Open Balcony के लिए बेस्ट हैं ये Wind Chimes, बालकनी को मिलेगा मॉडर्न लुक

How To Decor Your Balcony: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके घर की खूबसूरती की हर कोई तारीफ करे। इसके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। हालांकि, सबसे आसान और सस्ता ऑप्शन बालकनी को डेकोरेट करना ही होता है। अगर आपकी ओपन बालकनी है तो आप इसकी खूबसूरती निखारने के लिए विंड चाइम्स भी लगा सकती हैं।
ये इतने खूबसूरत होते हैं और इनकी आवाज से हर किसी को सुकून मिल जाता है। हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस के Wind Chimes दिखा रहे हैं। आप इसे Open Balcony में लगा सकती हैं। आइए जानते हैं-
लकड़ी के ब्लॉक वाली मॉडर्न विंड चाइम
ये विंड चाइम आपकी ओपन बालकनी को एक बहुत ही नेचुरल और मॉडर्न लुक देगी। इसमें लकड़ी के गोल बेस से नीचे की तरफ सुंदर लकड़ी के ब्लॉक्स और कांच के छोटे बल्ब जैसे शो-पीस लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। ये विंड चाइम न केवल देखने में खूबसूरत है, बल्कि आपके घर की खूबसूरती भी बढ़ा देगी।
Image Credit- Pinterest/Home ang Garden Ideas
कलरफुल और बोहो-स्टाइल विंड चाइम (Wind Chimes Unique Designs For Balcony)
अगर आप अपनी ओपन बालकनी को कलरफुल लुक देना चाहती हैं तो इस तरह का बोहो-स्टाइल विंड चाइम सबसे बेस्ट रहेगा। जैसा कि आप देख रही हैं कि इसमें रंग-बिरंगे लटकन, छोटी घंटियों का इस्तेमाल किया गया है। जब हवा चलती है तो इनसे बहुत ही अच्छी आवाजें निकलती हैं जो मन को सुकून पहुंचाती हैं। आप इन्हें पेड़ की टहनियों या छत से लटकाकर अपने घर के बाहरी हिस्से को बहुत ही अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Open Balcony को बिना तोड़-फोड़ के बनाएं खूबसूरत गार्डन, बस फॉलो करने होंगे ये 5 आसान स्टेप्स
Image Credit- Pinterest/Shelly Lane
क्लासिक मेटल ट्यूबलर विंड चाइम
अगर आपको सिंपल चीजें पसंद हैं, तो मेटल की नलियों वाली विंड चाइम ओपन बालकनी के लिए एकदम सही है। जब हवा चलती है तो इसकी खनखन की आवाज हर किसी को सुकून पहुंचाती है। इसका गोल्डन और कॉपर फिनिश लुक देखने में भी काफी एलिगेंट और क्लासिक लग रहा है। अगर आप इसे अपनी बालकनी में लगाएंगी तो खूबसूरती निखर कर सामने आएगी।
Image Credit- Pinterest/NewTrendsetter | Home Decor | DIY | Garden
कलरफुल विंड चाइम
बालकनी को डेकोरेट करने के लिए ये मल्टीकलर वाला विंड चाइम बहुत ही यूनिक है। इसमें लगे नीले, हरे और नारंगी रंग के कांच के टुकड़े धूप में जब चमकते हैं तो दिखने में ये बहुत ही सुंदर लगता है।
यह भी पढ़ें- बिना तोड़-फोड़ के Living Room और Open Balcony को ऐसे करें अटैच, कम खर्च में मिलेगा लग्जरी रिजॉर्ट जैसा लुक
Image Credit- Pinterest/Jens Garten
कलरफुल ग्लास और मेटल विंड चाइम
अगर आप अपनी बालकनी को थोड़ा कलरफुल और मॉडर्न बनाना चाहती हैं, तो ये डिजाइन एकदम परफेक्ट रहेगा। इसमें ग्लास की लंबी ब्लू और येलो नलियों के साथ सुंदर मेटल डिस्क और छोटी घंटियां लगाई गईं हैं। ये न सिर्फ देखने में बहुत शानदार लगती है, बल्कि जब हवा चलती है तो इसकी आवाज भी लोगों को खूब पसंद आती है।
यह भी पढ़ें- Modern Balcony Railing Design: बालकनी को दें लक्जरी लुक, ये मॉडर्न ग्रिल डिजाइन्स बदल देंगे आपके घर का हाल
Image Credit- Pinterest/Symboleo | Home Decor Tips | Home Decor & Garden Ideas
ट्रेडिशनल घंटी वाली विंड चाइम
अगर आप बालकनी को ट्रेडिशनल इंडियन लुक देना चाहती हैं तो घंटी वाली विंड चाइम बेस्ट रहेगी। इस डिजाइन की विंड चाइम तो लगभग सभी घरों में देखने को मिल जाती हैं।
यह भी पढ़ें- Ceramic Hanging Planter Designs: छोटी बालकनी भी दिखेगी आलीशान, बस ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी सिरेमिक हैंगिंग प्लांटर्स
Image Credit- Pinterest/MJPICKS
तो अगर आप भी अपनी बालकनी को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो ऊपर दिखाए गए विंड चाइम्स आपके काम आ सकते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Ty/natcharee/Gardening Olivia
- बालकनी को खूबसूरत लुक कैसे दें?
- आप ओपन बालकनी में विंंड चाइम्स लगा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।