Peas Storage Tips: ताजी मटर को छीलने के बाद हफ्ते-भर तक फ्रेश कैसे रखें? ये तरीके आएंगे काम

How To Store Peeled Peas: सर्दी में ताजी मटर का स्वाद ही कुछ और होता है, लेकिन इन्हें छीलना एक थका देने वाला काम है। अक्सर हम समय बचाने के लिए एक साथ बहुत सारी मटर छील कर रख लेते हैं, लेकिन समस्या तब आती है जब एक-दो दिन बाद ही वे सूखने या उनमें से अंकुर निकलने लगते हैं। अगर गलती से इन्हें एक-दो दिन के लिए छोड़ दिया जाए, तो यह खराब होने लगते है। मटर की मिठास और ताजगी बरकरार रखने के लिए उन्हें सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी है।
मटर को नमी और हवा से बचाकर रखा जाए, तो वह लंबे समय तक नरम बनी रहती हैं। इस लेख में आज हम आपको कुछ आसान घरेलू तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप छिली हुई मटर को हफ्ते-भर से ज्यादा समय तक फ्रेश रख सकती हैं।
मटर को स्टोर करने का बेस्ट तरीका क्या है?

मटर को फ्रेश रखने का सबसे आसान तरीका है एयरटाइट कंटेनर या जिप-लॉक बैग का यूज करना है। इसके लिए मटर छीलने के बाद, उन्हें धोएं नहीं। अगर आप ऐसा करती हैं, तो नमी की वजह से वे जल्दी खराब हो सकती हैं।
अगर आपने मटर धो ली है, तो उन्हें एक सूती कपड़े पर फैलाकर पूरी तरह सुखा लें। इसके बाद, एक एयर टाइट डिब्बे में नीचे टिश्यू पेपर बिछाएं, मटर डालें और ऊपर से भी एक टिश्यू पेपर रखकर ढक्कन बंद कर दें।
इसे भी पढ़ें- Vegetable Storage Tips: हरी सब्जियों को स्टोर करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके, 10 दिनाें तक ताजगी रहेगी बरकरार
मटर को स्टोर करने के लिए अपनाएं तेल वाला नुस्खा

यदि आप चाहते हैं कि मटर बिल्कुल न सूखे, तो एक चम्मच सरसों के तेल या रिफाइंड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए छीली हुई मटर को एक बर्तन में निकालें और उन पर आधा छोटा चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। तेल की पतली परत मटर के ऊपर एक लेयर बनाता है, जिससे मटर की नमी बाहर नहीं निकलती और वे सिकुड़ती नहीं हैं।
तेल लगाने के बाद उन्हें किसी भी साधारण पॉलीथीन या डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें। यह तरीका मटर को 8-10 दिनों तक ताजा बनाए रखने के लिए बेहतरीन है।
हरी मटर को सालों-साल कैसे करें स्टोर?

अगर आप हरी मटर को लंबे समय तक स्टोर करना चाहती हैं, तो ब्लाचिंग अच्छा तरीका है। इसके लिए एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें थोड़ी चीनी डालें। अब मटर को 2 मिनट के लिए उबलते पानी में डालें और फिर तुरंत निकालकर ठंडे पानी में डाल दें। जब मटर पूरी तरह ठंडी हो जाए, तो उन्हें सुखाकर फ्रीजर में रख दें।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में भारी पड़ती है मेथी-पालक की सफाई? इस 'पेपर टॉवल' ट्रिक से मिनटों में साफ और स्टोर करें हरी सब्जियां
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- shutterstock
- क्या मटर में चीनी डालना जरूरी है?
- उबलते पानी में एक चम्मच चीनी डालने से मटर की प्राकृतिक मिठास बरकरार रहती है।
- क्या मटर को बिना छीले भी स्टोर किया जा सकता है?
- हां, फली को पेपर बैग या सूती कपड़े में लपेटकर फ्रिज के वेजिटेबल बास्केट में 4-5 दिन तक रख सकती हैं।
- क्या छिली हुई मटर को फ्रिज में रखना जरूरी है?
- अगर आप मटर को सालों-साल तक स्टोर करना चाहती हैं, तो इसे फ्रिज में जरूर रखें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।