देश के कई हिस्सों में तेज धूप और गर्मी की वजह से लोग अप्रैल महीने में ही परेशान होने लगे हैं। जबकि अभी तो मई, जून और जुलाई का महीना बाकी है। इन महीनों में देश के कई इलाकों में तापमान 40 से 47 डिग्री तक पहुंच जाता है। ऐसे में इन दिनों में ट्रिप प्लान करना एक बड़ा काम होता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियों के मौसम में कहीं भी घूमने में आपको धूप और पसीने से परेशान होना होगा। कई कपल हैं, जो इन महीनों में अपना हनीमून प्लान कर रहे होंगे। अगर आप मई महीने में हनीमून ट्रिप प्लान करने जा रहे हैं, तो आपको ऐसी जगहों पर जाना से बचना चाहिए, जहां आपको अधिक गर्मी का अहसास होगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको मई महीने में हनीमून के लिए बिल्कुल नहीं जाना चाहिए।
राजस्थान

अगर आप मई महीने में हनीमून के लिए जा रहे हैं, तो राजस्थान जाने से बचें। क्योंकि इस समय आप रोमांटिक होने से ज्यादा गर्मी से परेशान रहेंगे। मई महीने में आपका मन नहीं होगा कि आप होटल से बाहर भी निकलें। आपका मन होगा कि आप केवल कार से ही ट्रैवल करें। लेकिन हर जगह कार से ट्रैवल करना भी आपको महंगा पड़ेगा।
अप्रैल महीने में जयपुर का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब चल रहा है। मई में यह 40 से 45 से बीच पहुंचने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें- मुंबई के आसपास में स्थित ये ऑफबीट जगहें आपका मन मोह लेंगी
गुजरात
अगर आप हनीमून के लिए मई महीने में गुजरात जाने का प्लान बना रहे हैं, तो बता दें कि अप्रैल में यहां तापमान 38 डिग्री चल रहा है ,जो बहुत ज्यादा गर्म है। मई में तापमान 41 से 45 से बीच पहुंच जाएगा। इसलिए कोशिश करें कि आप किसी ऐसी जगह घूमने का प्लान बनाएं, जहां तापमान 25 से 30 डिग्री तक रहे। ऐसे तापमान में घूमना आसान होता है।
महाराष्ट्र की इन जगहों पर घूमने न जाएं
महाराष्ट्र के कई हिस्से मई के महीने में बहुत ज्यादा गर्म रहते हैं। पिछले महाराष्ट्र का चंद्रपुर क्षेत्र मई महीने में बहुत ज्यादा गर्म था। इस मौसम में आप बीच के किनारे भी तपती गर्मी में नहीं बैठ पाएंगे। हालांकि आप मई महीने में लोनावाला, खंडाला, माथेरान और पंचगनी जैसी जगहों पर जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र से जुड़े ये फैक्ट्स हैं बेहद अमेजिंग
उत्तर प्रदेश
मई महीने में उत्तर प्रदेश में भी हनीमून के लिए जाना आपको महंगा पड़ सकता है। क्योंकि मई महीने में यहां का तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच पहुंच जाता है। गर्मी के मौसम में यहां आप धूप से परेशान हो जाएंगे।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों