15 से 30 मई के बीच शुरू हो जाएंगे IRCTC के सबसे सस्ते टूर पैकेज, 20 हजार रुपये में घूम पाएंगी आप

15 से 25 मई के बीच कई यात्री घूमने का प्लान बना रहे होंगे, लेकिन बजट कम होने की वजह से अक्सर लोकेशन का चयन करना मुश्किल हो जाता है। सबसे बड़ा बात यह है कि लोकेशन चुन लिया जाए, तो ट्रिप की प्लानिंग कैसे की जाए, जिसमें 20 हजार के अंदर घूमकर वापस आ जाएं, इसका फैसला करना और भी ज्यादा मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कई बार ट्रिप की प्लानिंग हो जाती है, लेकिन जब ट्रिप से वापस आते हैं तो खर्च बहुत ज्यादा हो गया होता है। आपके साथ भी अगर ऐसा होता है, तो आप टूर पैकेज से यात्रा का प्लान कर सकती हैं। रेलवे द्वारा लाइव किए टूर पैकेज में बजट पहले ही तय कर दिया जाता है।
मुन्नार टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत 18 मई से होगी और इसके बाद आप हर दिन इससे यात्रा कर पाएंगी।
- छोटी और बजट में ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो इससे घूमने जा सकती हैं।
- यह ट्रिप 2 रात और 3 दिनों का है।
- पैकेज का नाम ENCHANTING MUNNAR है।
- पैकेज फीस- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 11700 रुपये है।
इसे भी पढ़ें- IRCTC ने लाइव कर दिए हैं मई 2026 के सबसे सस्ते टूर पैकेज, यहां पढ़ें 15 हजार में किन जगहों पर घूम पाएंगी आप
ऊटी टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत गुंटूर जंक्शन, हैदराबाद, नलगोंडा, सिकंदराबाद और तेनाली जंक्शन से हो रही है।
- पैकेज में आपको ऊटी घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
- पैकेज में आपको ट्रेन से घुमाया जाएगा।
- पैकेज 19 मई से शुरू हो रहा है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 18890 रुपये है।
- पैकेज का नाम ULTIMATE OOTY EX HYDERABAD है।
उडुपी टूर पैकेज
- इस पैकेज में आपको मुरुदेश्वर, श्रृंगेरी और उडुपी घूमने का मौका मिलता है।
- पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से हो रही है।
- पैकेज 19 मई से शुरू हो जाएगा।
- पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
- पैकेज का नाम COASTAL KARNATAKA है।
- पैकेज शुरू होने के बाद हर दिन हफ्ते मंगलवार इससे यात्रा कर पाएंगी।
- इस पैकेज में भी आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 17950/रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- IRCTC के 3 सबसे सस्ते शिरडी टूर पैकेज से करें बाबा के दर्शन, जानें इसमें कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं?
राजस्थान टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत जयपुर से हो रही है।
- पैकेज में आपको अजमेर, जयपुर, पुष्कर और उदयपुर घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज में आप 4 रात और 5 दिनों तक घूम पाएंगी।
- इसमें आपको कैब से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- इस पैकेज की शुरुआत 18 मई से हो रही है। इसके बाद आप हर दिन इससे यात्रा कर पाएंगी।
- इसमें 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रत व्यक्ति टिकट प्राइस 11,680 रुपये है।
- भारतीय रेलवे के फेमस टूर पैकेज में से एक है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-irctc official website
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।