महाराष्ट्र की गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में से एक के रूप में होती है। एरिया अर्थात् क्षेत्रफल के हिसाब से यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य और दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। महाराष्ट्र का मुंबई शहर तो सपनों की नगरी के रूप में जाना जाता है। लोग अक्सर यहां एक सपना लिए आते हैं और उसे पूरा करने में जुट जाते हैं।
महाराष्ट्र राज्य भारत के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है, जिसमें आपको किलों से लेकर गुफा मंदिरों व प्राचीन समुद्र तटों आदि काफी कुछ चीजों को देखने का मौका मिलेगा। घूमने के लिए तो यह एक बेहतरीन स्थान है ही, लेकिन जब आप इसे और भी अधिक जानते हैं तो वह यकीनन आपकी दिलचस्पी इस राज्य में बढ़ा देती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको महाराष्ट्र से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी अच्छे लगेंगे-
इसे भी पढे़ं: महाराष्ट्र की 10 सबसे फेमस ऐतिहासिक जगहों की झलक आप भी देखें इन तस्वीरों में
महाराष्ट्र के पुणे शहर को पूर्व का ऑक्सफोर्ड भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि यहां पर प्रतिष्ठित सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय सहित अन्य कई एजुकेशनल इंस्टीट्यूट मौजूद हैं। अक्सर लोग बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए पुणे का ही रुख करते हैं।
महाराष्ट्र की लोनार झील को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। दरअसल, महाराष्ट्र एकमात्र ऐसा राज्य है जहां 52000 साल पहले एक उल्का पिंड के पृथ्वी से टकराने के बाद खारी झील बनी थी। आप चाहें इस पर विश्वास ना करें, लेकिन बुलढाणा जिले में रहने वाले लोग तो यही मानते हैं। उनका मााना है कि लगभग 52,000 साल पहले जब उल्कापिंड इस स्थान पर गिरा था, तब यह झील बनी थी। इतना ही नहीं, यह भी माना जाता है कि उस समय यह पृथ्वी की एकमात्र खारी झील थी।
महाराष्ट्र में एक रेलवे स्टेशन ऐसा भी बना है, जो वास्तव में दो राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आता है। जहां पहला आधा भाग महाराष्ट्र में है, वहीं दूसरा आधा हिस्सा गुजरात में बनाया गया है। जी हां, सुनकर शायद आपको अजीब लगे, लेकिन यह सच है। हम यहां नवापुर रेलवे स्टेशन की बात कर रहे हैं, जिसका आधा भाग गुजरात में और आधा भाग महाराष्ट्र में है।
यह बात आपको भले ही अजीब लगे, लेकिन यह शेतपाल और इस गांव के घरों की हकीकत है। महाराष्ट्र के शेतपाल गांव में लोग अपने घरों की छतों पर कोबरा के रहने के लिए अलग से जगह बनाते हैं। यहां पर हर घर में कोबरा के लिए एक आरामगाह होती है। इससे भी दिलचस्प बात यह है कि आज तक गांव में कोबरा द्वारा किसी को काटने की कोई खबर नहीं आई है। इसलिए यह स्थान सांपों की भूमि के नाम से भी बेहद मशहूर है।
इसे भी पढे़ं: पुणे गई हैं तो इन चीजों का लुत्फ उठाना ना भूलें
महाराष्ट्र में एक ऐसी जगह मौजूद है जो बिना दरवाजे या ताले होने की अपनी अनूठी विशेषता के लिए जानी जाती है। जी हां, महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर के घरों में ताले तो दूर दरवाजे भी नहीं होते। शनि शिंगणापुर के लोगों का मानना है कि उनकी संपत्ति भगवान द्वारा संरक्षित है और कोई भी चोर अगर कुछ चुराने की कोशिश करेगा तो उसे भगवान शनि महाराज के क्रोध का सामना करना पड़ेगा। यह परंपरा असामान्य लग सकती है, लेकिन वहां रहने वाले लोग काफी समय से इसका पालन कर रहे हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।