Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:23 PM IST

Open Kitchen में मिट्टी के बर्तनों के ये यूनिक डिजाइंंस बढ़ाएंगे खूबसूरती, म‍िलेगा रॉयल विंटेज लुक

आज के समय में हर कोई चाहता है क‍ि उसके घर की रसोई सबसे सुंदर और अलग द‍िखे। ऐसे में अगर आप अपने क‍िचन को रॉयल लुक देना चाहती हैं तो मिट्टी के ये बर्तन उसकी खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। हम आपको कुछ यून‍िक ड‍िजाइन के म‍िट्टी के बर्तनों की फोटो द‍िखा रहे हैं।
Updated:- 2026-05-06, 14:59 IST
terracotta kitchenware designs

आज के समय में लोग अपने घर की रसोई को नया और शानदार लुक देना चाहते हैं। इस के लिए फिर से पुरानी परंपराओं की ओर ज्‍यादातर लोग लौट रहे हैं। कोई किचन को ओपन स्टाइल में बनवाता है, तो कुछ लोग मॉड्यूलर किचन बनवाते हैं। हालांकि, किचन चाहे जैसा भी हो, रॉयल लुक देने के लिए मिट्टी के बर्तन (Terracotta Kitchenware) सबसे सही माने जाते हैं।

मिट्टी के बर्तनों के ये नए और यूनिक डिजाइंस न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगते हैं, बल्कि आपके घर को भी एक विंटेज और क्लासी लुक देने का काम करते हैं। इनमें खाना बनाना तो अच्छा लगता ही है, साथ ही सर्व करने में भी मजा आता है। इनका मिट्टी वाला अहसास रसोई की शान बढ़ा देता है। हम आपको मिट्टी के कुछ ऐसे ही बर्तनों की तस्वीरें दिखा रहे हैं जिन्हें अगर आप अपने किचन में रखेंगी तो किचन को राजा-महाराजाओं जैसा टच मिलेगा।

हाथ से पेंट किए हुए टेराकोटा बर्तन

terracotta kitchenware designs

मिट्टी के ये बर्तन आपके किचन को एक खूबसूरत विंटेज और ट्रेडिशनल लुक देंगे। फोटो में आप देख सकती हैं कि दो मिट्टी के जार और दो कटोरियों पर बहुत ही बारीक हाथ की नक्काशी और पेंटिंग की गई है। इनका इस्तेमाल आप खाना सर्व करने या किचन को डेकोरेट करने के लिए भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Living Room Decor: ₹10 से भी कम में बदल जाएगी कमरे की सूरत, म‍िलेगा रॉयल और लग्जरी लुक

मिट्टी की हांडी और सर्विंग बाउल

terracotta kitchenware designs (1)

मिट्टी के इन बर्तनों में खाना सर्व करने से डाइनिंग टेबल का लुक पूरी तरह बदल जाएगा। फोटो में व्हाइट बॉर्डर वाली खूबसूरत हांडी और कढ़ाई दिख रही है, जिसमें गरमा-गरम दाल और चावल रखे हुए हैं। ये बर्तन न केवल दिखने में सुंदर हैं, बल्कि खाने के स्वाद और खुशबू को भी बरकरार रखते हैं।

यह भी पढ़ें- Open Balcony के लिए बेस्ट हैं ये Wind Chimes, बालकनी को मिलेगा मॉडर्न लुक

पेंटेड टेराकोटा डिनरवेयर सेट

terracotta kitchenware designs (2)

इस फोटाे में आप देख सकती हैं कि मिट्टी के बर्तनों का एक पूरा सेट रखा हुआ है, जिसमें कई तरह के जार, जग और कटोरे रखे हुए हैं। इन सभी पर व्हाइट कलर से बहुत ही सुंदर और बारीक तरह से ट्रेडिशनल डिजाइन बनाया गया है। ऐसे में अगर आप अपने डाइनिंग एरिया को एक एंटीक और रॉयल शाही लुक देना चाहती हैं, तो ये मिट्टी के बर्तनों का कलेक्शन सबसे बेस्ट रहेगा।

मिट्टी का स्टाइलिश जग और गिलास सेट

terracotta kitchenware designs (3)

ये टेराकोटा सेट आपकी किचन और डाइनिंग टेबल को एक देसी ग्रेस देगा। हांंडी में आप दाल, चावल या कोई भी सब्‍जी रख सकती हैं। साथ में एक जग भी है जो पानी सर्व करने के ल‍िए बेस्‍ट है।  

यह भी पढ़ें- ₹1000 के बजट में ऐसे सजाएं अपना Living Room, 5 स्टार होटल जैसा म‍िलेगा लुक

मिट्टी का कप सेट

terracotta kitchenware designs (4)

ये डार्क ब्राउन कलर का मिट्टी के कप देखने में भले ही सिंपल है लेकिन ये आपके रसोई की शोभा बढ़ा देगा। इस प्‍लेट और कप के सेट में आप जब लोगों को या मेहमानों को चाय सर्व करेंगी तो उन्‍हें बेहद पसंद आएगा।

मिट्टी का डिनर और टी-सेट

terracotta kitchenware designs (5)

मिट्टी का ये डिनर और टी सेट आपके डाइनिंग टेबल को एक मॉडर्न और विंटेज लुक देगा। इस कलेक्शन में बड़ी प्लेट्स, छोटी तश्तरियां और चाय के कप दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- इन Wall Decor आइडियाज से चमक उठेगा कोना-कोना, बिना ज्यादा खर्च किए घर को म‍िलेगा रॉयल लुक

तो अगर आप भी अपने किचन को रॉयल लुक देना चाहती हैं तो मिट्टी के ये बर्तन आपके घर की शोभा बढ़ा देंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।