Sandwich Maker Hacks: ब्रेड को कुरकुरा बनाने में ही, इन 5 चीजों में भी कमाल दिखाता है सैंडविच मेकर

Sandwich Maker Uses: सैंडविच मेकर को आमतौर पर केवल ग्रिल्ड सैंडविच बनाने वाली मशीन समझा जाता है, लेकिन यह आपकी रसोई का एक बेहद मल्टीपर्पज टूल है। क्या आप जानते हैं कि यह मशीन आपके रोजमर्रा के खाना पकाने के कामों को कितना आसान बना सकती है? बता दें कि यह न केवल समय बचाता है, बल्कि बहुत कम तेल का उपयोग करके आपको स्वादिष्ट और कुरकुरा खाना भी देता है। अगर आप भी इसे सिर्फ एक सैंडविच मेकर मानते हैं, तो आप इसके इस्तेमाल के सही तरीकों से अनजान हैं। आज हम आपको सैंडविच मेकर के 8 ऐसे कमाल के हैक्स बताने जा रहे हैं, जो आपकी कुकिंग को भी बेहतर बना सकते हैं।
लेफ्टओवर पिज्जा रीहीट (Pizza Reheating)
पिज्जा को माइक्रोवेव में गरम करने से वह सौगी हो जाता है। सैंडविच मेकर में पिज्जा स्लाइस रखें (ऊपर की प्लेट को टच न होने दें या बटर पेपर का इस्तेमाल करें), इससे बेस फिर से क्रिस्पी हो जाएगा।
ग्रिल्ड सब्जियां (Grilled Vegetables)

अगर आप सब्जियों को गैस पर ग्रिल्ड नहीं करना चाहती हैं, तो सैंडविच मेकर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए शिमला मिर्च, मशरूम, जुकिनी या ब्रोकली को हल्के नमक और काली मिर्च के साथ टॉस करें और सैंडविच मेकर में ग्रिल करें। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन हेल्दी स्नैक है जो डाइट पर हैं।
इंस्टेंट वड़ा पाव बनाने में करें इस्तेमाल
आलू की टिक्की या पैटी को तलने के बजाय आप इसमें सेक सकते हैं। उबले आलू का मसाला तैयार करें, उसे पैटी की शेप दें और मेकर में हल्का तेल लगाकर रख दें। यह डीप फ्राई का एक हेल्दी विकल्प है और टिक्की अंदर तक अच्छी तरह सिक जाती है।
चीला बनाने के लिए करें इस्तेमाल

दाल या बेसन का चीला अक्सर तवे पर चिपक जाता है, लेकिन सैंडविच मेकर में यह डर नहीं रहता। गाढ़ा बैटर तैयार करें और प्लेट्स पर फैला दें। कम तेल में एकदम परफेक्ट शेप का और कुरकुरा चीला तैयार हो जाता है।
कुरकुरापन लाने के लिए करें इस्तेमाल

समोसे, पिज्जा या बचे हुए पकौड़े गरम करने पर वे अक्सर गीले या सौगी हो जाते हैं। सैंडविच मेकर इन चीजों को दोबारा कुरकुरा बनाने के लिए बेस्ट तरीका है। इसके लिए बस सैंडविच मेकर की प्लेट्स को हल्का सा गरम करें, उस पर अपना बचा हुआ नाश्ता रखें और कुछ मिनट के लिए बंद कर दें।
इसे भी पढ़ें- हर किचन में होने चाहिए ये यूजफुल गैजेट्स, एक हाउसवाइफ का काम बना देंगे आसान
ऑमलेट और एग बाइट्स बनाने के लिए

क्या आप जल्दी में हैं और गैस पर ऑमलेट पलटने का समय नहीं है? सैंडविच मेकर में आप बहुत आसानी से ऑमलेट बना सकती हैं। फेंटे हुए अंडों में अपनी पसंदीदा सब्जियां और मसाले मिलाएं और इसे मेकर की प्लेट में डालें। इसे बंद कर दें और बस 2-3 मिनट में ऑमलेट तैयार हो जाएगा।
आलू टिक्की या पैटीज बनाने में आता है काम
सैंडविच मेकर आलू की टिक्की या पैटीज को कुरकुरा बनाने का काम करता है। आलू के मिश्रण को टिकिया का आकार दें और मेकर की प्लेट्स पर थोड़ा तेल लगाकर इन्हें अंदर रख दें। ये दोनों तरफ से पकेंगी और बाहर से क्रिस्पी होंगी।
परफेक्ट क्वेसडिला और रैप्स
अगर आपके घर में बची हुई रोटियां या टॉर्टिला हैं, तो सैंडविच मेकर उन्हें स्नैक में बदल सकता है। इसके लिए रोटी के अंदर पनीर, चीज, सब्जियां या सॉस भरें और उसे रोल या फोल्ड करके मेकर में रख दें।
छोटे पैनकेक्स बनाने में दिखाता है कमाल

अगर आप कुछ मीठा खाना चाहते हैं, तो सैंडविच मेकर यहां भी काम आता है। पैनकेक का घोल को प्लेट्स पर डालें। यह छोटी-छोटी कुकीज या मिनी पैनकेक्स बनाने के लिए सांचे की तरह काम करता है। बस ध्यान रखें कि प्लेट्स पर थोड़ा मक्खन या घी जरूर लगाएं।
इसे भी पढ़ें- सैंडविच मेकर पर जमी चिकनाई और चिपके खाने को इन आसान टिप्स से करें साफ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
- सैंडविच मेकर में क्या-क्या बना सकते हैं?
- सैंडविच मेकर में ब्रेड सेंकने के अलावा आमलेट बना सकते हैं।
- क्या सैंडविच मेकर में बिना तेल या मक्खन के कुकिंग कर सकता हूं?
- सैंडविच मेकर नॉन-स्टिक प्लेट्स के साथ आते हैं। आप बिना तेल के भी चीजें बना सकते हैं, लेकिन हल्की ग्रीसिंग करने से खाना आसानी से निकल जाता है और स्वाद बेहतर आता है।
- अगर Sandwich Maker के अंदर चीज या फिलिंग बाहर निकलकर चिपक जाए, तो क्या करें?
- अगर ऐसा हो, तो मशीन को बंद करके थोड़ा ठंडा होने दें, फिर गीले कपड़े से पोंछें। कभी भी गरम मशीन में छुरी या कांटा डालकर चीज खुरचने की कोशिश न करें, इससे प्लेट्स की कोटिंग खराब हो सकती है।
- सैंडविच मेकर को साफ कैसे करें?
- सैंडविच मेकर को साफ करने के लिए आप डिशवॉश में नींबू का रस मिलाकर इस्तेमाल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।