गुजरात के 5 सबसे फेमस समुद्र तट

बारिश के मौसम में गुजरात के कुछ खूबसूरत समुद्र तट इतने ज्यादा आकर्षित लगते हैं कि यहां आपको हर दिन भीड़ देखने को मिलेगी। वीकेंड ही नहीं, पूरे हफ्ते यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा की गुजरात के फेमस बीचेज का बारिश के मौसम से क्या कनेक्शन, तो बता दें कि इस समय समुद्र की लहरें और ज्यादा तेज और खूबसूरत दिखती है। आपको दूर से ऊंची-ऊंची लहरें देखने का मौका मिलेगा। इस तरह की लहरें आम तौर पर अन्य मौसम में देखने को नहीं मिलती। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गुजरात के कुछ फेमस समुद्र तटों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
द्वारका बीच
- गुजरात का यह बीच बारिश के मौसम में खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां ज्यादातर लोग शाम के समय जाना पसंद करते हैं। क्योंकि यहां बैठने की अच्छी सुविधाएं हैं।
- लोकेशन- यह गुजरात में द्वारका शहर से लगभग 1 किमी की दूरी पर स्थित है।
- कैसे पहुंचे- नजदीकी बस स्टॉप लगभग 20 मिनट की दूरी पर है। आप यहां से ऑटो या टैक्सी लेकर आ सकती हैं।
घोघला बीच, दीव
- गुजरात के इस बीच का नजारा देखने आस-पास के शहरों से भी लोग आते हैं। शांत और रिलैक्सिंग बीच की तलाश कर रहे लोग यहां जा सकते हैं। यह बीच अपनी साफ-सफाई के लिए भी जाना जाता है।
- लोकेशन- यह दीव के मेन शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- कैसे पहुंचे- इसके लिए आपको सबसे पह
- घोघला गांव आना होगा। आप कैब या ऑटो बुक करके यहां आ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- गुजरात में बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, आप भी बनाएं घूमने का प्लान
मांडवी बीच, भुज
- गुजरात घूमने आ रहे लोगों को मांडवी बीच का नजारा भी पसंद आएगा। इस जगह की खासियत यह है कि यह विजय विलास महल के पास स्थित है। आपको महल से बीच का नजारा भी दिखेगा। इसकी दूरी लगभग आधे घंटे की है। यह गुजरात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।
- लोकेशन- यह बीच कच्छ के पास स्थित है। सुनहरा रेतीला समुद्र तट है, जो इसे सबसे अलग और खास बनाता है।
- कैसे पहुंचे- भुज से मांडवी बीच की दूरी लगभग 58 किमी है। आप यहां से कैब या ऑटो बुक करके आ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को यहां ले जाएं घुमाने, गुजरात की इन 3 जगहों के लिए पहले ही बुक कर लें टिकट
इन गुजरात के इन खूबसूरत समुद्र तटों के अलावा आप पोरबंदर बीच, सोमनाथ बीच, गोमती माता बीच और देवका बीच भी जा सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।