में चाय के साथ इसका मजा लेना तो बनता है।

मिर्ची भाजी/पकोड़ा

Create Image :

दक्षिण भारत में इसे मिर्ची भाजी कहते हैं और नॉर्थ इंडिया में कुछ लोग इसे मिर्च पकोड़ा कहते हैं। यह मिर्च बहुत तीखी नहीं होती। इसे बीच से चीरकर इसके बीच निकालकर इसमें मसाला भरा जाता है और बेसन के घोल में डुबोकर तला जाता है। बारिश के दौरान चाय के साथ इस स्ट्रीट फूड का लोग खूब आनंद उठाते हैं। टेस्ट को बढ़ाने के लिए कुछ लोग इसके ऊपर बारीक प्याज और तीखी चटनी के साथ इसे सर्व करते हैं।

मसाला मैगी

Create Image :

पहाड़ों पर घूमने गए होंगे, तो वहां हर दूसरे या तीसरे कैफे में मैगी जरूर खाई होगी। मैगी हर किसी की फेवरेट होती है। घरों में जैसी मैगी हम खाते हैं, स्ट्रीट वेंडर्स इसमें कई प्रयोग कर इसे बनाते हैं। वे लोग इसमें अपनी खुद की सीजनिंग्स जोड़ते हैं और इसे देसी तड़के के साथ सर्व करते हैं। आप अगर पहाड़ों में घूमने जा रहे हैं, तो एक बार यह देसी ट्विस्ट वाली मसालेदार मैगी जरूर खाकर देखना है।  

रोस्टेड चिकन टिक्का

Create Image :

नॉन वेजिटेरियन दोस्तों के लिए चिकन टिक्के से बेहतर क्या हो सकता है। हम जब स्पाइसी, मसालेदार और चटपटे व्यंजनों की बात कर रहे हैं, तो इसे कैसे भूल सकते हैं। शाम को स्नैक के तौर पर आप रोस्ट किया हुआ चिकन टिक्का एन्जॉय कर सकते हैं। पुदीने की चटनी और स्पाइसी रीजनिंग के साथ रोस्टेड चिकन टिक्के का अलग ही मजा है।शाम को दोस्तों के साथ ड्रिंक्स का प्लान बन रहा है, तो यह सबसे अच्छा स्नैक हुआ।

वड़ा पाव

Create Image :

महाराष्ट्रीयन खूब मिर्च-मसाला खाने के शौकीन होते हैं। उनके व्यंजन जैसे मिसल पाव, सेव पुरी, वड़ा पाव टेस्ट बड्स को तृप्त करने के लिए काफी है। आलू बोंडा के साथ मक्खन लगा पाव और साथ में तीखी सींगदाना की चटनी मानसून के लिए एकदम सही है। वीकेंड में परिवार के साथ गरम चाय और वड़ा पाव का कॉम्बिनेशन आपकी छुट्टी को और भी मजेदार बना देगा।

मोमो

Create Image :

मोमो सिर्फ मानसून में ही नहीं, हर सीजन में अच्छे लगते हैं। मगर बरसात में लहसुन और लाल मिर्च की तीखी चटनी और मेयोनेज के साथ चिकन या वेज मोमोज की प्लेट के अलग ही मजे हैं। मोमो की कई वैरायटी हैं, तो आपको जो मोमो पसंद हो आप उनका मजा लें।

मसाला पूरी

Create Image :

जिस तरह आलू टिक्की चाट उत्तर भारतीयों के लिए एक इमोशन है, उसी तरह दक्षिण भारत में मसाला पुरी है! यह हरी मटर से बनी मसालेदार करी होती है, जिसमें करारी पूड़ी को क्रश करके डाला जाता है और इसके ऊपर टमाटर, प्याज, गाजर, हरा धनिया, सेव आदि डाला जाता है। 

इसे भी पढ़ें : खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें गुजरात के ये 10 डिफरेंट फूड

पाव भाजी

Create Image :

यह एक और महाराष्ट्रीयन व्यंजन है, जो बहुत स्वादिष्ट होता है। आप इसे ब्रेकफास्ट में या फिर शाम को स्नैक्स में खा सकते हैं। आप इसे घर पर भी बना सकते हैं और इसका आनंद ले सकते हैं। इसकी भाजी को कई सारी सब्जियों को मैश करके बनाया जाता है। करी की सब्जियों करी में आमतौर पर आलू, प्याज, गाजर, मिर्च, मटर, शिमला मिर्च और टमाटर डाल सकते हैं। लोग इसे अलग-अलग तरीके से भी बनाते हैं। आप भी इसे अपने पसंद के अनुसार बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : घर की कई चीज़ों की सफाई में 10 तरीकों से करें आलू का इस्तेमाल

गोलगप्पे और चाट

Create Image :

भारतीयों की सबसे फेवरेट स्नैक्स में गोलगप्पे और चाट तो शामिल होते ही हैं। इनके बिना कोई इवेंट भी पूरा नहीं होता है। इसे भारत की अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है। इमली की खट्टी-मीठी चटनी, चाट मसाला और मैश्ड पोटैटो के साथ पानीपुरी या गोलगप्पे आपके दिन को बना देंगे। वहीं आलू और पापड़ी चाट आपके मुंह का स्वाद बदल देगी।

 

अब वीकेंड्स पर आप इन व्यंजनों को ट्राई कर सकती हैं। बारिश में यह स्नैक्स आपके स्वाद को और बढ़ा देंगे। हां मगर यह फास्ट फूड आपको ज्यादा भी नहीं खाने चाहिए। मुंह के स्वाद के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान दें। हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसे शेयर और लाइक करें और ऐसे ही आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik, flavoursonplate, archanaskitchen