Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:35 AM IST

खाते नहीं थकोगे इतनी लाजवाब है इडली पोडी, आप भी कर सकते हैं ट्राई

इडली पोडी बनाना बहुत ही आसान हैं, बस आपको हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। साथ ही, सारी सामग्रियों का सामान इकट्ठा करना होगा।
Updated:- 2025-02-06, 13:00 IST
image

दक्षिण भारत में चटनी और सांभर के अलावा इडली पोडी भी एक लोकप्रिय ऑप्शन है, जो नाश्ते को झटपट और स्वादिष्ट बनाने में मदद करता है। यह पाउडर उड़द दाल, चना दाल, सूखी लाल मिर्च, तिल, करी पत्ते और हींग जैसी सामग्री से तैयार किया जाता है। यह न केवल स्वाद में शानदार होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर और आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

इडली पोडी का इस्तेमाल सिर्फ इडली और डोसा के साथ ही नहीं, बल्कि गर्म चावल में घी मिलाकर खाने या पराठे, उपमा और पोहा के साथ करने के लिए भी किया जा सकता है। यह लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है, जिसे खरीदकर आसानी से लाया भी जा सकता है। अगर आप अपने नाश्ते में एक हेल्दी और झटपट बनने वाला स्वाद ट्राई करना चाहते हैं, तो घर पर बनी इडली पोडी जरूर ट्राई करें।

इडली पोडी Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें इडली पोडी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • उड़द दाल- आधा कप
  • चना दाल- आधा कप
  • सूखी लाल मिर्च- 3
  • तिल- 1 बड़ा चम्मच
  • हींग- आधा चम्मच
  • करी पत्ते- 5
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 1 छोटा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    एक पैन में तेल गर्म करें, फिर उसमें उड़द दाल और चना दाल डालकर हल्की आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।

  2. Step 2:

    इसमें सूखी लाल मिर्च, तिल, हींग और करी पत्ते डालें और कुछ सेकंड तक भूनें, जब तक तिल हल्का सुनहरा न हो जाए।

  3. Step 3:

    मिश्रण को ठंडा करें और फिर इसे मिक्सी में दरदरा पीस लें।

  4. Step 4:

    बस आपकी तैयार इडली पोडी को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

इडली पोडी की विधि

how to make idli podi at home in hindi

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर गैस पर एक पैन में तेल को गर्म करें। तेल गर्म करने के बाद इसमें उड़द दाल और चना दाल डालकर हल्की आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।

इसे जरूर पढ़ें- इन पांच टिप्स को अपनाएंगी तो घर पर बनेगी बेहद सॉफ्ट इडली

  • अब इसमें सूखी लाल मिर्च, तिल, हींग और करी पत्ते डालें और कुछ सेकंड तक अच्छी तरह से भूनें। इसे तब तक करें, जब तक तिल हल्का सुनहरा न हो जाए।

इसे जरूर पढ़ें- नहीं बनती है सॉफ्ट और स्पंजी इडली, तो इन टिप्स को करें फॉलो

  • साथ ही खुशबू न जाए, इसके बाद मिश्रण को ठंडा करें और फिर इसे मिक्सी में दरदरा पीस लें। बस आपकी तैयार इडली पोडी को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।