Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:14 AM IST

इस जंगल में पेड़ों का 90 डिग्री मुड़ना किसी रहस्यमयी कहानी से कम नहीं

विश्व के एक देश में ऐसे कई पेड़ मौजूद हैं जो बड़े होने के बाद अपने आप 90 डिग्री पर मुड़ जाते हैं। पेड़ों का ऐसे मुड़ना किसी रहस्यमयी कहानी से कम नहीं है।
Updated:- 2023-07-04, 15:22 IST
crooked forest mystery poland

Crooked Forest Mystery In Hindi: विश्व का लगभग हर कोना किसी का किसी रहस्यमयी कहानियों के लिए जरूर फेमस है। जैसे-पेरू में मौजूद नाज़का लाइन्स, स्कॉटलैंड में मौजूद लॉक नेस और बरमूडा ट्रायंगल आदि कई जगह इस लिस्ट में शामिल हैं। विश्व में मौजूद कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में पढ़ने और सुनने के बाद व्यक्ति कुछ समय के लिए सोच में पड़ जाता है।

मध्य यूरोपीय देश पोलैंड में मौजूद ग्रेफाइनो का जंगल किसी रहस्यमयी कहानी से कम नहीं है। पोलैंड में मौजूद पोलैंड का क्रूक्‍ड जंगल यानी टेढ़े-मेढ़े पेड़ों के लिए जाना जाता है।     

इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्यों इस जंगल में मौजूद पेड़ अपने 90 डिग्री मुड़ जाते हैं और इसके पीछे क्या रहस्यमयी कहानियां हैं। आइए जानते हैं।

पोलैंड का क्रूक्‍ड जंगल

crooked forest

पोलैंड में मौजूद जिन टेढ़े-मेढ़े पेड़ों के बारे में बात कर रहे हैं वो ग्रेफाइनो के जंगल में मौजूद हैं। इस जंगल में लगभग 400 ऐसे पेड़ हैं जो अपनी अद्भुत आकृति के लिए पूरी दुनिया में फेमस हैं। 

क्रूक्‍ड जंगल में जो पेड़ टेढ़े-मेढ़े हैं उनमें से अधिकतर पेड़ चीड़ के हैं। कहा जाता है कि ये सारे पेड़ एक खास तरह से मुड़े हुए हैं। इनमें से कई पेड़ 90 डिग्री तक मुड़े हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत के इस भुतहा हिल स्टेशन की डरावनी कहानी देश भर में है फेमस

क्रूक्‍ड जंगल में इन पेड़ों को कब लगाया था?

crooked forest mystery

क्रूक्‍ड जंगल में इन पेड़ों को कब लगाया गया था यह भी एक रहस्यमयी कहानी से कम नहीं है। माना जाता है कि इन पेड़ों को द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत से पहले लगाया गया था। द्वितीय विश्वयुद्ध से लेकर आज तक इस जंगल में मौजूद सभी पेड़ एक अलग ही आकृति में मौजूद हैं। (दिल्ली की सबसे डरावनी जगह)

पेड़ों के 90 डिग्री मुड़ने की कहानी 

The Mystery of the Crooked Forest

क्रूक्‍ड जंगल में मौजूद पेड़ कब और कैसे मुड़े, इसके पीछे की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। कई लोगों का मानना है कि इस जंगल में मौजूद पेड़ गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से ऐसे हो जाते हैं। 

इस जंगल में मौजूद टेढ़े-मेढ़े पेड़ों को लेकर एक अन्य कहानी है कि पेड़ों को झुकाने में दूसरे ग्रहों से आए लोगों की भूमिका हो सकती है। हालांकि, अभी तक सही वजह किसी को मालूम नहीं चला है।

 

इसे भी पढ़ें: भारत के इन समुद्री तट की डरावनी कहानियां सुनते ही कांप उठती है रूह

बेहद खूबसूरत लगते हैं 

know Mystery of the Crooked Forest

कहा जाता है कि इस जंगल में मौजूद पेड़ लगभग 3 से 9 फुट मुड़े रहने के बाद फिर ऊपर की तरफ बढ़ते हैं। यहां मौजूद सभी पेड़ देखने में भी काफी सुंदर तो लगते हैं, लेकिन कई सैलानी डर की वजह से इस जंगल में घूमने नहीं पहुंचते हैं। (राजस्थान का रहस्यमयी गांव)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstocks)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।