Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:09 AM IST

पुणे से 2 घंटे की दूरी पर छिपी हैं ये 3 खूबसूरत जगहें, कपल्स जा सकते हैं घूमने

पुणे के आसपास ऐसी कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां आप पार्टनर के साथ 1 दिन का ट्रिप प्लान कर सकती हैं। इस ट्रिप में आपके पैसे भी ज्यादा खर्च नहीं होंगे और आप हर वीकेंड घूमने जा सकती हैं।
Updated:- 2026-05-26, 17:29 IST
places to visit around pune within 2 hours

पार्टनर के साथ वीकेंड पर इस बार कहां घूमने जाना है, इसकी प्लानिंग कप्लस मिलने से 1 हफ्ते पहले ही करने लगते हैं। काम और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच वीकेंड ही ऐसा मौका मिलता है, जिसमें वह अपने पार्टनर के साथ समय बिता पाते हैं। अगर आप पुणे में रहती हैं और वीकेंड पर बार-बार एक ही जगह घूमकर बोर हो गई हैं, तो आपके लिए हम कुछ अच्छी जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं। ये जगहें पुणे से मात्र 2 घंटे की दूरी पर हैं और यहां पहुंचना भी आसान है। आप सुबह घूमने निकलती हैं, तो शाम तक वापस अपने घर आ सकती हैं।

लोनावला

पुणे के लोगों के लिए इससे अच्छी जगह और क्या हो सकती है। मात्र 1.5 घंटे की दूरी पर स्थित इस जगह से ज्यादा रोमांटिक जगह कपल्स के लिए और कोई नहीं हो सकती। हरी-भरी वादियां, झरने और पहाड़ आपको पुणे की गर्मी से राहत दिलाते हैं। यहां आप सुबह जाकर शाम तक वापस अपने घर भी आ सकती हैं। अक्सप कपल्स यहां रोड ट्रिप के लिए वीकेंड पर जाते हैं।

Pune weekend trips

खंडाला

पुणे से खंडाला की दूरी भी लगभग 73 किमी ही है। यहां पहुंचने में भी आपको केवल 1:31 मिनट का समय लगने वाला है। वीकेंड पर आपको थोड़ी भीड़ मिल सकती हैं, लेकिन आप एक दिन में आराम से अपना ट्रिप पूरा कर लेंगी। यहां के बादलों से ढके पहाड़ कपल्स को रोमांटिक पल का अहसास करवाते हैं।

इसे भी पढ़ें- GOA घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों की हो गई मौज, IRCTC ने 20 हजार के अंदर टूर पैकेज कर दिया है लाइव

मुलशी डैम

पुणे में रहने वाले कपल्स क लिए ऐसे कई रोमांटित स्पॉट हैं, जहां वीकेंड बिताने के लिए आपको सोचने की जरूरत नहीं है। ये जगहें आपको निराश नहीं करने वाली। ठंडी हवा और बहते पानी की आवाज मन को सुकून देती हैं। कपल्स यहां लॉन्ग ड्राइव के लिए आते हैं और घंटों डैम के किनारे बैठकर समय बिताते हैं।

Romantic places near Pune

लवासा

पुणे के पास इसे सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है। इस जगह की खासियत यहां की रंग-बिरंगी इमारतें हैं, जो झील के किनारे स्थित है। इस जगह को हिल सिटी के नाम से भी जाना जाता है। कपल्स यहां वॉटरफ्रंट वॉक और बोटिंग के लिए आ सकते हैं। फोटो और वीडियो बनाने के लिए भी यह जगह बेस्ट है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 2 घंटे 11 मिनट का समय लग सकता है।

इसे भी पढ़ें- आसमान से दिखेगा वादियों का सबसे सुंदर नजारा, Summer Vacation में इन 5 रोपवे की कर आएं सैर

Mulshi Dam Lavasa tourist spots

इन जगहों के अलावा पुणे के निवासी पवन लेक और सिंहगढ़ किला भी घूमने जा सकते हैं। इन जगहों पर पहुंचने का सफर भी खूबसूरत होता है और पहुंचने में आपको लगभग 2 घंटे का ही समय लगता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।