Quick Kitchen Tricks: किचन के 5 जुगाड़ आपके काम को करेंगे आसान, समय के साथ होगी पैसों की बचत

कभी ऑफिस से थके आओ, तो किचन में काम करने का बिल्कुल मन नहीं करता। किचन के काम और थका देते हैं, लेकिन आपको ऐसी ट्रिक्स पता हों जो खाना बनाना और सफाई को आसान कर दें तो? इस लेख में काम को आसान बनाने वाले ट्रिक्स के बारे में जानें।
Updated:- 2025-01-29, 15:54 IST
image

आज ज्यादातर युवा काम के सिलसिले में 12-14 घंटे बाहर रहता है। ऐसे में घर आकर किचन के काम निपटाना सबसे बड़ा टास्क लगता है। मैं खुद जब बहुत थक जाती हूं, तो अक्सर खाना ऑर्डर करती है। इससे समय भी बचता है और मुझे किचन में घंटों खड़े नहीं रहना पड़ता, लेकिन पैसा बहुत बर्बाद होता है।

ऐसे ही कई लोगों को किचन में रोजमर्रा के काम कभी-कभी समय लेने वाले और झंझट भरे लगते हैं। सब्जियों को जल्दी काटना, बर्तन साफ करना या फूड स्टोर करने में भी आलस आता है।

लेकिन अगर आप कुछ आसान और कारगर जुगाड़ अपनाएं, तो न केवल आपका समय बचेगा, बल्कि आपके पैसे भी बच सकते हैं। यहां हम आपको पांच ऐसे शानदार किचन ट्रिक्स बता रहे हैं, जो आपके काम को आसान बना देंगे।

1. प्याज फ्राई करने की आसान ट्रिक

how to fry onion

बिरयानी या पुलाव में ऊपर से कुरकुरे प्याज एक अलग स्वाद देते हैं। मगर प्याज को फ्राई करने के दौरान वह जल जाते हैं या बहुत ज्यादा तेल सोख लेते हैं। कई लोग इस काम से बचते हैं, इसे सही तरीके से क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन किया जा सकता है। आप यह ट्रिक अपनाएं:

  • पहले प्याज को ठंडे पानी में 5 मिनट तक भिगोकर रखें।
  • फिर उन्हें गर्म पानी में डालकर तुरंत निकालकर अलग रख लें।
  • अब इन प्याज के ऊपर हल्का-सा कॉर्न फ्लोर छिड़कें।
  • पैन में तेल गर्म करें और इन्हें गर्म तेल में फ्राई करें। इस तकनीक से प्याज क्रिस्पी और कम तेल सोखने वाले बनते हैं।

इसे भी पढ़ें: Kitchen Tips & Tricks: घंटों के काम निपटेंगे मिनटों में, आजमाएं ये मैजिकल किचन ट्रिक्स

2. मूंगफली को कुरकुरा बनाने की ट्रिक

how to maky peanuts crispy

मूंगफली को छीलकर उसे कड़ाही में भूनना बड़ा टास्क हो सकता है। ऐसे में मूंगफली कुरकुरी हो या न हो, लेकिन जल जाती है। अगर आप मूंगफली को कुरकुरी और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो इसे सीधे भूनने की बजाय पहले यह तरीका अपनाएं:

  • सबसे पहले मूंगफली को छिलके सहित पानी में 10 मिनट तक भिगोएं।
  • फिर इसे कुकर में डालकर मीडियम आंच पर रखें। जब भाप बनने लगे, तो इसे 2-3 बार हिलाएं।
  • सीटी निकालने के बाद इसे धीमी आंच पर दो मिनट भूनें।
  • इस ट्रिक से मूंगफली ज्यादा कुरकुरी और स्वादिष्ट बनती है। साथ ही, इसका छिलका भी आसानी से उतर जाता है।

3. हरे प्याज को छांटने और काटने की आसान ट्रिक

green onion

हरा प्याज पकोड़े बनाते वक्त पड़ता है। कुछ लोग इसकी सब्जी बनाते हैं। कुछ प्याज के पराठे पसंद करते हैं और कुछ इसका उपयोग गार्निशिंग में रते हैं। मगर हरे प्याज को सही आकार में काटने में अक्सर दिक्कत होती है। लेकिन अगर आप इस ट्रिक को अपनाएंगे, तो आपका काम आसान हो जाएगा:

  • सबसे पहले हरे प्याज को एक स्ट्रेनर (छलनी) में रखें।
  • अब स्ट्रेनर को सिंक या किसी बड़े बर्तन के ऊपर रखें।
  • इसके बाद कैंची या चाकू की मदद से हरे प्याज को स्ट्रेनर के छोटे-छोटे छेदों से काटें।
  • इससे प्याज के टुकड़े एक समान होंगे और काटने में भी आसानी होगी।

4. हरी मिर्च काटने की ट्रिक

green chilli cutting tricks

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह मिर्च को अंगूठे और उंगली के बीच में रखकर चाकू से काटते हैं। इससे अंगूठे या उंगली में चोट लग सकती है। हरी मिर्च काटने के दौरान हाथों में जलन भी हो जाती है, जिससे बचने के लिए यह ट्रिक अपनाएं:

  • सबसे पहले मिर्च को 5 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें।
  • फिर इसे पकड़ने के लिए फॉर्क या चिमटे का इस्तेमाल करें।
  • चाकू से मिर्च के बीज निकालकर फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • इस ट्रिक से आपके हाथों में जलन नहीं होगी और मिर्च को आसानी से काटा जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें: DIY Kitchen Tips: ये किचन हैक्स बचा सकते हैं आपके हजारों पैसे

5. सिंक की सफाई का आसान तरीका-

cleaning-clogged-kitchen-sink

किचन सिंक में सब्जियों और फलों के छिलके जमा हो जाते हैं, जिससे नाली चोक होने लगती है। इसे साफ रखने के लिए यह आसान तरीका अपनाएं:

  • सिंक के छेद में एक पुराना प्लास्टिक या स्टील का स्ट्रेनर लगाएं।
  • जब भी सब्जी काटें या बर्तन धोएं, सारे छिलके और गंदगी इसी स्ट्रेनर में जमा होंगे।
  • इसे हर दिन खाली करके धो लें और दुर्गंध से बचने के लिए हफ्ते में एक बार बेकिंग सोडा और सिरके से सफाई करें।
  • इस ट्रिक से सिंक ब्लॉक नहीं होगा और सफाई भी आसान हो जाएगी।

किचन में छोटे-छोटे बदलाव करने से ही बड़ा फर्क पड़ता है। ये आसान से 5 जुगाड़ न सिर्फ आपके किचन का काम आसान बनाएंगे बल्कि समय और पैसे दोनों की बचत भी करेंगे। अगली बार जब आप किचन में हों, तो इनमें से किसी भी ट्रिक को आजमाकर देखें और अपने अनुभव को बेहतर बनाएं!

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।