herzindagi
best street food in india

Taste Atlas: लोकल फूड के लिए बेस्ट हैं भारत के ये दो शहर, जारी हुई दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की लिस्ट

स्ट्रीट फूड के लिए भारत के दो शहरों ने दुनिया के शीर्ष 100 शहरों में जगह बनाई है। आज के इस लेख में हम भारत के इन दो शहरों के बारे में बात करेंगे कि यहां क्या फेमस है और ये रेटिंग कैसे की गई है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-06-01, 10:06 IST

खानापान और कला एवं संस्कृति के मामले में भारत कभी पीछे नहीं रहा है। एक तरह से देखें तो यहां कि विविधता ही इसे खास और अनोखा बनाती है। खानपान की रैंकिंग में भारत का नाम कई बार दुनिया के टॉप देशों के साथ शामिल हो चुका है। बात चाहे स्थानीय खानपान की या स्ट्रीट फूड भारत के हर राज्य में आपको व्यंजनों की ढेर सारी वेराइटी मिलेंगी। किसी भी देश या राज्य के खाने का स्वाद चखना हो तो अक्सर हमें वहां के स्ट्रीट फूड का स्वाद चखना चाहिए, स्ट्रीट फूड में आप वहां के क्षेत्रीय व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। बहुत से लोगों को लगता है कि खाना सिर्फ रेस्तरां और होटल में ही अच्छा मिलता है, लेकिन ऐसा नहीं है। स्ट्रीट में भी आपको अच्छे और ढेर सारे भोजन के स्वाद मिलेंगे।

mumbai local food

हाल ही में, अंतरराष्ट्रीय यात्रा ऑनलाइन गाइड टेस्ट एटलस ने हाल ही में दुनिया भर के 100 शहरों की लिस्ट तैयार की है, जो अपने स्ट्रीट फूड और स्थानीय खानपान के लिए प्रसिद्ध है। इस लिस्ट में भारत के दो शहर दिल्ली और मुंबई के नाम को शामिल किया गया है। दिल्ली और मुंबई इस सूची में क्रमशः 16वें और 34वें नंबर पर हैं। इसे टेस्ट एटलस ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर की है।

टेस्ट एटलस की रेटिंग

टेस्ट एटलस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि हमने रैंकिंग किसी विशेष शहर में परोसे जाने वाले बेस्ट लोकल और रिजनल क्यूजिन की एवरेज रेटिंग, उस शहर में सर्व किए जाने वाले राष्ट्रीय व्यंजनों की एवरेज रेटिंग, एवरेज गुगल रेटिंग और उस शहर के सबसे अच्छे पारंपरिक रेस्तरां (बेस्ट नाइट रेस्तरां) को जोड़ा है। जिसके बाद स्थानीय भोजन के लिए दुनिया के टॉप शहरों की सूची बनाई गई है।

टॉप 10 शहरों की लिस्ट जहां के स्ट्रीट फूड बेस्ट है

delhi best local food

  1. फ्लोरेंस
  2. रोम
  3. लीमा
  4. नेपल्स
  5. हांगकांग
  6. मेक्सिको सिटी
  7. न्यूयॉर्क शहर
  8. पेरिस
  9. टोक्यो
  10. मिलन

इसे भी पढ़ें: दुनिया की सबसे पॉपुलर डिश में तीसरे नंबर पर आया 'शाही पनीर', लिस्ट में शामिल हुए 6 भारतीय पकवान

टॉप 100 में दिल्ली और मुंबई भी हुए शामिल

tasteatlas local food around the world

टेस्ट एटलस की इस लिस्ट में भारत के ये दो महानगर दिल्ली और मुंबई को भी शामिल किया गया है। देश के ये दोनों शहर टॉप 10 में तो नहीं लेकिन टॉप 50 में जगह बनाई है। दिल्ली इस रैंकिंग लिस्ट में 16वें स्थान पर, वहीं मुंबई 34वें स्थान पर है। ये दो शहर अपने स्वादिष्ट लोकल फूड के लिए विश्व स्तर पर फेमस है। दिल्ली में आप स्ट्रीट फूड जैसे छोले भटूरे और चाट से लेकर फ्यूजन फूड सर्व किए जाने वाले डाइनिंग रेस्तरां तक और भी बहुत कुछ पा सकते हैं। वहीं मुंबई की बात करें तो यह सी फूड और स्ट्रीट फूड के लिए प्रसिद्ध है। मुंबई का वड़ा पाव, पाव भाजी और भेल पुरी लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जो मुंबई के सड़क से लेकर 5 स्टार रेस्तरां में मिल जाएगा।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: श्री राम ने वनवास के दौरान खाया था इस कंदमूल फल को, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

View this post on Instagram

A post shared by TasteAtlas (@tasteatlas)

ये रही भारते के उन दो शहरों के बारे में कुछ जानकारी जो अपने लोकल फूड के लिए फेमस हैं। आपको यह लेख कैसी लगी हमें कमेंट कर बताएं। इस लेख को लाइक शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़ें रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik and Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।