कुकर की ढीली रबर से निकल रही है गैस? बस 10 मिनट के लिए करें ये काम, फिर से बन जाएगी नई जैसी टाइट

यदि कुकर की रबर ढीली पड़ गई है और खाना बनाने में दिक्कत महसूस हो रही है तो बता दें कि इसे दूर करने में कुछ उपाय बेहद काम आ सकते हैं। ऐसे में जानते हैं, इस उपाय के बारे में... 
Updated:- 2025-12-29, 17:21 IST
image

अक्सर हम अपनी किचन में कुकर का इस्तेमाल सब्जी बनाने के लिए करते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा झुंझलाहट तब होती है जब प्रेशर कुकर की सीटी आने की बजाय किनारो से गैस निकलना शुरू हो जाती है। इसका मुख्य कारण रबर का ढीला हो जाना है। बता दें, जब रबर में दरारें आ जाती हैं या वह फैल जाती है, तब ये समस्या होती है। रबर के ढीले होने पर प्रेशर नहीं बनती है, जिससे खाना पकने में बहुत ज्यादा समय लगता है और गैस की बर्बादी भी होती है। ज्यादातर लोग बराबर नया खरीदने आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोटे से घरेलू नुस्खे से आप अपनी पुरानी रबर को 10 मिनट में वापस नहीं क टाइट बना सकते हैं। जी हा, आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कुकर रबर को कैसे टाइट कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

क्यों हो जाती है रबर ढीली?

बता दें कि रबर गर्मी के संपर्क में रहती है, जिसके कारण उसका लचीलापन खत्म हो जाता है और वह फैल जाती है, इसके अलावा रबर पर जमी चिकनाई उसे ढक्कन पर सही से बैठने नहीं देती है।

cooker

इसके कारण रबर सही से कुकर पर चारों तरफ नहीं चिपक पाती है।

कैसे करें ढीली रबर को टाइट?

सबसे पहले आप कुकर के ढक्कन से रबड़ को निकालें और उसे अच्छी तरीके से साफ करें ताकि सारी चिकनाई निकल जाए। अब गहरे बर्तन में ढेर सारा बर्फ लें या एकदम ठंडा पानी लें। अब रबर को उस बर्फ वाले पानी में डुबोकर 10 मिनट के लिए रख दें। 

इसे भी पढ़ें -पानी के दाग ने फीका कर दिया है नलों का स्टील? आलू के छिलके का यह इस्तेमाल शीशे जैसा चमका देगा आपका बाथरूम

 अगर आप इस ट्रिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो रबर को सीधे फ्रीजर में 10 से 15 मिनट के लिए रख सकते हैं। ठंड के कारण रबर के मॉलिक्यूल सिकुड़ने लगते हैं, जिससे फैली हुई रबर फिर से अपनी पुरानी शेप में आ जाती है और टाइट हो जाती है। बता दें कि अगर रबर बहुत ज्यादा पुरानी है और हल्की सी ढीली है तो आप ढक्कन के किनारो पर थोड़ा सा गुंथा हुआ आटा लगा सकती हैं। यह एक अस्थाई टेप की तरह काम करेगा और गैस को बाहर निकलने से रोक देगा।

pressure cooker

 आप रबर को कभी भी धूप में ना रखें। खाना बनाने के बाद रबर को हमेशा निकालकर साफ करना ना भूलें। रबर पर बहुत हल्का सा खाने वाला तेल लगाकर रखें। इससे उसका लचीलापन बना रहता है। अगर रबर में कट लग गया है तो तुरंत उसे बदल दें।

इसे भी पढ़ें -नेल पॉलिश रिमूवर चमका सकता है काले बिजली के स्विचबोर्ड, जानें कैसे?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।