Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:44 PM IST

ड्राई फ्रूट्स, शुद्ध देसी घी और शाही स्वाद...सूरत की 'घारी' क्यों है इतनी खास?

गुजरात के सूरत शहर की सुप्रसिद्ध मिठाई 'घारी' अपने स्वाद और इतिहास के लिए जानी जाती है। जानिए मावा, मेवों और देसी घी से सराबोर इस शाही डिश की खासियत और ऐतिहासिक कहानी।
Updated:- 2026-08-12, 17:43 IST
image

गुजरात का शहर सूरत कपड़ों और हीरों के व्यापार के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। लोग दूर-दूर से यहां शॉपिंग के लिए आते हैं। यही नहीं, सूरत अपने लजीज खान-पान के लिए भी जाना जाता है। बात सूरत की फेमस डिशेज की हो, तो सबसे पहला नाम 'घारी' का आता है। शुद्ध देसी घी, मेवों और मावे के बेहतरीन मिश्रण से तैयार होने वाली यह मिठाई सिर्फ एक पकवान नहीं, बल्कि गुजरात की सबसे प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है। आइए जानते हैं इस शाही स्वाद वाली सुप्रसिद्ध मिठाई की खासियत के बारे में।

सूरत की फेमस मिठाई 'घारी'

खाने-पीने के शौकीनों के बीच मिठाइयों का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। ऐसे में आपने कभी न कभी तो सूरत की फेमस डिश 'घारी' का नाम सुना ही होगा। गुजरात में कोई भी त्योहार या फंक्शन हो, घारी जरूर बनाई जाती है। यह वहां की ऐसी मिठाई है, जो आपको हर खास मौके पर थाली में देखने को मिलेगी। इस मिठाई को बनाने की प्रक्रिया बेहद बारीक और मेहनत भरी होती है। इसे बनाते समय इस्तेमाल होने वाली सामग्री इसके स्वाद को बाकी मिठाइयों से अलग बनाती है।

1 - 2026-08-12T173557.678

यह भी पढ़ें- नारियल और बादाम को उबालकर बनाएं यह स्वादिष्ट मिठाई, आसान है रेसिपी

घारी की लजीज स्टफिंग

घारी को लजीज बनाने के लिए इसके अंदर की गई स्टफिंग बहुत मायने रखती है। इसके अंदर मावा यानी खोया, पिसे हुए बादाम, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स और केसर का इस्तेमाल कर स्टफिंग तैयार की जाती है। इस मिश्रण में इलायची और जायफल का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। इसके अलावा इसके आउटर कवर के लिए मैदे की बेहद पतली और मुलायम परत तैयार की जाती है।

शुद्ध देसी घी की मोटी परत और शाही बनावट

घारी की सबसे बड़ी पहचान इसका आकार और इसके ऊपर जमा हुआ शुद्ध देसी घी है। इसे गोल टिक्की के आकार में बनाकर देसी घी में धीमी आंच पर तला जाता है। देसी घी में तलने पर इसका स्वाद बढ़ जाता है। तलने के बाद इसे गाढ़े देसी घी में डुबोकर रखा जाता है, जिससे इसके ऊपर घी की एक सफेद मोटी परत जम जाती है। जब आप इसे खाते हैं, तो घी और मावे का यह कॉम्बिनेशन मुंह में जाते ही घुल जाता है। 

2 - 2026-08-12T173559.723

सूरत की घारी का ऐसे लें शाही स्वाद

  • घारी को सीधे फ्रिज से निकालकर खाने के बजाय हल्का सा गुनगुना करें, उसके बाद खाएं।
  • घारी काफी हैवी मिठाई है। इसे खाने के बाद या इसके साथ चुटकी भर जायफल और केसर वाला हल्का गर्म दूध सर्व कर सकती हैं।
  • अगर आप मेहमानों के सामने इसे परोस रही हैं, तो घारी के ऊपर थोड़ा सा असली चांदी का वर्क लगाएं।

यह भी पढ़ें- Raj Kachori History: स्वाद में लाजवाब राज कचौड़ी का इतिहास जानती हैं आप? जानें इसका शाही सफर

भरपूर ड्राई फ्रूट्स, मावे और देसी घी से तैयार होने वाली यह फेमस घारी मिठाई अपने लाजवाब स्वाद के लिए जानी जाती है। ऐसे में अगर आप भी कभी गुजरात या सूरत के दौरे पर जाएं, तो इस पारंपरिक और शाही मिठास का जायका लेना बिल्कुल न भूलें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  pinterest/Delighting India/Slurrp/amazon/Surti Ghari 

FAQ
गुजरात का सबसे फेमस खाना क्या है?
गुजरात का सबसे फेमस खाना ढोकला (और खमन) है। इसके अलावा फाफड़ा-जलेबी, उंधियू, खांडवी और दाढ़ ढोकली भी यहाँ के बहुत प्रसिद्ध और लोकप्रिय व्यंजन हैं।
 सूरत में घारी मिठाई खासतौर पर किस त्योहार पर खाई जाती है?
 यह मिठाई मुख्य रूप से 'शरद पूर्णिमा' (चांदनी पडवो) के पावन अवसर पर बहुत बड़े पैमाने पर खाई जाती है।
क्या घारी मिठाई कई दिनों तक खराब बिना हुए स्टोर की जा सकती है?
हां, शुद्ध देसी घी और मावे से बनने के कारण इसे बिना फ्रिज के भी 15 से 20 दिनों तक आसानी से स्टोर किया जा सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।