Easy Cooking Hacks: वर्किंग मॉम्स जान लें ये कुकिंग हैक्स, काम होगा बेहद आसान

Cooking Hacks In Hindi: आज हम आपको वर्किंग मॉम्स के लिए कुछ आसान से कुकिंग हैक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप किचन में अपने काम को मिनटों में निपटा सकती हैं।
Updated:- 2025-02-19, 19:54 IST
working moms

आजकल हर महिला सेल्फ डिपेंड हैं और वो भी पुरुषों की तरह हर दिन ऑफिस जाकर अपनी ड्यूटी निभाती हैं। ऐसे में वर्किंग मॉम्स के लिए घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल निभाना एक बड़ी चुनौती होती है। हर दिन सुबह ऑफिस जाने से पहले सबके लिए हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट, लंच बनाना काफी मुश्किल भरा काम होता है। से में हम सोचते हैं कुछ भी ऐसा हो जो झटपट से बनकर तैयार हो जाए। साथ हो, जिसको बनाने में समय की भी बचत हो। ऐसे में हम आसान कुकिंग हैक्स खोजते हैं।

यदि आप भी वर्किंग मॉम हैं और आपको भी हर दिन इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है तो आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ स्मार्ट किचन हैक्स बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप सुबह के वक्त फटाफट से लंच या ब्रेकफास्ट बना सकती हैं। आइए जानें कुछ आसान कुकिंग हैक्स।

फॉलो करें ये आसान कुकिंग हैक्स

easy kitchen hacks

ग्रेवी से आइस क्यूब जमा लें

ice cube

यदि आप कोई ग्रेवी वाली सब्जी बनाने जा रही हैं तो उसके लिए आप पहले से ही टमाटर की ग्रेवी को एक दिन पहले अच्छी तरह पकाकर उसको आइस ट्रे में डालें और उसको फ्रिज में रखकर जमा लें। अब अगले दिन इन्हीं क्यूब को डालें और साथ में पनीर, मटर या आलू डालकर तुरंत सब्जी तैयार कर लें। ऐसा करने से आपको ग्रेवी पकाने में लगा समय बचेगा।

ये भी पढ़ें: Quick Kitchen Tricks: किचन के 5 जुगाड़ आपके काम को करेंगे आसान, समय के साथ होगी पैसों की बचत

रात में काटकर और बॉइल करके स्टोर करें सब्जियां

अगले दिन सुबह आप जो भी सब्जी बनाने जा रही हैं तो उसके लिए आप एक दिन पहले ही सभी सब्जियां काटकर किसी एयर टाइट पैक में रख दें। ऐसा करने से आपके समय की बचत होगी। आप चाहे तो सब्जियों को हल्का बॉइल करके भी रख सकती हैं।  

सभी मसालों को मिक्स करके रखें

आप सब्जी बनाते वक्त उसमें अलग-अलग मसालों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने में समय जाता है और थोड़ी परेशानी भी होती है। इस में आप सभी मसालों जैसे धनिया, मिर्च, हल्दी, जीरा, गरम मसाला और सब्जी मसाला जैसे पाउडर को एक साथ मिक्स करके डब्बे में भरकर रख दें।

भूनकर रखें चीजें

suji

जैसे सूजी, दलिया, मूंगफली आदि चीजों को बनाने से पहले हमें भूनना पड़ता है। ऐसे में हम इन सभी चीजों को यदि पहले से रोस्ट करके किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख सकते हैं। ऐसे में हम तुरंत निकालकर बना सकते हैं। ऐसा करने से समय की बचत होगी।

लहसुन-हरी मिर्च और हरा धनिया काटकर छीलकर रखें

अधिकतर हम हर सभी में लहसुन, हरी मिर्च और हरा धनिया तो डालते ही हैं। ऐसे में को साफ करने और छिलने में काफी समय चला जाता है। इसके लिए आप पहले से ही इनको साफ करके छीलकर और काटकर अलग-अलग डिब्बों में रख सकती हैं और जरूरत पड़ने पर इंस्टेंट इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें: Kitchen Tips: सर्दियों में खाना बनाते समय इन टिप्स का रखें ध्यान, समय के साथ होगी पैसों की बचत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।