मणिपुर में बेहद लोकप्रिय हैं ये मिठाइयां, आप भी जानें

अभी तक आपने नॉर्थ और साउथ इंडिया का खाने का स्वाद लिया होगा लेकिन नॉर्थ ईस्ट के व्यंजनों के बारे में लोग बहुत कम जानते हैं, इसलिए हम आपको मणिपुर के कुछ लोकप्रिय मीठे व्यंजनों के बारे में बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-07-25, 10:27 IST
manipur famous sweet dishes

चाय की बागानों से सजी हुई भारत की नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र में बहुत ही खूबसूरत नजारों और वादियों में स्थित कई राज्य हैं। इन राज्यों में एक खूबसूरत राज्य है मणिपुर यह अच्छा ट्रेवल प्लेस होने के अलावा खाने-पीने के मामले में भी समृद्ध है। भारतीय लोग जो नॉर्थ, सेंट्रल और साउथ इंडिया के भोजन का स्वाद चखते हैं, वहीं उन्हें नॉर्थ ईस्ट इंडिया के फूड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है, इसलिए चलिए जानते हैं मणिपुर के कुछ स्वादिष्ट और मशहूर स्वीट डिशेज के बारे में।

थबक लीटू

फर्मेंटेड राइस और गुड़ से बनाई जाने वाली इस मणिपुरी मिठाई को थबक लीटू के नाम से जाना जाता है। फर्मेंटेड राइस और गुड़ को भाप में पकाकर इसे टुकड़ों में काटकर सर्व किया जाता है। इसे बचे हुए चावल को फर्मंटेड करके भी बनाया जा सकता है।

केली चना

manipur famous sweet food

केली चना चना से बनने वाली एक मणिपुरी मिठाई है, जिसे पके हुए केले और काले चने से बनाई जाती है। चने को एक रात पहले भिगोकर उबाला जाता है, फिर पके केले (पके हुए केले की रेसिपी)को मैश करके उसमें चना को मिक्स किया जाता है। यह एक नमकीन और मीठे भोजन का बढ़िया संयोजन है।

इसे भी पढ़ें: ओणम में बनता है ये खास पारंपरिक व्यंजन, आप भी जानें

अलु कांगमेट

 

अलु कांगमेट एक पारंपरिक मणिपुरी मिठाई नहीं है, लेकिन इसकी लोकप्रियता मणिपुर में बहुत है। यह मीठी डिश मसले हुए शकरकंद (शकरकंद की रेसिपी), गुड़ और नारियल के संयोजन से बनाया जाता है। इसे अक्सर भोजन के साइड डिश या नाश्ते के रूप में सर्व किया जाता है।  

चखाओ खीर

manipur famous dessert

काले चावल से बनने वाली स्वादिष्ट और लोकप्रिय खीर है जो काले चावल और दूध का इस्तेमाल कर बनाया जाता है। इसमें अच्छी खुशबू और स्वाद लाने के लिए ड्राई फ्रूट और इलायची का उपयोग किया जाता है। बनने के बाद यह बैंगनी रंग की दिखती है जिसे किसी विशेष अवसर को सेलिब्रेट करने के लिए बनाया जाता है।

कंघौ

कंघौ को आप भारतीय प्रसिद्ध हलवा यानी सूजी या रवा का स्वादिष्ट हलवे के संस्करण के रूप में भी समझ सकते हैं। कंघौ को भी मणिपुर में सूजी, घी, शक्कर और इलायची (इलायची के विकल्प) का उपयोग कर बनाया जाता है। लोग इसमें एक्स्ट्रा स्वाद लाने के लिए मेवे का भी उपयोग करते हैं।

इसे भी पढ़ें: इन स्वादिष्ट खिचड़ी से मानसून बनाएं खास  

 

ये रहे मणिपुर के कुछ मीठे व्यंजन जिसे स्थानीय सामग्रियों और पारंपरिक खाना पकाने के तरीकों से बनाया जाता है। जब कभी भी मणिपुर घूमने का मौका मिले तो इन व्यंजनों का स्वाद लें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik and shutterstocks

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।