Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:42 PM IST

GOA घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों की हो गई मौज, IRCTC ने 20 हजार के अंदर टूर पैकेज कर दिया है लाइव

भारतीय रेलवे की इस टूर पैकेज में आप देखेंगी, तो खाने-पीने की सुविधा भी दी जा रही है। हालांकि, खाने का चुनाव आप अपने हिसाब से नहीं कर सकती। तय मेन्यू के आधार पर ही आपको भोजन दिया जाएगा।
Updated:- 2026-05-25, 19:19 IST
irctc june 2026 goa tour package under rs 20000 only

जून में गोवा घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने ऐसा टूर पैकेज लाइव किया है, जिसे बुक करने के बाद आपको स्कूटी या कैब रेंट पर लेने की चिंता नहीं रहेगी। अक्सर गोवा जाने वाले लोग शहर में स्कूटी रेंट पर लेकर घूमते हैं, क्योंकि यह उन्हें सस्ता पड़ता है, लेकिन अब आपको इस झंझट में भी पड़ने की जरूरत नही होगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि पैकेज में आपको घूमने के लिए गाड़ी की भी सुविधा मिलती है। आपको होटल तक लेकर जाना और शहर में जगह-जगह घूमने जाने के लिए भी आपको वाहन की सुविधा दी जात है।

गोवा टूर प्लान

  • इस पैकेज की शुरुआत चंडीगढ़ से हो रही है, इसका अर्थ है कि आप केवल चंडीगढ़ से ही यात्रा की शुरुआत कर सकती हैं।
  • पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
  • 30 मई से होगी, इसके बाद जून में आप हर शनिवार यात्रा कर सकती हैं।
  • ध्यान रखें कि टिकट बुकिंग आप पहले करवा सकती हैं, लेकिन यात्रा केवल शनिवार से ही शुरु होगा।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा, इसका अर्थ है कि 6 दिनों में आपके आन-जाने के 2 दिन ट्रेन में जाएंगे।
  • पैकेज का नाम CHANDIGARH TO GOA RAIL TOUR PACKAGE है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • गोवा पहुंचने के बाद आपको रेलवे स्टेशन से होटल और हर दिन अलग-अलग जगह घूमने के लिए कैब दी जाएगी।

Goa tour package

पैकेज फीस

  • 3AC कोच से सफर कर रही हैं, तो 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 19,405 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 18,595 रुपये है।
  • स्लीपर कोच में सफर करती हैं, तो 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 15,100 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 14,290 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC ने पहले ही लाइव कर दिए हैं जून के टूर पैकेज, 50 हजार रुपये में कई जगहों पर घूम सकती हैं आप

Indian Railways Goa

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

  • पैकेज फीस के अनुसार ही सुविधाएं दी जाएंगी।
  • 3AC/SL श्रेणी की आने-जाने की टिकट का खर्च पैकेज फीस के अंदर शामिल है।
  • पिक एंड ड्रॉप सुविधा दी जाएगी।
  • पैकेज फीस में ही बोट क्रूज में भी जाने का मौका मिलेगा।
  • गोवा में 3 रातों के लिए होटल मिलेगा।
  • केवल 3 दिन नाश्ता मिलेगा। लंच और डिनर के लिए अलग से पैसे देने होंगे।
  • जीएसटी शामिल है।
  • पैकेज फीस में जो सुविधाएं शामिल नहीं है, वह आपको नहीं मिलेगी।
  • किसी भी टूरिस्ट स्पॉट पर अगर एंट्री फीस लगती है, तो अलग से पैसे देने होंगे।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC ने मई के आखिरी में घूमने वालों के लिए लाइव कर दिए हैं 3 सस्ते टूर पैकेज, बजट देखकर आप भी बुक कर लेंगी टिकट

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।