Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:39 PM IST

₹1000 के बजट में ऐसे सजाएं अपना Living Room, 5 स्टार होटल जैसा म‍िलेगा लुक

Tips To Decorate Living Room: हमारे यहां जब भी मेहमान आते हैं ताे हम उन्‍हें लि‍व‍िंंग रूम या ड्राइंग रूम में ही बैठाते हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है क‍ि लिविंग रूम सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखे। हालांक‍ि, कई बार लोग बजट के कारण अपना ये शौक पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अगर आप कम पैसों में ल‍िवि‍ंंग रूम को स्‍टाइल‍िश लुक देना चाहती हैं तो हम आपको ₹1000 के अंदर 5 स्‍टार होटल जैसा लुक देने के ल‍िए बढ़ि‍या ऑप्‍शन दे रहे हैं।
Updated:- 2026-05-04, 21:53 IST
living room decoration

Living Room Decoration Tips: आजकल हर कोई चाहता है क‍ि उसका घर सबसे खूबसूरत लगे। इसके ल‍िए लोग गार्डन‍िंग करते हैं। इसमें काेई दो राय नहीं है क‍ि इससे घर की शोभा न बढ़ती हो। जब तरह-तरह के फूल ख‍िलते हैं तो हमारा घर सबसे खूबसूरत लगता है। वहीं, बात जब बेडरूम या Living Room की आती है तो लोग इसे भी डेकोरेट करने में पीछे नहीं हटते हैं। बेडरूम का एंबि‍यंस ऐसा रखते हैं क‍ि जाते ही बस सुकून म‍िल जाए।

वहीं ल‍िव‍िंग रूम यानी Drawing Room की बात‍ करें तो ये एक ऐसी जगह है जहां फैम‍िली एक साथ समय ब‍िताती है। मेहमान आते हैं तो यहीं बैठते हैं। ऐसे में लोग Living Room को ऐसा डेकोरेट करना चाहते हैं ज‍िससे 5 स्‍टार होटलों वाली फील‍िंग आए। ऐसे में हम आपको 1000 रुपये के अंदर ड्राइंग रूम को डेकोरेट करने के आसान तरीके बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

living room decoration (1)

सोफे पर रखे कुशन का कवर चेंज करें

लिविंग रूम में जब भी मेहमान आते हैं तो सोफे पर ही बैठते हैं। ऐसे में लोगों की सबसे पहली नजर कुशन पर जाती है। अगर आप नए कुशन कवर लगा लेंगी तो पूरा लुक ही बदल जाएगा। आप मार्केट से या ऑनलाइन 200 से 300 रुपये में अच्‍छे और कलरफुल कुशन कवर खरीद सकती हैं। बस ध्‍यान रखें क‍ि क‍ुशन कवर का कलर दीवारों और पर्दों के रंग से मैच करें। इससे ए‍क अलग ही फील‍िंग आएगी। इसके अलावा आप सोफे के साइड में स्‍टैंड पर लैंप भी रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ओपन बालकनी को बिना तोड़-फोड़ के बनाएं खूबसूरत गार्डन, बस फॉलो करें ये 5 आसान स्टेप्स

फेयरी लाइट्स से दें सॉफ्ट लुक

आपको बाजारों में बहुत ही कम रेट में फेयरी लाइट्स आसानी से म‍िल जाएंगी। अगर आप इन्‍हें ल‍िव‍िंग रूम में लगाएंगी तो माहौल काफी अच्‍छा लगेगा। कोश‍िश करें क‍ि आप इन लाइटों को दीवार, टीवी यूनिट या व‍िंडो के पास लगा सकती हैं। इससे लिविंग रूम में बहुत ही प्‍यारी रोशनी आती है और आपको होटल वाली वाइब म‍िलती है। इसके अलावा आप लाइटों पर मनी प्‍लांट की बेल भी लगा सकती हैं। इससे इसकी खूबसूरती बढ़ जाएगी

यह भी पढ़ें- Wall Stickers For Kitchen: इन ट्रेंडी वॉल स्टिकर्स से अपनी पुरानी रसोई को बनाएं सुपर स्टाइलिश, कुकिंग का मजा हो जाएगा दोगुना

इंडोर प्‍लांट्स रखें

पेड़-पौधे तो घर की खूबसूरती बढ़ाते ही हैं। ऐसे में अगर आप ल‍िव‍िंग रूम में कुछ इंडोर प्‍लांट्स रखेंगी तो इससे पाॅज‍िट‍िव‍िटी तो बनी ही रहेगी, साथ ही ड्राइंग रूम भी काफी खूबसूरत लगेगा। आप इन पर फेयरी लाइट्स भी लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Jade Plant की कटिंग से कैसे उगाएं ढेर सारे नए पौधे? करें ये आसान काम, पूरे घर में छा जाएगी हरियाली

फोटो फ्रेम लगाएं

ल‍िव‍िंग रूम में फैम‍िली की हंसती-खेलती फोटोज लगाने से भी इसकी खूबसूरती चार गुना बढ़ जाती है। आप एक प्‍लेन दीवार पर शेप में कई सारे फोटो फ्रेम लगा सकती हैं। इससे यादें तो ताजा रहती ही हैं, साथ ही ये सब मेहमानों को भी खूब पसंद आते हैं।

living room decoration

टेबल डेकोरेशन पर दें ध्‍यान

सोफे के सामने जो सेंटर टेबल रखा होता है उसे ऐसे ही खाली न छोड़ें। आप उस पर एक बड़ा सा फ्लावर वास रख सकती हैं। चाहें तो कैंडल या कोई डेकोरेट‍िव आइटम भी रख सकती हैं। इससे ल‍िव‍िंग रूम ज्यादा सुंदर लगेगा।

यह भी पढ़ें- Gardening Hacks: बिना मिट्टी के सिर्फ पानी में उग जाते हैं ये 5 पौधे, घर की बढ़ जाती है खूबसूरती

तो अगर आप भी ल‍िव‍िंग रूम को 5 स्‍टार होटल जैसी फील‍िंग देना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए तरीके अपना सकती हैं। इससे ल‍िव‍िंग रूम की खूबसूरती बढ़ जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Vecteezy

FAQ
Living Room को कैसे खूबसूरत बनाएं?
आप कुछ इंडोर प्‍लांट्स रख सकती हैं। कुशन कवर पर्दों और दीवारों के रंग से मैच करता हुआ लगाएं। दीवारों पर आप फोटोफ्रेम भी लगा सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।