एक या दो नहीं बल्कि तीन तरह से काट सकते हैं कीवी, जानें शेफ कुणाल से

कीवी खाना भला किसे पसंद नहीं होगा। बेल में फलने वाले इस फल का स्वाद हल्का खट्टा मीठा होता। बता दें कि इस फल को बुखार में खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। अक्सर लोग इसे साधारण खाने के अलावा इससे कई सारी रेसिपीज बनाकर खाते हैं। कीवी खाना पसंद है, तो आज हम आपको मास्टर शेफ कुणाल कपूर की बताई हुई कुछ कुकिंग टिप्स शेयर करेंगे। हालही में कुणाल कपूर ने कीवी काटने के कुछ बेहतरीन तरीके शेयर किए हैं, चलिए इस लेख में जानते हैं इसके बारे में...
1.इन तीन तरीकों से करें कीवी की कटिंग
कीवी काटने का तरीका:
- कीवी के दोनों छोर (ऊपरी और निचले) को काटकर हटा दें।
- एक चाकू या पीलर की उपयोग से कीवी के छिलके को निकाल लें।
- कीवी को अपने पसंद के अनुसार लंबे और पतले स्लाइस में काटें। आप स्लाइस की मोटाई को अपनी पसंद के अनुसार रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाएगी फ्रूट एंड नट्स बर्फी, नोट करें आसान रेसिपी
2. चम्मच से कांटे कीवी
View this post on Instagram
कीवी काटने का तरीका:
- खोलना और छिलना: ऊपर दिए गए स्लाइसिंग विधि के अनुसार कीवी को छील लें।
- आधा काटना: कीवी को दो बराबर हिस्सों में बीच से काट लें।
- एक आधे हिस्से को एक हाथ में पकड़ें और छिलका और गूदा के बीच में चम्मचडालकर गोल घूमा लें। कीवी का गूदा निकल जाएगा और छिलका अलग हो जाएगा।
- निकाले हुए गूदा को आप गोल-गोल काटें और खाने से लेकर कुकिंग के लिए इसका इस्तेमाल करें।
3. कीवी को गोल आकार में काट लें
कीवी काटने का तरीका:
- खोलना और छिलना: कीवी के दोनों छोर काटें और छिलके को पिलर या चाकू से निकाल लें।
- अब चाकू का उपयोगकरके कीवी को गोल-गोल स्लाइस में काट लें।
- गोल आकार के कीवी को ऐसे करें इस्तेमाल
- गोल आकार के कीवी टुकड़ों को कॉकटेल गार्निश या सैंडविच में डाल सकते हैं।
- इन तरीकों से आप कीवी को विभिन्न आकारों और तरीकों से काट सकते हैं, जिससे आपके डिशेज और स्नैक्स में वैरायटी आएगी।
इसे भी पढ़ें: लोटस स्टेम चिप्स को कैसे करना है फ्राइड, जानें रणवीर बरार से
इन चीजों के लिए करें इस्तेमाल
स्लाइस किए हुए कीवी को सैलेड, डेसर्ट, या स्मूदी में डाल सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।