हम सभी के जीवन में नंबर का खासा महत्व है। नंबर के चारों ओर ही हमारी दुनिया घूमती है। लेकिन अगर किसी जगह का नाम नंबर के आधार पर हो तो यह सुनकर काफी अजीब लगता है। जबकि भारत में ही ऐसी कई बेहतरीन जगहें हैं, जिनके नाम नंबर के आधार पर रखे गए हैं।
आमतौर पर, जब किसी जगह का नाम रखा जाता है, तो वह उसकी भौगोलिक स्थिति या विशेषताओं के आधार पर रखा जाता है। कभी-कभी किसी खास वजह या फिर घटना के कारण भी किसी स्थान का नाम रखा जाता है। लेकिन भारत में ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जिनका नाम वास्तव मंे नंबर के नाम पर रखा गया है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिनके नाम नंबर के आधार पर रखे गए हैं-
सतारा (Satara)
सतारा कभी मराठा साम्राज्य की राजधानी थी। महाराष्ट्र के इस स्थान का अपना एक अलग ऐतिहासिक महत्व है। यह शहर सात किलों से घिरा हुआ है और इसी से नाम सतारा का नाम पड़ा है। सतारा पुणे और मुंबई के निवासियों के लिए एक बेहद ही पॉपुलर वीकेंड डेस्टिनेशन है।
पंचगनी (Panchgani)
महाराष्ट्र में मौजूद यह हिल स्टेशन बेहद ही खूबसूरत जगह है। पंचगनी का वास्तव में अर्थ होता है पांच गांवों के बीच की भूमि। यह जगह हमेशा से हिल स्टेशन नहीं थी और उस समय लोग बहुत अधिक इसके बारे में नहीं जानते हैं। लेकिन एक बार हिल स्टेशन में तब्दील होने के बाद इसे बहुत अधिक पॉपुलैरिटी मिली और अब अक्सर लोग अपनी छुट्टियां बिताने के लिए यहां पर आते हैं।
नौकुचियाताल (Naukuchiatal)
यह स्थान उत्तराखंड में स्थित है। नैनीताल और भीमताल के करीब मौजूद नौकुचियाताल का नाम यहां पर मौजूद झील के नाम पर पड़ा है। भले ही यह जगह नैनीताल जितनी पॉपुलर नहीं है, लेकिन फिर भी लोग अक्सर यहां पर कुछ वक्त शांति के बिताने के लिए आते हैं।
इसे भी पढ़ें:आकाश में बहते हुए तारों का नजारा देखना चाहते हैं, तो ये हैं भारत की सबसे बेहतरीन जगहें
सेवन सिस्टर्स फॉल्स (Seven Sisters Falls)
मेघालय के चेरापूंजी में स्थित यह फॉल्स बहुत अधिक पॉपुलर है। यह फॉल पूर्वी खासी हिल्स जिले के मावसमाई गांव में स्थित है। इसे लोकल लोग नोहसंगिथियांग फॉल्स भी कहकर पुकारते हैं। यह नाम इस तथ्य से आया है कि यह सात खंडों वाला वॉटरफॉल है। सालभर भी इस वॉटरफॉल की खूबसूरती बस देखते ही बनती है। हालांकि, मानसून के मौसम में यह वॉटरफॉल और भी अधिक खूबसूरत बन जाता है।
इसे भी पढ़ें:हाइकिंग और ट्रेकिंग में क्या होता है फर्क, जानिए यहां
अष्टमुडी झील (Ashtamudi Lake)
केरल में मौजूद अष्टमुडी लेकर एक बेहद ही पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। स्थानीय मलयालम भाषा में अष्टमुडी शब्द का अर्थ आठ चोटियां होता है। वास्तव में यह झील ऐसे स्थान पर स्थित है जहां आठ नदियाँ मिलती हैं। यही कारण है कि इसे अष्टमुडी झील नाम दिया गया है। अष्टमुडी झील को केरल के बैकवाटर की शुरुआत माना जाता है।
जीरो पॉइंट (Zero Point)
जीरो पॉइंट सिक्किम के युमथांग वैली से लगभग 25 किलोमीटर दूर मौजूद है। सिक्किम में ये एक बड़ा टूरिस्ट स्पॉट है और दूर-दूर से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इस जगह को जीरो पॉइंट इसलिए भी कहा जाता है, क्योंकि इस पॉइंट के बाद इलाके में नागरिकों के लिए 0 सिविलियन सड़कें हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों