ये 6 चाइनीज डिशेज दुनियाभर में हैं बेहद प्रसिद्ध

विभिन्न संस्कृतियों का खाना एक-दूसरे से जुड़ने का एक अच्छा तरीका है। जिस तरह भारतीय फूड दुनियाभर में काफी पसंद किए जाते हैं, ठीक उसी तरह कुछ चाइनीज डिशेज बेहद ही पॉपुलर हैं।

Mitali Jain
dishes around the world

खाना सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं होता है, बल्कि यह आपको स्वाद की एक दूसरी दुनिया में ले जाता है। एक फूड लवर को हमेशा नई फूड आइटम्स टेस्ट करने का मन होता है। वे अलग-अलग जगहों की सिग्नेचर डिशेज को ट्राई करते हैं।

हालांकि, कुछ ऐसे फूड आइटम्स होते हैं, जिन्हें हर कोई पसंद करता है। आज इंडिया में नूडल्स से लेकर मंचूरियन तक, कई चाइनीज डिशेज को लोग बेहद शौक से खाते हैं। वैसे कुछ ऐसे चाइनीज फूड आइटम्स होते हैं, जिन्हें सिर्फ चीन या इंडिया में ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ल्ड में काफी पसंद किया जाता है।

आपने भी यकीनन ऐसे कई चाइनीज फूड आइटम्स को अवश्य चखा होगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपका कुछ ऐसे ही पॉपुलर चाइनीज फूड आइटम्स के बारे में बता रहे हैं-

एग फ्राइड राइस

एग फ्राइड राइस को काफी कम समय में बनाया जा सकता है और यह पोषण से भरपूर होता है। एग फ्राइड राइस अपने आप में एक कंप्लीट फूड है। यह काफी हद तक वेजिटेबल फ्राइड राइस की तरह ही होता है, इसमें केवल अंडा डाला जाता है। उबले हुए अंडे का इस्तेमाल एग फ्राइड राइस बनाने के लिए भी किया जा सकता है। इस डिश को हम बचे हुए चावल से भी बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःघर पर बनाएं ये चाइनीज स्टार्टर की स्वादिष्ट रेसिपीज, सभी करेंगे पसंद

egg fried rice

स्वीट एंड सॉर पोर्क

स्वीट एंड सॉर पोर्क लगभग हर देश में मौजूद टॉप चाइनीज डिश में से एक है, हालांकि इस डिश का नाम अलग-अलग जगह पर अलग होता है। इस डिश में लाल शिमला मिर्च, पीली शिमला मिर्च, शहद, सिरका, चिकन या बीफ और कुछ मसालों को मिक्स किया जता है। जिससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

स्प्रिंग रोल्स

स्प्रिंग रोल्स को मुख्य रूप से दो तरीके जैसे वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन दो तरह से बनाया जाता है। जहां वेज स्प्रिंग रोल्स में पत्तागोभी, प्याज, अदरक व मिर्च की स्टफिंग की जाती है। वहीं, नॉन-वेज स्प्रिंग रोल्स में मीट की स्टफिंग की जाती है। इन्हें फ्राई किया जाता है और इससे यह काफी क्रिस्पी बनते हैं। अमूमन लोग स्नैक टाइम में इन्हें खाना काफी पसंद करते हैं।

चिली चिकन

chilly chicken

यह डिश सोया सॉस, काली मिर्च और चिली सॉस में बोनलेस चिकन को मैरिनेट करके बनाई जाती है। पहले चिकन को डीप फ्राई किया जाता है और फिर इसे बेहतरीन स्वाद देने के लिए फिर से सॉस में डाला जाता है। कुछ लोग इसे बनाते समय इसमें अजिनमोटो को भी शामिल किया जाता है। कुछ लोग इसे गहरा लाल रंग देने के लिए इसमें फूड कलर भी मिलाते हैं।

दरसान

दरसान एक चाइनीज डेलिकेसी है और लोग इसे डेजर्ट के रूप में खाना पसंद करते हैं। दरअसल, इस डिश को नूडल्स में शहद मिलाकर बनाया जाता है। जिससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। बाद में इसे तिल के साथ गार्निश किया जाता है, जिससे इसका टेक्सचर और फ्लेवर दोनों ही काफी अच्छा हो जाता है।

चिली पोटैटो

chilly potato

इस डिश को गार्लिक प्यूरी और टमाटर प्यूरी में अच्छे से कटे हुए आलू को तल कर बनाया जाता है। अंत में, इस डिश को तिल से गार्निश किया जाता है। अमूमन इस डिश के टेस्ट को एन्हॉन्स करने के लिए इन्हें शहद में डुबोया जाता है। जिसके कारण यह डिश एक ही बार में स्वीट और सॉल्टी दोनों फ्लेवर प्रदान करती हैं। आमतौर पर, इस डिश को लोग इवनिंग स्नैक्स के रूप में खाना काफी पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ेंःदिल्ली में इटालियन फूड्स का स्वाद चखने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

तो आपको इनमें से किस चाइनीज फूड आइटम को खाना सबसे अच्छा लगता है, हमें अवश्य बताइएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer