Gurugram के सुल्तानपुर नेशनल पार्क की क्या है खासियत? जानें रूट-टिकट प्राइस और समय से लेकर सब कुछ

गुरुग्राम में रहने वाले लोग घूमने के शौकीन हैं, वे हर वीकेंड परिवार या दोस्तों के साथ कहीं न कहीं जाने के लिए लोकेशन सर्च करते हैं, लेकिन हर बार शहर में कोई नई लोकेशन सर्च करना उनके लिए मुश्किल होता है। अगर आप भी परिवार या दोस्तों के साथ किसी ऐसी जगह जाना चाहती हैं, जहां आप घंटों तक समय भी बिता सकें और खर्च भी ज्यादा न आए, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गुरुग्राम के सुल्तानपुर नेशनल पार्क के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आप यहां कैसे पहुंच सकती हैं और टिकट प्राइस क्या है, इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी भी आप यहां जान पाएंगी।
सुल्तानपुर नेशनल पार्क समय (Fun Places For Kids in Gurugram)
यह पार्क सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है, इसलिए आपको समय का ध्यान रखना जरूरी है। कई लोग पार्क समझकर, देर शाम को यहां जाने का प्लान करते हैं, लेकिन यह शाम 4 बजे बंद हो जाता है। इसलिए, अगर आप यहां आने का प्लान कर रही हैं, तो 4 बजे से पहले ही आएं।
टिकट प्राइस
इस पार्क में एंट्री फीस कम है, इसलिए आप अपने पूरे परिवार के साथ यहां हर वीकेंड समय बिताने आ सकती हैं। प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 50 रुपये है। 3 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोई टिकट प्राइस नहीं है।
इसे भी पढे़ं- गुरुग्राम की 3 ऐसी जगहें जो देती है विदेशी वाइब्स, यहां ग्लैमरस लाइफ का मजा लेने जाते हैं लोग
सुल्तानपुर नेशनल पार्क कहां स्थित है?
यह पार्क हरियाणा के गुरुग्राम जिले के फरुखनगर में स्थित है। ध्यान रखें कि पार्क फरुखनगर के पास सुल्तानपुर गांव में है। यह गुरुग्राम-झज्जर हाईवे पर है, जो गुरुग्राम शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। दिल्ली के धौला कुआं से दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। यह पार्टनर के साथ घूमने के लिए भी अच्छी जगह है।
इसे भी पढ़ें- गुरुग्राम में इन रोमांटिक जगहों के बारे में कोई नहीं बताएगा आपको, यहां की खूबसूरती देती है दिल्ली के CP को टक्कर
खासियत
हरियाणा सरकार द्वारा इस जगह पर खास बदलाव किया गया है। रास्तों को चौड़ा करने के साथ-साथ चार ट्यूबवेल लगाना और पक्षियों के पसंदीदा पेड़ और टीले बनाने का काम भी यहां किया गया है। आपको यहां तोता, हूपू, पर्पल सनबर्ड, मैना, बतख, पेंटेड स्टॉर्क और सफेद इबिस जैसे कई पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी।
- यहां ई रिक्शा की भी सुविधा मिलती है, जिसमें बैठकर आप पार्क घूम सकती हैं।
- जगह-जगह बोर्ड लगाए गए हैं, जहां आपको पक्षियों के बारे में पढ़ने का मौका मिलेगा।
- छोटे रेस्टोरेंट भी हैं, जहां आप खाने का आनंद उठा सकती हैं।
- छोटा पानी का लेक है, जहां आपको एक साथ ढेर सारे पक्षी बैठे हुए देखने को मिलेंगे।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।