Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:49 AM IST

हैदराबादी बिरयानी से लेकर मैसूर मसाला डोसा तक.. जगह के नाम पर हैं ये साउथ इंडियन व्यंजन

अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और नई डिशेज के बारे में जानने के इच्छुक रहते हैं। तो आज जगहों पर रखे गए व्यंजनों के बारे में बताएंगे, जिसका इतिहास काफी पुराना रहा है। 
Updated:- 2025-04-16, 15:20 IST
image

हर शहर या राज्यों में अपनी विशिष्ट व्यंजनों की परंपरा है, जो उनकी संस्कृति और इतिहास को दर्शाती है। लेकिन साउथ इंडियन खाने का स्वाद काफी अलग होता है। इन व्यंजनों में से कई जगह के नाम पर हैं, जो उनकी उत्पत्ति और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाते हैं। साउथ इंडियन व्यंजनों की एक और खास बात यह है कि खाने में काफी विविधता भी है।

इसे बनाने के लिए अलग-अलग तरह के अनाज, दालें, सब्जियां और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि साउथ इंडियन खाने से अलग तरह की खुशबू आती है। इसमें से कुछ व्यंजन ऐसे भी हैं, जिनका नाम जगहों के नाम पर रखा गया है जैसे- हैदराबादी बिरयानी, मैसूर मसाला डोसा, बैंगलोर बेंस। आज हम इन्हीं व्यंजनों के बारे में जानेंगे, जिनका इतिहास राज्य से जुड़ा है। 

हैदराबादी बिरयानी

What South Indian dishes are named after places

हैदराबादी बिरयानी का स्वाद बहुत अच्छा होता है। यह डिश बहुत लोगों की पसंदीदा है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस डिश का नाम हैदराबाद के नाम पर रखा गया है। इसकी उत्पत्ति हैदराबाद के तेलंगाना में हुई थी। हैदराबाद की दम बिरयानी इसका दूसरा नाम है। इस रेसिपी के लिए बासमती चावल और मटन से बनाया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- साउथ इंडियन फूड के हैं शौकीन, तो एक बैटर से बनाएं 4 अलग-अलग डिश

इस डिश की जड़ें हैदराबादी निजाम और मुगलई किचन से जुड़ी हैं। कहा जाता है कि 18वीं शताब्दी में शिकार के दौरान निजाम ने अपने लिए हैदराबादी बिरयानी बनाई थी। इसके बाद से ही यह पूरे हैदराबाद में बनाई जाने लगी। इसके बाद इसकी रेसिपी पूरे भारत में फैल गई। आज हैदराबादी बिरयानी कई लोगों की पसंदीदा डिश है।

मालाबार मुट्ठी करी

What are the names of South Indian food

मालाबार मुट्ठी करी एक साउथ इंडियन व्यंजन है, जिसे पहली बार मालाबार में बनाया गया था। यह एक मछली की करी है, जो अलग मसालों और नारियल के दूध के साथ बनाई जाती है। हालांकि, अब से कई तरह से बनाया जाने लगा है, जिसमें लोग सब्जियां जैसे भिंडी, प्याज या दही के साथ बनाया जाता है। 

इसका स्वाद बहुत ही अलग होता है, जिसे अक्सर लोग चावल, नान या ब्रेड से खाना पसंद करते हैं। यह व्यंजन केरल, गोवा और श्रीलंका में सबसे ज्यादा खाया जाता है। इसमें लोग दूध के साथ-साथ इमली का रस भी डालना पसंद करते हैं। अगर आप भी इसे घर पर बनाएंगे तो पूरे मोहल्ले में सबको खुशबू आएगी। 

मैसूर मसाला डोसा

इसी लिस्ट में मैसूर मसाला डोसा भी आता है, साउथ इंडियन खाने में तो डोसा शामिल किया ही जाता है। बता दें मैसूर मसाला डोसा का नाम कर्नाटक के मैसूर शहर से प्रेरित होकर रखा गया है। यह बहुत ही अलग तरह का डोसा है, जिसमें मसालेदार आलू की फिलिंग की जाती है। इसे अलग-अलग तरह की चटनी के साथ परोसा जाता है। 

इसे बनाने की विधि भी काफी अलग होती है। इसका बैटर उड़द दाल और चावल से बनाया जाता है। अगर आप घर पर बना रहे हैं, तो कोशिश करें बैटर थोड़ा गाढ़ा हो ताकि उसके ऊपर आलू की लेयर अच्छी तरह से की जा सके।

रामसेरी इडली

What are the top 10 Indian dishes for dinner

रामसेरी इडली साउथ इंडियन का बहुत ही फेमस व्यंजन है। इसका  नाम पलक्कड़ के एक छोटे से गांव पर रखा गया है। इसका नाम अब पूरा भारत जानता है, जिसे चावल और उड़द दाल के बैटर से बनाया गया है। बता दें रामसेरी इडली अपने खास स्वाद और खुशबू के लिए जाना जाता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है, जिसके लिए आपके एक अच्छा बैटर तैयार करना होगा। 

पलक्कड़ के नजदीक केरल के रामसेरी गांव में चार पीढ़ियों ने इसे आगे बढ़ाने का काम किया। अब इसे पूरे भारत में बनाया जा रहा है, जिसे टमाटर की चटनी, पोडी, नारियल स्टू और चटनी के साथ सर्व किया जाता है। अगर आप भी इसे ट्राई करना चाहते हैं, तो घर पर जरूर बनाएं। यकीनन इसका स्वाद बहुत पसंद आएगा। 

मन्नापराई मुरुक्कु

मन्नापराई मुरुक्कु एक ऐसा व्यंजन है, जो तमिलनाडु की संस्कृति और परंपरा को दर्शाता है। यह व्यंजन न सिर्फ अपने स्वाद और कुरकुरेपन के लिए जाना है, बल्कि यह तमिलनाडु की विरासत और इतिहास को भी दर्शाता है। बता दें इसे चावल और उड़द दाल का आटा बनाया जाता है। स्वाद को बढ़ाने के लिए इसे डीप फ्राई किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- सबसे फेमस ये 7 साउथ इंडियन डिश, जानें कौन से हैं

इसका नाम तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के मन्नापराई पर रखा गया है। यह न सिर्फ मन्नापराई की संस्कृति को दर्शाता है, बल्कि इसे तमिलनाडु के खास त्योहारों पर भी सर्व किया जाता है। हालांकि, अब तो इसे पूरे भारत में परोसा जाने लगा है, जिसे आप भी अपने घर पर तैयार कर सकते हैं। 

इन डिशेज को आपको भी जरूर ट्राई करना चाहिए। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@freepik and shutterstock) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।