Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:05 AM IST

मलमास के लिए बनाना चाहते हैं सात्विक भोजन, तो ट्राई करें ये महाराष्ट्रीयन डिशेज  

सावन और मलमास का पवित्र महीना चल रहा है और इस दौरान लोग सात्विक भोजन का सेवन करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ महाराष्ट्रीयन डिशेज लाए हैं, जिसे आप अपने सात्विक थाली में शामिल कर सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-01, 15:15 IST
satvik maharashtrian dishes list

सावन का महीना धार्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है, इस दौरान लोग लहसुन, प्याज, मांस, मछली जैसी चीजों का सेवन नहीं करते हैं। ऐसे में सात्विक भोजन करने वाले यदि अपने रोज-रोज के साधारण भोजन से ऊब गए हैं, तो हम उनके लिए कुछ महाराष्ट्रीयन डिशेज की लिस्ट लाए हैं। इन्हें आप फटाफट बनाकर सावन में इसका आनंद ले सकते हैं। सावन और मल मास को खास बनाने के लिए ये मराठी डिश परफेक्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं उन स्वादिष्ट डिश के बारे में।

वांग्याची भरीत

शेव भाजी और बाजरा भाकरी के साथ इसे परोसा जाता है। यह एक तरह का बैंगन का भरता है जिसे सात्विक तरीके से बनाया जाता है। नॉर्थ इंडिया में इसे बैंगन के चोखे के नाम से भी जाना जाता है। वांग्याची भरीत को बनाने के लिए बैंगन को पहले तंदूर या गैस में भूनकर उसमें मूंगफली, साग और नमक मिर्च के साथ मैश करके बनाया जाता है।

रुचिची भाजी 

satvik maharashtrian dishes for malmas

चुकंदर और बीटरूट की सब्जी को ज्वार की रोटी के साथ परोसी जाती है। बीटरूट की भाजी एक मसालेदार सब्जी है जिसे बिना लहसुन प्याज के बनाई जाती है। इसमें बीटरूट के अलावा मौसमी सब्जी जैसे रतालू, लौकी और पालक भी मिलाए जाते हैं। सावन में स्वाद और सेहत के गुणों से भरपूर यह सब्जी बढ़िया सात्विक भोजन हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: सावन सोमवार व्रत में हाइड्रेटेड रहने के लिए ट्राई करें ये टेस्टी ड्रिंक  

वड़ा भट

नागपुर में यह खास अवसरों पर बनाया जाता है। इसे अंबेमोहर चावल, हल्दी और नमक के साथ मिक्स दाल से बने वड़ा और इमली शोरबा के साथ इसे परोसा जाता है। सावन में यदि हल्का भोजन करना चाह रहे हैं, तो यह एक उपयुक्त डिश हो सकती है।

केला मेथी भाजी

satvik dishes for malmas recipe

पके हुए केले और मेथी के भाजी से बनाया गया यह व्यंजन महाराष्ट्र में पकौड़े की तरह खाया जाता है। मीठे और हल्के कड़वे स्वाद के साथ इस पकौड़े को सावन के महीने में बनाएं और सात्विक भोजन करने वालों को परोसें। यह नमकीन और मीठे चीजों का परफेक्ट मेल हैं।

इसे भी पढ़ें: बिना प्याज और लहसुन के इन चीज़ों से लगाएं खाने में तड़का  

भरली मिर्च

भरवां या बड़ी मिर्च के बीच को काटकर बीज निकाल लें और उसमें बेसन, मसाले और दही के मिश्रण को भरवां (भरवां मिर्च) की तरह भरा जाता है। भरवां भरने के बाद मिर्च को डीप फ्राई कर डीप फ्राई कर गर्मागर्म सर्व करें। बेसन के भरवां में लहसुन प्याज का उपयोग नहीं किया जाता है इसलिए यह पूरी तरह से सात्विक है। 

 

इन डिशेज को सावन और मलमास में सात्विक भोजन करने वालों के लिए बनाएं और इसका आनंद लें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik and shutterstocks

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।