Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:54 PM IST

स‍िर्फ ₹10 के खर्च में Living Room को ऐसे करें डेकोरेट, कमरा द‍िखेगा लग्जरी

Living Room Decoration Tips: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका Living Room सबसे खूबसूरत नजर आए। इसके ल‍िए लोग बाजार से महंगे डेकोरेट‍िव आइटम्‍स खरीदते हैं, लेक‍िन हम आपको लि‍व‍िंग रूम को डेकोरेट करने का कुछ आसान तरीका बता रहे हैं, ज‍िससे आप 10 रुपये के खर्च में कुछ डेकोरेट‍िव आइटम्‍स बना सकती हैं। जब आप इन्‍हें ल‍िव‍िंंग रूम में लगाएंगी तो कमरे की खूबसूरती ऑटोमेट‍िक बढ़ जाएगी।  
Updated:- 2026-05-15, 16:07 IST
living room decoration tips

Living Room Decoration Ideas: आज के समय में हर कोई चाहता है क‍ि उसका घर सबसे खूबसूरत लगे। इसके ल‍िए लोग क्‍या कुछ नहीं करते हैं। हमारे घर में Living Room ही एक ऐसी जगह है जहां फैम‍िली ज्‍यादा से ज्‍यादा एक दूसरे के साथ टाइम स्‍पेंड करती है। कोई गेस्‍ट भी आता है तो लोग यहीं पर उनका स्‍वागत करते हैं। ऐसे में लोग ल‍िव‍िंग रूम को डेकोरेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इसके ल‍िए लोग बाजार से महंगे सामान खरीदते हैं, लेक‍िन हम आपको कम बजट में Living Room को खूबसूरत बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं।

जी हां, आप आइसक्रीम स्‍ट‍िक की मदद से ट्रेंडी वॉल आर्ट और शो-पीस बना सकती हैं, जो द‍िखने में एकदम मार्केट जैसे लगते हैं। ये तरीका ना सिर्फ सस्ता है, बल्कि इसमें आप अपनी क्रिएटिविटी भी दिखा सकती हैं। आइए जानते हैं क‍ि आप आइसक्रीम स्‍ट‍िक से कौन-कौन सी चीजें बना सकती हैं?

living room decoration tips (2)

ट्रेंडी वॉल आर्ट (Wall Art)

आइसक्रीम स्टिक को आप अलग-अलग शेप में चिपकाकर सुंदर सा वॉल आर्ट बना सकती हैं। इसके ल‍िए स्टिक्‍स को स्क्वायर या हेक्सागन शेप में लगाएं। ऊपर से इसे पेंट कर दें। आप इसके ल‍िए अपनी पसंद का कलर चुन सकती हैं। वैसे तो गोल्डन या व्‍हाइट कलर ज्‍यादा अच्छा लगेगा। जब आप इसे दीवार पर लगाएंगी तो पूरा लुक बदल जाएगा।

यह भी पढ़ें- Living Room के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये Bubble Sofa Set, इनके खूबसूरत ड‍िजाइंस बदल देंगे घर का अंदाज

छोटे-छोटा फोटो फ्रेम

अगर आप अपनी फेवरेट फोटो को यून‍िक तरीके से डेकोरेट करना चाहती हैं, तो आइसक्रीम स्टिक से फ्रेम भी बना सकती हैं। इसके ल‍िए 4 से 5 स्टिक को एक साथ चिपकाकर बेस तैयार कर लें। अब फोटो लगाकर पीछे से सपोर्ट दे दें। इसे आप टेबल पर भी रख सकती हैं। चाहें तो दीवाराें पर भी लगाने का जुगाड़ बना सकती हैं।

मिनी शो-पीस स्टैंड (Living Room Ko Kaise Decorate Kare)

आप छोटे-छोटे शो-पीस रखने के लिए आइसक्रीम स्‍ट‍िक से स्टैंड भी बना सकती हैं। इसके ल‍िए स्टिक को जोड़कर छोटा स्टैंड बना लें। उस पर आप कोई छोटी सी मूर्ति या पौधा रख सकती हैं। ये देखने में भी काफी यूनिक लगता है।

यह भी पढ़ें- Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर

पेन स्टैंड या छोटा होल्डर (Tips To Decorate Living Room)

Living Room में टेबल पर रखने के लिए आप स्टिक से पेन स्टैंड भी बना सकती हैं। ये तो बच्‍चों को भी स्‍कूल में क्राफ्ट के लिए बनवाए जाते हैं। इसके ल‍िए स्टिक को गोल या चौकोर शेप में चिपका लें। नीचे कार्डबोर्ड लगा दें। आपका पेन स्‍टैंड या छोटा सा होल्‍डर तैयार है।

living room decoration ideas

मिरर डेकोर

लिविंग रूम की दीवार को रॉयल लुक देने के लिए आप चाहें तो आइसक्रीम स्टिक से सनबर्स्ट मिरर भी बना सकती हैं। इसके लिए एक छोटा गोल शीशा लें और उसके चारों तरफ आइसक्रीम स्टिक को सूरज की किरणों की तरह चिपका दें। अगर आप कुछ स्टिक को छोटा और कुछ को बड़ा रखेंगी, तो ये और भी ज्‍यादा स्टाइलिश लगेगा। ये करने के बाद इस पर मेटालिक स्प्रे पेंट (गोल्डन या कॉपर) कर दें। यकीन मानिए जब आप इसे दीवार पर लगाएंगी तो कोई नहीं कहेगा कि ये 10 रुपये का जुगाड़ है।

कोस्टर्स बनाएं

जब गेस्ट्स को चाय या कॉफी सर्व करें, तो टेबल पर रखने के लिए स्टिक से बने कोस्टर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए 8 से 10 स्टिक को बराबर रखकर नीचे से दो स्टिक की मदद से चिपका लें। ये एक छोटा सा पैलेट जैसा दिखेगा।

living room decoration tips (1)

कैसे करें शुरुआत?

सबसे पहले आइसक्रीम स्टिक को इकट्ठा करें। चाहें तो आप बाजार से 10 रुपये में भी खरीद सकती हैं। Fevicol लें और अपनी पसंद का कोई डिजाइन पहले ही सोच लें। अब धीरे-धीरे स्टिक को चिपकाकर शेप बना लें। इसे सूखने के बाद पेंट या डेकोरेट कर दें।

यह भी पढ़ें- Living Room में फ‍िट हो जाएंगे यून‍िक शेप के ये Mirror Designs, कमरा द‍िखेगा काफी बड़ा

अच्छा लुक देने के लिए टिप्स (Living Room Decoration Ideas)

  • गोल्डन, सिल्वर या पेस्टल कलर ही यूज करें
  • छोटे-छोटे मोती या स्टोन भी चिपका सकती हैं
  • LED लाइट लगाकर इसे और भी खूबसूरत बना सकती हैं
  • आप ल‍िव‍िंग रूम में वॉल कलर से मैच‍िंंग पर्दे और कुशन रखें  

ये ट‍िप्‍स भी आएंगे काम (How To Decorate Living Room With Ice Cream Sticks)

  • जब भी आइसक्रीम खाएं तो उसकी स्‍ट‍िक संभाल कर रख लें
  • स्‍ट‍िक को इस्‍तेमाल करने से पहले धो जरूर लें
  • आप स्‍ट‍िक को स्‍टार्स या र‍िबन से डेकोरेट भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ₹1000 के अंदर ऐसे सजाएं अपना Living Room, 5 स्टार होटल जैसा म‍िलेगा लुक

तो अगर आप भी अपने ल‍िव‍िंग रूम की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो 10 रुपये के खर्च में ऊपर बताए गए तरीके आजमा सकती हैं। इससे आपके ल‍िव‍िंग रूम को एकदम लग्‍जरी लुक म‍िलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Creativefz/Alicia Steil/Kiera Champlin

Inside Image Credit- Youtube/aleenes

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।