herzindagi
what not to cook in steel pan

स्टील के बर्तनों में कभी नहीं पकानी चाहिए ये चीज़ें

अगर आप स्टील की कढ़ाई का इस्तेमाल करती हैं तो क्या आप जानती हैं कि इसमें कुछ चीज़ें पकाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। 
Editorial
Updated:- 2022-03-01, 10:30 IST

अधिकतर घरों में हम खाना पकाते समय एक या दो कढ़ाई का इस्तेमाल करते हैं जिसमें सभी तरह का खाना पकाया जाता है। पर कभी भी हम ये नहीं सोचते कि किस तरह के बर्तन में किस तरह का खाना पकाना सही होगा। एक तरह से देखा जाए तो हम हमेशा अपनी सुविधा को ध्यान में रखते हैं, लेकिन इसके कारण कई बार सेहत से कॉम्प्रोमाइज करना पड़ जाता है। ऐसी कई चीज़ें हैं जिन्हें आयरन, एल्युमीनियम के बर्तनों में नहीं पकाना चाहिए, लेकिन स्टील के बर्तनों का क्या?

यकीनन मेटल में अगर आप कुकिंग कर रहे हैं तो उसके रिएक्ट होने की गुंजाइश काफी ज्यादा होती है, लेकिन स्टील के बर्तनों को काफी हद तक सुरक्षित माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीज़ें हैं जिन्हें स्टील के बर्तनों में नहीं पकाना चाहिए। ऐसा सिर्फ मेटल के रिएक्शन के कारण नहीं है बल्कि ऐसा इसलिए भी है कि अगर आप इन चीज़ों को स्टील के बर्तनों में पकाएंगी तो ये बर्तन भी खराब होंगे। तो चलिए आज आपको हम इसी तरह की डिशेज के बारे में बताते हैं।

1. नॉन वेज जिसे बहुत देर तक पकाना हो-

आप लोहे की कढ़ाई पर कोई भी चीज़ कई घंटों तक पका सकते हैं, लेकिन क्या वो स्टील के साथ किया जा सकता है? इसका जवाब है नहीं। स्टील के बर्तनों में उसका तला काफी ज्यादा पतला होता है और इस तरह से न सिर्फ बर्तन खराब होगा बल्कि आपके खाने के जलने की गुंजाइश भी ज्यादा है।

इसी के साथ, अगर फैट को उसके स्मोक प्वाइंट से ज्यादा ले जाएं तो उसमें मौजूद ट्राइग्लिसराइड्स टूटने लगते हैं और ऐसे में वो फ्री फैटी एसिड्स बन जाते हैं। ये पानी में भी नहीं घुलते हैं और न तो ये डायजेस्ट करने के लिए आसान होते हैं और न ही ये शरीर के लिए अच्छे होते हैं। तो अब आप समझ ही गए होंगे कि क्यों ऐसी चीज़ों को स्टील की कढ़ाई या पैन से दूर रखना चाहिए।

यह विडियो भी देखें

steel pan and its uses

इसे जरूर पढ़ें- एल्युमीनियम के बर्तनों में नहीं पकानी चाहिए ये 5 चीज़ें

2. बहुत ज्यादा एसिडिक फूड्स

टमाटर की सब्जी बनाते समय आप कौन सा बर्तन इस्तेमाल करते हैं? कोई भी मेटल हाई एसिडिक फूड्स के साथ रिएक्ट करता है और मान लीजिए आप इसे बनाना भी चाह रहे हैं तो स्टेनलेस स्टील में ज्यादा देर तक छोड़े नहीं और अगर आपने खाना पका लिया है तो आप इसे किसी और बर्तन में जरूर ट्रांसफर कर दें।

3. माइक्रोवेव करने वाले फूड्स

स्टेनलेस स्टील को कभी भी माइक्रोवेव में नहीं डालना चाहिए और अगर आप ऐसा कुछ भी पकाने की कोशिश कर रहे हैं जिसके लिए माइक्रोवेव की जरूरत पड़ेगी तो उसे स्टील के बर्तनों में न पकाएं। कई बार हम आलस में ही स्टील के बर्तनों को माइक्रोवेव में डाल देते हैं और ये गलती अधिकतर लोगों से होती है। 30 सेकंड भी बहुत हानिकारक साबित होते हैं। इससे न सिर्फ खाने के खराब होने की गुंजाइश होती है बल्कि ये आपकी सुरक्षा के हिसाब से भी ठीक नहीं हैं।

never cook these things in steel pan

4. पास्ता या ऐसी कोई भी डिश जिसमें पानी में नमक मिलाना हो

जब भी हम पास्ता आदि बनाते हैं तो पानी में नमक मिलाकर थोड़ी देर रखते हैं। ये स्टेनलेस स्टील के बर्तनों में नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें से ज्यादातर नमक बर्तन के तले में गिर जाता है। इससे स्टेनलेस स्टील के पैन में नमक और खारे पानी के निशान बन जाते हैं। ऐसा ठंडे पानी में ज्यादा होता है और अगर आप गुनगुने या गर्म पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये ठीक हो सकता है, लेकिन थोड़ा सावधानी बरतने में क्या बुराई है?

steel pan cooking hacks

5. ऐसी कोई भी चीज़ जिसमें तेल कम लगे

स्टेनलेस स्टील काफी अच्छा मेटल है और अधिकतर चीजें इसमें बनाई जा सकती हैं, लेकिन आपको ये बात भी माननी होगी कि अगर इसमें तेल अच्छे से नहीं डला है या फिर आपने कुकिंग स्प्रे आदि का यूज किया है तो थोड़ा भी हाई तापमान होने पर खाना चिपकने लगता है। ये सब्जियों को स्टर फ्राई करने के लिए ठीक है, लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि कम तेल में पूरा खाना पका लिया जाए तो आपको बहुत प्रैक्टिस लगेगी क्योंकि फिर स्टील में खाना जलने लगेगा।

साथ ही साथ आप ऐसी कोई भी डिश स्टील में पकाने से बचें जिसमें पहले तेल को ज्यादा देर तक गर्म करना होता है। यहां भी स्मोक प्वाइंट वाली स्थिति बनेगी और पैन ज्यादा गर्म हो जाएगा। ऐसा कास्ट आयरन या एल्युमीनियम में किया जा सकता है, लेकिन स्टील में नहीं।

इसे जरूर पढ़ें- लोहे की कढ़ाई को जंग लगने से बचाने के ये 3 टिप्स

6. ऐसी कोई भी चीज़ जिसमें कुकिंग स्प्रे का इस्तेमाल होता हो

आपको ये ध्यान रखना है कि ऐसी कोई भी चीज़ जिसमें कुकिंग स्प्रे का इस्तेमाल होता हो वो स्टेनलेस स्टील के बर्तनों के लिए नहीं है। कुकिंग स्प्रे देखने में बहुत अच्छे और कम तेल का इस्तेमाल करने वाले लगते हैं, लेकिन इनमें तेल के साथ-साथ कई केमिकल्स होते हैं जो पैन के तले में चिपक जाते हैं। इन्हें फिर पैन से हटाना काफी नामुमकिन सा लगने लगता है।

कोशिश करें कि आप अलग-अलग मेटल वाली कढ़ाई अपने घर में रख लें ताकि आपको जैसी चीज़ बनानी हो वैसी ही चीज़ का इस्तेमाल किया जाए। अगर आपको लगता है कि ये स्टोरी आपके काम आई है तो इसे शेयर जरूर करें। अगर आपके पास कोई ट्रिक है या कोई सुझाव है जो हरजिंदगी से शेयर करना चाहें तो हमारे फेसबुक पेज पर बताएं। ऐसी ही अन्य स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।