Pressure Cooker Uses: दाल-चावल ही नहीं, घर के इन कामों में भी कमाल दिखाता है प्रेशर कुकर

Pressure Cooker Hacks: प्रेशर कुकर को हम अक्सर सिर्फ दाल-चावल बनाने या सब्जियां उबालने में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह किचन का एक ऐसा मल्टी-टास्किंग गैजेट है जो कुकिंग के अलावा भी कई कामों में कमाल दिखाता है। यह उन कामों को भी आसान कर देता है जिनमें बहुत मेहनत लगती है। चाहे घर की सफाई हो या किसी चीज को कीटाणुरहित करना हो, प्रेशर कुकर एक स्मार्ट टूल की तरह काम आता है। अगर आप इसका सही इस्तेमाल जानती हैं, तो यह आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को काफी सरल बना सकता है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे कमाल के हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
घर पर बनाएं कंडेंस्ड मिल्क

दूध की बंद टिन को कुकर में पानी डालकर कुछ सीटियां आने तक पकाएं। इससे दूध के अंदर की शुगर कैरमलाइज हो जाती है और आपको बिना मेहनत के बेहतरीन कंडेंस्ड मिल्क मिल जाता है।
इंस्टेंट स्टीम आयरन के लिए करें इस्तेमाल
अचानक कहीं बाहर जाना हो, तो प्रेशर कुकर एक बेहतरीन देसी आयरन बन सकता है। कुकर में थोड़ा पानी भरकर गर्म करें। जब तल पूरी तरह गर्म हो जाए, तो इसे सावधानी से कॉटन के कपड़ों की सिलवटों पर फेरें। कुकर का भारी बेस और गर्माहट प्रेस की तरह काम कर कपड़ों को तुरंत चकाचक कर देती है।
कांच की बोतलों और जार को कीटाणुरहित करना

प्रेशर कुकर का इस्तेमाल आप चीजों को पूरी तरह से साफ और कीटाणुमुक्त करने के लिए कर सकते हैं। अगर आप घर में अचार या जैम बना रहे हैं, तो कांच की बोतलों को कुकर में थोड़ा पानी डालकर एक सीटी आने तक भाप दें। इससे सभी बैक्टीरिया मर जाते हैं। यही तरीका बच्चों की दूध की बोतलें साफ करने के लिए भी सबसे बेस्ट है। यह बाजार में मिलने वाले महंगे स्टेरलाइजर जैसा ही काम करता है।
इसे भी पढ़ें- Microwave Uses: खाना गर्म करने में ही नहीं, इन 6 कामों को भी आसान बनाता है माइक्रोवेव
स्टीम क्लीनिंग के लिए इस्तेमाल
अगर आपके घर में किसी चीज पर जिद्दी मैल जम गई है, तो कुकर की भाप उसे ढीला करने में मदद कर सकती है। कुकर में पानी भरकर उसे गैस पर रखें और सीटी हटाकर उस पर एक पाइप फिट कर दें। पाइप से निकलने वाली गर्म भाप को गंदी जगहों या टाइल्स के कोनों पर मारें। इससे जमी हुई चिकनाई और गंदगी आसानी से पिघल जाएगी और आप उसे कपड़े से पोंछकर साफ कर सकते हैं।
बेकिंग करने में दिखाता है कमाल

अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो प्रेशर कुकर आपका सबसे अच्छा दोस्त है। कुकर की तली में थोड़ा नमक या रेत फैलाकर और उसके ऊपर एक स्टैंड रखकर आप इसमें केक, बिस्किट या पिज्जा बड़े आराम से बना सकते हैं। बस ध्यान रहे कि बेकिंग करते समय कुकर की सीटी और रबर निकाल दें। इस तरह कुकर एक परफेक्ट मिनी ओवन की तरह काम करता है और रिजल्ट भी बहुत बढ़िया मिलता है।
जमे हुए खाने को गर्म करने में

कई बार फ्रिज में रखा खाना गर्म करने पर सूख जाता है, खासकर इडली, मोमोज या ढोकला। इन्हें सीधे गैस पर गर्म करने के बजाय कुकर में थोड़ा पानी डालें और खाने को एक जाली वाले बर्तन में रखकर भाप दें। भाप से गर्म होने के कारण खाना एकदम ताजा और नरम हो जाता है। यह तरीका माइक्रोवेव से भी बेहतर है क्योंकि इससे खाने की नमी बरकरार रहती है।
जिद्दी दाग हटाने में करें इस्तेमाल
कुछ बर्तन या लोहे की चीजें ऐसी होती हैं जिन पर ग्रीस या बहुत पुराना मैल जम जाता है। ऐसे में कुकर में पानी और थोड़ा सा सिरका या नींबू डालकर उन चीजों को अंदर रख दें और धीमी आंच पर भाप दें। गर्म पानी और भाप के दबाव से वे दाग ढीले पड़ जाते हैं, जिन्हें बाद में सिर्फ एक बार रगड़ने से साफ किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Sandwich Maker Hacks: ब्रेड को कुरकुरा बनाने में ही, इन 5 चीजों में भी कमाल दिखाता है सैंडविच मेकर
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।