Indigo Chaos: फ्लाइट हुई कैंसिल? जानें अपने अधिकार! इन 3 स्टेप्स को फॉलो नहीं किया तो रिफंड से धो बैठेंगे हाथ

फ्लाइट कैंसिल होने पर एयरपोर्ट पर यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते कई लोगों के काम रुक गए। जहां कोई यात्री अपनी ही शादी में नहीं पहुंच पाया, तो किसी ने अपनी ही शादी के रिसेप्शन पार्टी को ऑनलाइन जॉइन किया। इन सभी परेशानियों के साथ-साथ अब यात्रियों को सबसे बड़ी परेशानी रिफंड को लेकर हो रही है। एयरलाइंस की तरफ से यह अनाउंस किया गया है कि यात्रियों को पूरा रिफंड मिल जाएगा, हालांकि आपको अपने अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए। अचानक हुई फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण एयरपोर्ट्स पर भारी भीड़ और अव्यवस्था देखने को मिली, इसके खिलाफ आप शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यात्रियों को उन अधिकारों के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपनी परेशानी के खिलाफ आवाज उठा पाएंगी।
किस परिस्थिति में मिलता है मुआवजा?
क्या आप जानती हैं कि अगर फ्लाइट कैंसिल होने पर आपका कोई जरूरी काम रुक गया है, तो इसके लिए आप मुआवजे की डिमांड कर सकती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि अचानक फ्लाइट कैंसिल होने पर लोगों के कई जरूरी काम रूक जाते हैं। ध्यान रखें कि यह मुआवजा जरूरत के हिसाब से दिया जाता है। जिस काम के नुकसान के लिए आप मुआवजा मांग रही हैं, वह मान्य है या नहीं या वह सच में आपके लिए नुकसानदायक था, इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आपको मुआवजा मिलता है।
अगर एयरलाइंस, फ्लाइट कैंसिल की जानकारी समय पर नहीं देती हैं, तो इसके लिए मुआवजा की डिमांड की जा सकती है।
कितना मिलता है मुआवजा?
- अगर फ्लाइट से आपके पहुंचने का समय 1 घंटे था, तो 1 घंटे तक की उड़ान के लिए 5000 रुपये मुआवजे के मिलते हैं।
- 2 घंटे की टाइम वाली फ्लाइट के लिए 7500 रुपये का मुआवजा मिलता है।
- 2 घंटे से ज्यादा के टाइम वाली फ्लाइट पर 10000 रुपये का मुआवजा मिलता है।
- ध्यान रखें कि मौसम की वजह से अगर फ्लाइट कैंसिल हुई है, तो इसके लिए कोई मुआवजा नहीं मिलता।
फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्रियों के लिए क्या है DGCA के नियम?
- सबसे जरूरी यह है कि अगर फ्लाइट लेट हो गई है और यात्री समय पर चेक-इन कर चुका है, तो एयरलाइन को खाने-पीने जैसी बेसिक सुविधाएं प्रोवाइड करवाना होगा।
- अगर फ्लाइट कैंसिल होती है, तो आपको पूरा रिफंड मिलेगा।
- एयरलाइन की तरफ से अगर फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी 2 हफ्ते पहले दे दी गई थी, तो इसके लिए यात्री को दूसरी फ्लाइट टिकट बुक करने का ऑप्शन मिल जाता है।
रिफंड के लिए ध्यान रखें ये बातें
- सिर्फ कैंसिलेशन मैसेज आने से रिफंड नहीं मिलता, आपको खुद रिक्वेस्ट डालना पड़ सकता है।
- इसके लिए सबसे पहले आप एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप पर जाएं।
- Manage Booking या My Trips के ऑप्शन पर जाएं।
- अब अपना Refund या Cancellation का ऑप्शन चुनें।
- ध्यान रखें कि यहां आपको रिफंड के ओरिजनल पेमेंट मेथड के ऑप्शन पर जरूर सिलेक्ट करें।
- Refund to original payment method जरूर सेलेक्ट करें
- सबसे जरूरी बात, 24- 72 घंटे के अंदर रिक्वेस्ट डालें, वरना रिफंड में देरी होती है।
इन 3 चीजों का स्क्रीनशॉट या ईमेल सेव कर लें
- फ्लाइट कैंसिलेशन मैसेज
- आपका टिकट + PNR
- एयरलाइन की तरफ से भेजा गया अपडेट
- ये प्रूफ बाद में काम आते हैं अगर रिफंड अटक जाए।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।