Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:05 AM IST

इन Wall Decor आइडियाज से चमक उठेगा कोना-कोना, बिना ज्यादा खर्च किए घर को म‍िलेगा रॉयल लुक

Home Decor Ideas: घर को सुंदर बनाने के लिए हम सभी हमेशा महंगे फर्नीचर या शोपीस खरीदते हैं, लेक‍िन कई बार सिर्फ दीवारों को ही थोड़ा सा सजाने से पूरे घर का लुक बदल जाता है। अगर आपके घर की दीवारें भी खाली लग रही हैं, तो हम आपको कुछ Wall Decor Ideas दे रहे हैं।
Updated:- 2026-05-05, 12:35 IST
wall decor ideas

हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर सबसे खूबसूरत नजर आए। इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। किसी को गार्डनिंग का शौक होता है तो वे ढेर सारे पेड़ पौधे लगाते हैं जिससे घर की शोभा बढ़ जाती हैं, तो वहीं कुछ लोग घर को अच्छे से पेंट करवाते हैं और बाहर स्टैच्यू लगवाते हैं, लेकिन अगर आप घर के अंदर की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो जरूरी नहीं है कि इसके लिए आप महंगे शो पीस ही खरीदें।

कई बार सिर्फ दीवारों को थोड़ा सजाने से ही पूरे घर का लुक बदल जाता है। ऐसे में अगर आपके घर की दीवारें भी खाली और नॉर्मल लग रही हैं तो आप घर पर ही कम खर्च में इन वॉल डेकोर आइडियाज से घर का पूरा लुक बदल सकती हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे अपने घर की सुंदरता बढ़ा सकती हैं-

wall decor ideas (1)

फोटो गैलरी वॉल

अगर आपके घर की दीवारें एकदम खाली-खाली लग रही हैं तो आप पसंदीदा फोटो को दीवारों पर फोटोफ्रेम करवाकर लगा सकती हैं। आप फैमिली फोटो, ट्रैवल फोटो लगा सकती हैं। बस इसके लिए आपको अलग-अलग साइज के फ्रेम का इस्तेमाल करना होगा। बस ध्यान रहे कि आप जब फोटो लगाएं तो एक लाइन या कोलाज स्टाइल में ही लगाएं।

यह भी पढ़ें- DIY Cake Board: केक बोर्ड से सजाएं घर का कोना-कोना, इन आसान ट्रिक्स से बदल जाएगा कमरे का लुक

वॉल स्टिकर्स

वॉल स्टिकर्स भी आजकल काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं और ये आपको सस्ते में भी मिल जाते हैं। आप दीवारों पर फ्लावर, नेचर या कोट्स वाले स्टिकर्स लगा सकती हैं। इन्हें लगाना और हटाना दोनों ही आसान होता है। अगर आप किराए के घर में रहती हैं तो भी ये अच्छा ऑप्शन है।

मिरर डेकोर

दीवारों पर आप छोटे-छोटे आईने भी लगा सकती हैं। इससे आपका कमरा भी बड़ा नजर आएगा। इसके लिए आप अलग-अलग शेप और अलग-अलग डिजाइन के मिरर ही खरीदें। इसके बाद इन्हें गोल या डिजाइन में दीवारों पर सजा दें।

यह भी पढ़ें- DIY Pheny Bottle Planters: फिनाइल की खाली बोतलों से बनाएं ये प्लांटर्स, बदल जाएगा गार्डन का पूरा लुक

वॉल हैंगिंग

वॉल हैंगिंग भी घर की दीवारों को खूबसूरत बना सकती है। अगर आप इसे लगाएंगी तो आपके घर को रॉयल और ट्रेडिशनल लुक मिलेगा। कमरे में दीवारों के लिए धागे, मोती या कपड़े से बनी हैंगिंग बेस्ट रहती हैं। खास बात तो ये है कि बाजारों में ये कम रेट में भी मिल जाती हैं। चाहें तो आप खुद भी इसे बना सकती हैं।

wall decor ideas (2)

पेंटिंग या आर्ट फ्रेम

दीवार पर एक अच्छी पेंटिंग भी पूरे कमरे के लुक को बदल सकती है। इसके लिए आप सिंपल आर्ट, एब्स्ट्रैक्ट पेंटिंग या नेचर सीन पेंट कर सकती हैं। बस जो भी आप कलर चुनें, वो दीवारों के हिसाब से ही हो।

यह भी पढ़ें- Living Room को स‍िर्फ ₹10 के खर्च में ऐसे करें डेकोरेट, कमरे को म‍िलेगा लग्जरी लुक

वॉल शेल्फ

छोटी-छोटी शेल्फ लगाकर भी आप दीवारों को डेकोरेट कर सकती हैं। इसमें छोटे पौधे, किताबें या शोपीस रखने से कमरे की खूबसूरती बढ़ जाती है। बस ध्यान रहें कि ज्यादा सामान न रखें, वरना दीवारें भरी-भरी लगेंगी।

यह भी पढ़ें- ₹1000 के बजट में ऐसे सजाएं अपना Living Room, 5 स्टार होटल जैसा म‍िलेगा लुक

तो अगर आप भी कम पैसे में वॉल डेकोर करना चाहती हैं तो हमने आपको बेस्ट ऑप्शंस दिए हैं। इससे आपके घर की खूबसूरती भी निखरकर सामने आएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।