Best In Kota: कोटा की इन जगहों पर किया जा सकता है फैमिली से लेकर फ्रेंड्स तक के साथ एन्जॉय, मिलेंगी परफेक्ट फोटो लोकेशन

हमें कुछ याद रहे या न रहे, लेकिन दोस्तों के साथ बिताएं वो कुछ एक पल यादों के कोने में रह जाते हैं। इन पलों को हम कई सालों तक याद भी करते हैं।

placesin kota rajasthan

दोस्तों के साथ घूमना-फिरना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम अक्सर कहीं न कहीं जाने का प्लान बाते रहते हैं। वहीं आजकल अपने शहर से बाहर जाने के लिए हम साथ में अपने माता-पिता के आलावा करीबी दोस्तों को ले जाना पसंद करते हैं। ऐसे ही राजस्थान के कोटा में काफी जगहें हैं, जहां हम आराम से घूम सकते हैं और दोस्तों के साथ कई ताजी यादें बना सकते हैं।

2 दिन की ट्रिप के लिए कोटा में आपको कई जगहें आसानी से मिल जाएंगी, जहां आप कई फोटोज और वीडियोज को शूट कर सकते हैं।आइये जानते हैं कोटा कि इन जगहों के बारे में जुड़ी कुछ ख़ास बातें-

सिटी पार्क

यह कोई मामूली पार्क नहीं है, बल्कि फैमिली से लेकर दोस्तों तक के साथ में इस पार्क को एक्स्प्लोर किया जा सकता है। यह काफी बड़ा पार्क है और यहाँ आपको दोस्तों के एन्जॉय करने के लिए काफी साड़ी फन एक्टिविटीज देखने को मिल जाएंगी। यहां आप बोटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां मौजूद स्ट्रीट फ़ूड का आनंद भी ले सकते हैं। यहां आपको चाइनीज, इंडियन और भी डिश खाने को मिल जाएंगी।

kota central park

सेवेन वंडर्स पार्क

इस तरह के पार्क दिल्ली जैसे कई बड़े शहरों में भी हैं, लेकिन अगर आप कोटा आ रहे हैं और कोई पिकनिक स्पॉट ढूंढ रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इसके अलावा इस पार्क के ठीक साथ में आपको पानी की लहर भी देखने को मिलेगी। यहां आप वॉक करने के लिए भी आ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Road Trip From Mumbai: 4 दोस्त मिलकर इस तरह बनाएं घूमने का प्लान, मात्र 20 हजार आएगा खर्च

किशोर सागर और जगमंदिर पैलेस

कोटा में एक किशोर सागर कृत्रिम सुरम्य झील भी मौजूद है। बता दें कि इसका निर्माण सन 1346 के दौरान बूंदी के प्रिंस देहरा देह द्वारा करवाया गया था। किशोर सागर झील बृज विलास महल संग्रहालय के किनारे पर स्थित है। आप यहां दोस्तों के साथ या परिवार के साथ में आकर खूब साड़ी फोटोज को खींच सकती हैं और यादें बना सकती हैं।

अगर आपको कोटा की ये जगहें पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP