herzindagi
5 famous church to visit in gurugram

Christmas 2025: गुरुग्राम के इन खूबसूरत चर्च में मनाएं अपनी क्रिसमस की शाम, सुकून के साथ मिलेगा जश्न का मजा

गुरुग्राम के कुछ चर्च ऐसे हैं, जो केवल क्रिसमस ही नहीं पूरे साल चर्चा में रहते हैं। यह न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र हैं, बल्कि अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है। गुरुग्राम के कई चर्च अपने आस-पास की खूबसूरती के लिए भी जाने जाते हैं। यह चर्च की वास्तुकला भी लोगों को आकर्षित करती है।
Editorial
Updated:- 2025-12-24, 13:33 IST

गुरुग्राम को आमतौर पर ऊंची इमारतों, चमचमाते मॉल और कॉरपोरेट हब के रूप में जाना जाता है, लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच यहाँ कुछ ऐसे चर्च भी मौजूद हैं, जो न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र हैं, बल्कि अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए भी खास पहचान रखते हैं। इन चर्च में कदम रखते ही ऐसा महसूस होता है जैसे शहर के शोर-शराबे से दूर किसी सुकून भरी जगह पर आ गए हों। हरे-भरे पेड़, खुला परिसर, साफ-सुथरा वातावरण और प्रार्थना के समय गूंजती मधुर ध्वनियां मन को शांति से भर देती हैं।

एपिफनी चर्च सेक्टर-4, गुरुग्राम

गुरुग्राम की भागदौड़ और ट्रैफिक के शोर से सुकून पाने के लिए क्रिसमस पर शांति वाली जगह ढूंढ रही हैं, तो यहां जा सकती हैं। यह चर्च थोड़ी दूर है, इसलिए यहां का माहौल काफी सुकून भरा होता है। आसपास हरियाली, खुले रास्ते और कम शोर की वजह से लोग यहां आना पसंद करते हैं। क्रिसमस पर आपको हर जगह बहुत ज्यादा भीड़ और शोर-शराबा मिलेगा, लेकिन चर्चा ही एक ऐसी जगह हैं, जहां शांति मिलेगी।

5 famous church to visit in gurugramd

चर्च ऑफ इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन

गुरुग्राम के इस चर्च को भी सबसे अलग और खास माना जाता है। आसपास ऑफिस और रिहायशी इलाके हैं, लेकिन इसके बाद भी चर्च में आपको शांति का अहसास होगा। यह कैथोलिक ईसाई समुदाय की आस्था का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। इस चर्च की सबसे बड़ी खासियत इसकी सुंदर वास्तुकला है। गुरुग्राम के अन्य चर्चों की तुलना में यह चर्च अपनी कैथोलिक परंपराओं और धार्मिक व्यवस्था का पालन करता है, इसलिए यहां आपको सुकून का अहसास होगा।

इसे भी पढ़ें- आख‍िर कहां है दुन‍िया का सबसे लंबा Christmas Tree? ऊंचाई इतनी क‍ि सजाने के लिए बुलानी पड़ती है क्रेन

5 famous church to visit in gurugramsd

डीबीएफ गुड़गांव चर्च

यहां मेट्रो और कैब से पहुंचना काफी आसान है। चर्च का इंटीरियर सिंपल लेकिन आधुनिक है। युवाओं, बच्चों और परिवारों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम होते हैं। यहां की सजावट भी आपको पसंद आएगी। क्रिसमस पर यहां हर साल अच्छी सजावट होती है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
लोकेशन- पुलिस चौकी के पास, डीएलएफ चरण 3, गुरुग्राम

इसे भी पढ़ें- Churches in Noida for Christmas Celebration: क्र‍िसमस पर घूम आएं नोएडा के ये चर्च, मन को म‍िलेगी शांत‍ि

इसके साथ ही आप न्यू लाइफ चर्च, सेंट माइकल चर्च और सेंट थॉमस मार थोमा चर्च भी आप क्रिसमस पर जा सकती हैं। क्रिसमस पर यहां भीड़ ज्यादा होती है। इसलिए चहल-पहल रहता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।