हरियाणा में सुंदर सजावट वाली जगह घूमने की बात होती है, तो लोग गुरुग्राम जाना पसंद करेंगे। क्योंकि यहां आपको हर त्योहार में सुंदर आकर्षक सजावट के साथ चहल-पहल वाला माहौल भी देखने को मिलेगा। बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों के बाहर क्रिसमस की सजावट और रेस्टोरेंट और मार्केट पर लग रंग-बिरंगी मार्केट, लोगों को यहां घूमने के लिए आकर्षित करती है। इस बार अगर आप क्रिसमस पर शहर के बाहर अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान नहीं बना पा रहे हैं, तो गुरुग्राम की इन जगहों पर ही घूम आएं। बच्चों के साथ-साथ आपका भी वीकेंड मजेदार हो जाएगा।
यहां आप बिना किसी फीस के एंट्री कर पाएंगे और घंटों तक यहां की सुंदर सजावट का नजारा देख सकते हैं। यह जगह उन लोगों को पसंद आती है, जो पार्टी प्रेमी है। क्योंकि क्रिसमस के दौरान यहां अलग ही माहौल होता है। यह जगह देर रात तक खुली रहती है, इसलिए आपको यहां से जल्दी वापस आने का मन नहीं होगा। इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि हर साल यहां क्रिसमस की सजावट अलग थीम पर होती है। दोस्तों और परिवार के साथ एक जगह पर भोजन, खरीदारी, और एंटरटेनमेंट का आनंद लिया जा सकता है। हालांकि, यहां चीजें और रेस्टोरेंट महंगे हैं, इसलिए अगर आपका बजट कम है, तो यहां से शॉपिंग या खाना न लें। यह गुरुग्राम में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- वीकेंड मस्ती के लिए बेस्ट है Gurugram की ये जगह, दोस्तों के साथ उठाएं 30 से ज्यादा एक्टिविटीज का मजा
क्रिसमस के सुंदर सजावट की बात आती है, तो इसमें एंबियंस मॉल का नाम जरूर आता है। हर साल यहां अलग ही सजावट होती है, जो लोगों को आकर्षित करती है। यहां हर साल एक बड़ा क्रिसमस ट्री सजाया जाता है, जिसके साथ तस्वीरें लेने के लिए लोग परेशान रहते हैं। मॉल की हर मंजिल पर फेयरी लाइट्स, रेनडियर और सजावट की तरह-तरह की चीजें लगी रहती है। इसके साथ-साथ यहां बच्चों के लिए खास फन एक्टिविटीज और गेम्स भी आयोजित किए जाते हैं। इसलिए अगर आप अपने परिवार या बच्चों के साथ जाना चाह रहे हैं, तो यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- गुड़गांव के आसपास घूमने का प्लान है तो इन एडवेंचर जगहों को करें एक्सप्लोर
इस लिस्ट में डीएलएफ मेगा मॉल का नाम भी शामिल है, क्योंकि यहां क्रिसमस की सजावट आप बाहर लगे स्टॉल से ही से देख सकते हैं। मॉल की बाहर ही यहां क्रिसमस पर ऐसी आकर्षक सजावट होती है, जो लोगों को अंदर जाने के लिए प्रेरित करती है। मॉल में मौजूद अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय ब्रांड्स क्रिसमस पर खास डिस्काउंट और ऑफर्स देते हैं। यहां भी हर साल मॉल की बीच में एक बड़ा क्रिसमस ट्री सजाया जाता है, जिसके साथ लोग तस्वीरें करवाते हैं। क्रिसमस का पर्व परिवार और बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छा मौका है। यह बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।