Road Trip From Mumbai: 4 दोस्त मिलकर इस तरह बनाएं घूमने का प्लान, मात्र 20 हजार आएगा खर्च

अक्सर दोस्तों को एक साथ रोड ट्रिप पर जाना अच्छा लगता है। प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी गाड़ी से घूमने निकल जाएं। इसमें न ही आपको बस, ट्रेन और कैब लेने की चिंता होगी और न ही आपको रात ज्यादा होने पर परेशान होना पड़ेगा। क्योंकि आप अपनी गाड़ी से पूरी रात भी घूम सकते हैं। लेकिन सवाय यह है कि हर महीने कैसे घूमा जाए?
इस तरह घूमने से खर्चा बहुत ज्यादा होगा। ऐसे लोग मुंबई से आस-पास की जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। ये ट्रिप आप वीकेंड पर प्लान करें, क्योंकि इससे आपको एक्स्ट्रा छुट्टी नहीं लेनी पड़ेगी।
मुंबई से रोड ट्रिप पर कहां जाएं?

- मुंबई से लोनावला की दूरी- 81.9 किमी, आपको 2 घंटे का समय लगेगा।
- मुंबई से खंडाला की दूरी- 79.2 किमी, आपको 1 घंटा 32 मिनट का समय लग सकता है।
- मुंबई से पुणे की दूरी- 148.1 किमी, 3 घंटा का समय लग सकता है।
- मुंबई से माथेरन की दूरी- 83.1 किमी, 2 घंटा 15 मिनट का समय लग सकता है।
- मुंबई से महाबलेश्वर की दूरी- 231.1 किमी, 5 घंटे का समय लग सकता है।
इसे भी पढ़ें- मुंबई और पुणे से बना रहे हैं कहीं घूमने का प्लान, तो IRCTC के इन पैकेज के जरिए जाएं
मुंबई से कम बजट में रोड ट्रिप प्लान कैसे करें?

- अगर आप ऊपर दिए गए लोकेशन का ट्रिप प्लान करते हैं, तो आप आसानी से 20 हजार में घूमकर वापस आ जाएंगे।
- ध्यान रखें कि आप अपने दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, इसलिए होटल की बजाय होम स्टे या हॉस्टल का चुनाव करें।
- हालांकि 4 दोस्त 2 होटल के कमरे में आसानी से रह सकते हैं।
- आप वीकेंड पर घूमने के लिए अच्छी जगह पर जा रहे हैं, तो शनिवार सुबह 6 से 7 बजे ट्रिप की शुरुआत करें।
- सुबह-सुबह ट्रिप की शुरुआत करने का मजा अलग ही होता है।
- आप शनिवार को ही इन लोकेशन पर पहुंच जाएंगे।
- रात में शनिवार को होटल या हॉस्टल में रूके।
इसे भी पढ़ें- दोस्तों के साथ इस तरह प्लान करें मुंबई से ट्रिप, मात्र 10 हजार रुपये आएगा खर्च
- रविवार सुबह से शाम तक आप बाइक से घूमने के बाद 5 या 6 बजे के करीब वापस मुंबई की तरफ निकल जाएं।
- आप आसानी से रात 12 बजे तक अपने घर पहुंच जाएंगे।
- अब आप सोमवार को वापस ऑफिस जॉइन कर सकते हैं।
- 4 दोस्तों को रोड ट्रिप प्लान करने के लिए केवल 2 बाइक या स्कूटी की जरूरत होगी।
- 2 दोस्त एक बाइक पर बैठ कर यात्रा की शुरुआत करें।
- इस तरह ट्रिप प्लान करने में आपका खर्च 20 हजार रुपये से भी कम आएगा।
- क्योंकि पेट्रोल पर खर्च 2 हजार रुपये भी मुश्किल से आने वाला है।
- एक रात होटल में स्टे करने पर दो लोगों का खर्च 2000 रुपये के करीब आएगा।
- इस तरह 4 लोग 4 हजार रुपये होटल पर आसानी से लगा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।