ये है स्नेहा नमनांदी का आइडल ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

स्नेहा बताती हैं कि वो खाना खाने को जितना एन्जॉय करती हैं उतना ही खाना बनाने को भी एन्जॉय करती हैं।
Updated:- 2018-07-18, 19:21 IST
Sneha namanandi

कई म्यूज़िक वीडियो में अपने डांस मूव्स और कन्नड़ भाषी फिल्मों में अपने अभिनय से सभी को इम्प्रेस करने के बाद अब संजय दत्त के साथ फ़िल्म ‘टोरबाज़’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली स्नेहा नमनांदी रियल लाइफ में बहुत बड़ी फूडी है और हर तरह की डिश को टेस्ट करने में विश्वास रखती हैं। स्नेहा ने हमसे ख़ास बातचीत के दौरान बताया कि वो हेल्दी खाना ही खाती हैं मगर फ़ूड से उन्हें बहुत प्यार है।

स्नेहा बताती हैं कि वो खाना खाने को जितना एन्जॉय करती हैं उतना ही खाना बनाने को भी एन्जॉय करती हैं। कौनसी डिश वो बहुत अच्छा बनाती हैं, छोटी छोटी भूख के लिए वो क्या करती हैं और Keto डाइट के बारे में इनका क्या कहना है, आइये जानते हैं।

Sneha namanandi

ये होता है स्नेहा का आइडल ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

मैं ब्रेकफास्ट में उबले हुए अंडे या फिर व्हाइट एग्स का ऑमलेट खाती हूँ। इसके साथ ब्राउन ब्रेड और कुछ वेजिटेबल्स भी होते हैं और मुझे ब्लैक कॉफ़ी भी बहुत पसंद है। मेरे लंच में अक्सर चावल होता है और बटर मिल्क तो बहुत ज़रूरी होता है। डिनर में लो-कार्ब meal को फॉलो करती हूँ जिसमें ग्रिल चिकन, स्टीम फिश, सब्जियां या फिर सूप होता है।

Sneha namanandi

ये है स्नेहा और उनकी मां की speciality

स्नेहा ने कहा कि वो वैसे तो बहुत कुछ बना लेती हैं पर उनकी specialty है दाल मखनी और चिकन विद सलाद। वहीं, स्नेहा को अपनी मां के हाथों की मिठाई बहुत अच्छी लगती है। उन्होंने कहा कि मेरी मां हैदराबादी चिकन बिरयानी बहुत ही लजीज़ बनाती हैं और उससे भी अच्छा वो डबल का मीठा (मिठाई) बनाती हैं। मैं नहीं जानती कि वो इसमें ऐसा क्या मिलाती है मगर, बेशक इसमें बहुत सारा प्यार होता है और यही वजह है कि वैसा स्वाद मुझे कहीं और नहीं मिलता।

हर तरह का खाना है पसंद, छोटी छोटी भूख के लिए भी है ख़ास चीज़ें

स्नेहा कहती है कि मैं खाने के मामले बहुत ही Flexible हूँ, मुझे हर तरह का खाना पसंद है। कोई भी डिश हो मैं उसे एक बार ज़रूर टेस्ट करके देखती हूँ। खाने में एक वीयर्ड कॉम्बिनेशन भी है जो मुझे बहुत पसंद है और वो है नींबू वाली भेल के साथ दही! ये मैंने खुद ही बनाया है और मुझे इसका कॉम्बिनेशन बहुत पसंद है। शाम को या दिन भर में होने वाली छोटी छोटी भूख के लिए मैं नाचनी के चिप्स, मखाने, चने और कुरमुरे खाती हूँ।

स्नेहा ने जाते जाते यह भी कहा कि वो किसी भी डाइट को फॉलो नहीं करती मगर Keto डाइट के बारे में वो बहुत कुछ सुन रही हैं और वो चाहती हैं कि वो भी इसे ट्राय करें मगर, ये काफी मुश्किल होता है इसलिए इसके बारे में वो अब ता सोच रही हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।