herzindagi
sagrada familia to royal palace of madrid

स्पेन की इन 3 जगहों का देख लिया नजारा, तो और कहीं जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

स्पेन में आपको इमारतों की अनोखी डिजाइन से लेकर पुराने महलों के वास्तुकला का बेहतरीन संगम आकर्षित करेगा।
Editorial
Updated:- 2025-02-14, 18:07 IST

यूरोप महाद्वीप के सबसे सुंदर देशों में से एक स्पेन, घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। स्पेन के बार्सिलोना, मलागा और कैनरी आइलैंड्स जैसी जगहें लोगों को यहां लंबे ट्रिप पर आने के लिए मजबूर करती है। स्पेन खूबसूरत समुद्री तटों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां अगर आप जा रहे हैं, तो पारंपरिक फ्लेमेंको डांस और म्यूजिक इवेंट, ला टोमाटीना (टमाटर फेस्टिवल), बुल रनिंग फेस्टिवल और ला फेरेरिया जरूर देखकर आएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्पेन की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने वाले है। यहां का नजारा देखकर आपका भी जाने का मन हो जाएगा।

बार्सिलोना

Sagrada Familia

स्पेन गए हैं, तो आपको यहां के सबसे खास शहर बार्सिलोना का नजारा देखने जरूर जाना चाहिए। यह शहर स्पेन में शानदार आर्किटेक्चर, फुटबॉल, नाइटलाइफ, कला-संस्कृति और सुंदर समुद्री तटों के लिए जाना जाता है। यहां लोग स्पेशल एंटोनी गौडी की वास्तुकला का नजारा देखने जाते है। जैसे सग्रादा फमिलिया नाम के चर्च की अनोखी इमारत देखने के बाद आप अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। यह डिजाइन वाकई अद्भुत है। यह विदेशन में घूमने के लिए अच्छी जगहेंबहुत सारी हैं।

  • बार्सिलोना में घूमने के लिए अच्छी जगह- पार्क गुएल, ला रैंबला और कैंप नोउ देखने भी जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-  विदेश की ये जगहें हैं भारतीयों के घूमने के लिए सस्ती, नए साल का जश्न मनाने के लिए आप भी जा सकते हैं

मैड्रिड

royal palace of madrid

यह स्पेन की राजधानी है, इससे आप समझ ही सकते हैं कि यह सबसे खास जगहों में से एक है। इस शहर में आपको आधुनिकता और इतिहास का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। एक तरफ जहां पुरानी इमारतों का डिजाइन आपको आकर्षित करेगा, तो वहीं नहीं इमारतों से भी आप नजर नहीं हटा पाएंगे। अगर यहां आप जा रहे हैं, तो सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम देखने जरूर जाएं। भले ही फुटबॉल प्रेमी नहीं है, फिर भी यहां जाना आपको पसंद आएगा। भारतीय पर्यटकों को यूरोपियन आर्ट और इतिहास में रुचि होती है, इसलिए उनके लिए Prado Museum और Reina Sofia Museum भी अच्छा है।

  • मैड्रिड घूमने के लिए अच्छी जगह-रॉयल पैलेस ऑफ़ मैड्रिड, ग्रैन विया, सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम और प्राडो म्यूज़ियम

इसे भी पढ़ें- Visa Free Travel: इन 35 देशों को इस कंट्री में मिलेगी फ्री वीजा एंट्री, ट्रैवल करने से पहले जान लें वजह

सेविल, स्पेन

यहां आपको स्पेनिश संस्कृति का असली रंग देखने को मिलेगा। यहां आप अल्काजार पैलेस और सेविल कैथेड्रल जैसी जगहों पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप मूरिश राजाओं द्वारा बनाए गए प्रसिद्ध शाही महल भी देखने जा सकते हैं। साथ ही, सेविल कैथेड्रल और ला गिराल्डा टॉवर, जो दुनिया के सबसे बड़े गॉथिक चर्चों में से एक है, इसमें भी जा सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।