all about story of flight  landed after  years

आखिर क्या है Flight 914 का रहस्य? करीब 30 साल बाद लैंड हुआ था यह विमान

इस आर्टिकल में हम आपको फ्लाइट संख्या 914 से जुड़ी उस कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उड़ान भरने के बाद करीब 30 साल बाद जमीन पर लैंड हुआ था।  
Editorial
Updated:- 2024-04-29, 17:39 IST

Story Of Flight 914: विश्व का लगभग हरा कोना रहस्यों से भर पड़ा है, लेकिन कुछ ऐसे रहस्य है जिनको समझ पाना आज भी कई लोगों के लिए मुश्किल भरा काम हो जाता है।

दुनिया भर में ऐसी रहस्यमयी कहानियां हैं, जिसकी गुत्थी आज तक वैजानिक भी समझ नहीं पाए हैं। इसी कड़ी में फ्लाइट संख्या 914 से जुड़ी एक रहस्यमयी कहानी आपको चकित कर सकती है।

जी हां, फ्लाइट 914 करीब 30 साल बाद लैंड करता है और कुछ सवाल पूछने के बाद फिर से वो विमान उड़ान भर लेता है। आइए इस रहस्यमयी विमान के बारे में जानते हैं।

30 साल बाद लैंड करता है फ्लाइट 914

Pan Am Flight

जी हां, फ्लाइट संख्या 914 अमेरिका के न्यूयार्क से मायामी के लिए उड़ान भरता है और करीब 37 साल बाद लैंड करते ही फिर से उड़ जाता है। माना जाता है कि साल 1955 में न्यूयार्क से मायामी के लिए उड़ान भरता है और अपनी जगह लैंड न करके गायब हो जाता है और करीब 1985 में लैंड करता है और कुछ ही सेकंड में फिर से उड़ान भर लेता है।

इसे भी पढ़ें: इस देश में घर, पेड़ सब जगह लटकी हुई हैं Dead Dolls, क्या है इसका रहस्य?

करीब 6 क्रू मेंबर्स सहित 57 यात्री सवार थे 

story of flight  landed in hindi

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट में  करीब 6 क्रू मेंबर्स सहित 57 अन्य यात्री सवार थे। एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब यह फ्लाइट लैंड करता है, तो पायलट एयर कंट्रोलर से बात करता है और कुछ ही सेकंड में फिर से उड़ान भर लेता है। उड़ान भरने के बाद से फिर से विमान लापता हो जाता है और लाख कोशिश करने के बाद भी यह मालूम नहीं चलता है कि फ्लाइट किधर चला गया। (पेड़ों का 90 डिग्री मुड़ना रहस्यमयी कहानी से कम नहीं)

 

रहस्यमय तरीके से वेनेजुएला में हुई लैंडिंग

story of flight

फ्लाइट संख्या 914 के बारे में कहा जाता है कि यह रहस्यमय तरीके से वेनेजुएला के काराकास एयरपोर्ट पर विमान लैंड होता है और बिना किसी नुकसान लिए फिर से उड़ान भर लेता है। 

एक अन्य दावा है कि पायलट ने वेनेजुएला एयर स्टाफ से पूछा कि यह कौन सा साल है? ग्राउंड स्टाफ ने पायलट को बताया कि 1985 है। यह सुनते ही पायलट ने फिर से उड़ान भर लिया। 

मीडिया रिपोर्ट और लोगों का मानना है कि फ्लाइट 914 टाइम ट्रेवल के पार चला गता था, जिसकी वजह से सही समय और दिशा में लैंड न करके किसी और ही दुनिया में पहुंच गया था।

 

इसे भी पढ़ें: USA की वो जगह, जहां विश्व का कोई भी इंसान जाने से पहले हजार बार सोचता है, जानें क्यों?

अपने पीछे कई सवाल छोड़ गया   

flight  history

फ्लाइट 914 अपने पीछे कई सवाल छोड़ जाता है। इस पूरी घटना से दुनिया भर में हडकंप मच गया था। लोगों का मानना था कि आखिर यह विमान 30 सालों तक कहां था? क्या सच में यह विमान टाइम ट्रैवल कर रहा था? क्या सच में यह दूसरी दुनिया में पहुंच गया था? इतने सालों तक यात्री कैसे जीवित बच गए थे? दोबारा उड़ान भरा तो फिर कहां चला गया? आदि तमाम सवाल अपने पीछे छोड़ गया। 

नोट:इस घटना के बारे में लेखक किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है। यह लेख अलग-अलग मीडिया संस्था में छपी खबरों पर आधारित है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।