Raksha Bandhan 2026 Dessert Ideas: सिर्फ 7 मिनट में बनाएं ये 5 स्वादिष्ट मिठाइयां

7 Minute Rakhi 2026 Sweet Recipes: रक्षाबंधन 2026 का पर्व इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। इस मौके पर बहनें अपने भाइयों के लिए मनपसंद राखी और मिठाई खरीदकर लाती हैं। हालांकि, कई बार भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच हम समय पर मिठाई लेने नहीं जा पाते हैं या फिर मार्केट की मिलावटी डेजर्ट को लेने से बचते हैं। ऐसे में महिलाएं स्वीट्स की ऐसी रेसिपीज तलाशती हैं, जो कम समय में बनकर तैयार हो जाए।
अगर आप इस राखी पर इंस्टेंट बनने वाली मिठाई की रेसिपी सर्च कर रही हैं, तो यह लेख आपके काम आ सकता है। यहां हम 5 ऐसी डेजर्ट रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 7 मिनट में तैयार हो जाएगी। नीचे पढ़ें जरूरी सामग्री और बनाने की विधि।
रक्षाबंधन के लिए इंस्टेंट बनने वाली 5 मिठाइयां
रक्षाबंधन के मौके पर झटपट बनाने वाली इन 5 मिठाइयों की खास बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप घर में मौजूद चीजों से बनाकर तैयार कर सकती हैं। नीचे पढ़ें-
1. नारियल के लड्डू
नारियल का लड्डू सभी को पसंद होता है। ऐसे में आप इस मिठाई को रक्षाबंधन के मौके पर बना सकती हैं। इसके लिए आपको घंटों का समय नहीं लगेगा। पढ़ें तरीका-
सामग्री
- 2 कप- कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल
- 1 कप- कंडेंस्ड मिल्क
- 2 चम्मच- घी
- 4-5- कुटी हुई इलायची
- थोड़े से कटे हुए- बादाम-पिस्ता
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन में 1 चम्मच घी गर्म करें।
- इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और धीमी आंच पर 2 मिनट तक भूनें।
- अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क और इलायची पाउडर मिलाएं।
- इसे लगातार चलाते हुए 3-4 मिनट तक पकाएं जब तक मिश्रण पैन न छोड़ने लगे।
- गैस बंद करें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
- हाथों में थोड़ा घी लगाकर इसके छोटे-छोटे गोल लड्डू बनाएं।
- इसके बाद इन लड्डूओं को कटे हुए पिस्ता से सजाएं।
इसे भी पढ़ें- मीठा और नमकीन खाने वालों के लिए ये 3 डिशेज हैं बेस्ट, जानें रेसिपीज
2. ब्रेड मलाई संदेश
रक्षाबंधन के मौके पर स्पेशल मिठाई बनाने के लिए आपको घंटों का समय नहीं चाहिए। आप मात्र 7-10 मिनट में ब्रेड से मलाई संदेश बना सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका

सामग्री
- 4 ताजी- सफेद ब्रेड के स्लाइस,
- आधा कप- मलाई वाला दूध
- 3 चम्मच- चीनी पाउडर,
- 2-3- केसर के धागे
- बारीक कटे हुए- मेवे
बनाने की विधि
- मलाई संदेश बनाने के लिए ब्रेड के किनारों को काट कर अलग कर लें।
- अब एक कटोरी में दूध, चीनी पाउडर और केसर मिलाकर घोल बना लें।
- इसके बाद ब्रेड के टुकड़ों को इस दूध के मिश्रण में कुछ सेकंड के लिए डुबोएं।
- फिर तुरंत निकालकर हल्का सा निचोड़ लें।
- अब इसके ऊपर से थोड़ी मलाई और कटे हुए मेवे रखें।
- इसके बाद इसे रोल कर लें या मनचाहा आकार दें।
- इस तरह से मलाई संदेश बनकर तैयार हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- ड्राई फ्रूट्स, शुद्ध देसी घी और शाही स्वाद...सूरत की 'घारी' क्यों है इतनी खास?
3. बिस्किट से बनाएं चॉकलेट बर्फी
बच्चों और बड़े हर किसी को चॉकलेट पसंद होती है। ऐसे में आप चॉकलेट बिस्किट से बर्फी बना सकती हैं। यह स्वीट बिना गैस जलाए बनकर तैयार हो जाएगी।

जरूरी सामग्री
- 2 पैकेट-चॉकलेट बिस्कुट
- 3 चम्मच- मलाई या दूध
- 2 चम्मच- पिघला हुआ मक्खन
- सजाने के लिए- चोको चिप्स
बनाने की विधि
- सबसे पहले अपने चॉकलेट बिस्किट को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
- अब इस पाउडर में मलाई या दूध डालकर गूंथ लें।
- फिर एक छोटी प्लेट में थोड़ा घी लगाएं।
- अब इस मिश्रण को उसपर फैलाकर चौकोर आकार में सेट कर दें।
- ऊपर से चोको चिप्स लगाएं।
- इसके बाद 2-3 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- इसके बाद इसके चौकोर टुकड़े काट लें।
4. इंस्टेंट ब्रेड पेड़ा
सुबह राखी बांधने से 10 मिनट पहले आप इस मिठाई को बना सकती हैं। इतना ही बल्कि अगर अचानक मेहमान आ जाए, तो भी इस स्वीट को तैयार कर सकती हैं।

सामग्री
- 4- ब्रेड के स्लाइस,
- 3 चम्मच- मिल्क पाउडर
- 2 चम्मच- मलाई
- 2 चम्मच- पिसी चीनी
- 1 चुटकी- इलायची पाउडर
बनाने की विधि
- ब्रेड के टुकड़ों को मिक्सी में पीसकर चूरा बना लें।
- अब एक बर्तन में ब्रेड का चूरा, मिल्क पाउडर, मलाई, चीनी और इलायची पाउडर डालें।
- इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक मुलायम आटा गूंथ लें।
- अब इस मिश्रण की छोटी-सी लोइयां लेकर पेड़े का आकार दें।
- इसके बाद बीच में बादाम लगाकर गार्निश करें।
5. केसर श्रीखंड बाइट्स
अगर आप इस राखी 2026 कुछ हटके बनाना चाहती हैं, तो केरस श्रीखंड बाइट्स बना सकती हैं। दही से बनने वाली यह ठंडी और मीठी रेसिपी गर्मियों के इस मौसम में बहुत राहत देती है।

सामग्री
- 1 कप- गाढ़ा हंकर्ड (गाढ़ा दही),
- 4 चम्मच- पिसी हुई चीनी
- आधा चम्मच- इलायची पाउडर
- बारीक कटे हुए- बादाम
बनाने की विधि
- एक कटोरी में गाढ़ा दही लें और उसमें चीनी पाउडर व इलायची पाउडर डालकर 3-4 मिनट फेटें।
- अब इसमें अपनी पसंद के अनुसार केसर के धागे या थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स मिला लें।
- फिर इसे छोटी कटोरी में निकालें और ऊपर से बादाम-पिस्ता डालकर ठंडा-ठंडा परोसें।
इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2026 पर काजू कतली नहीं, दो तरीकों से बनाएं Kaju Roll; आसान है रेसिपी
तो अगर आप इस रक्षाबंधन बिना झंझट के बनने वाली मिठाई ढूंढ रही हैं, तो इन्हें एक बार जरूर ट्राई करें। ये न केवल स्वाद में बेहतरीन होती हैं बल्कि बिना मेहनत के बनकर तैयार हो जाती हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। साथ ही ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Magnific,AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।