नोएडा के करीब इन जगहों पर लिया जा सकता है ट्रैकिंग का मजा

अगर आपको ट्रैकिंग करना काफी अच्छा लगता है तो ऐसे में आपको नोएडा के करीब इन जगहों को अवश्य एक्सप्लोर करना चाहिए।
Updated:- 2023-05-01, 16:04 IST
all about places for trekking near noida

गर्मी के मौसम में नोएडा शहर बुरी तरह से तपने लगता है। अभी से ही नोएडा में गर्मी अपना कहर बरपा रही थी। ऐसे में चिलचिलाती धूप और धधकती गर्म हवाओं से कुछ राहत पाने की तलाश में हम सभी रहते हैं। ऐसे में नोएडा के आसपास की जगहों पर वीकेंड बिताकर इस भीषण गर्मी से आसानी से राहत पाई जा सकती हैं। साथ ही साथ, छुट्टी एन्जॉय करते हुए आप कुछ बेहतरीन एक्टिविटीज का मजा भी ले सकते हैं।

मसलन, अगर आपको ट्रैकिंग करने का शौक है तो आपको नोएडा के करीब ऐसी कई जगहें मिल जाएंगी, जहां पर ट्रैकिंग करने का अपना एक अलग ही मजा है। महज 6-7 घंटें की दूरी पर स्थित इन जगहों पर आप कार ड्राइव करते हुए भी जा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नोएडा के करीब कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर ट्रैकिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है-

लैंसडाउन

where is lansdowne
वीकेंड पर आप छुट्टी मनाने के लिए लैंसडाउन जा सकते हैं। समुद्र तल से 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लैंसडाउन हर एडवेंचर लवर के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस जगह पर आएं और आसपास की शांति और शांति में खुद को खो दें।

नदी के किनारे के शिविरों, रंगीन बाजारों, सुंदर चर्चों और नज़ारों के साथ पूरा, उत्तराखंड का यह हिल स्टेशन गर्मियों की छुट्टी के लिए आदर्श है। टिफिन टॉप और स्नो व्यू पॉइंट तक ट्रेक करना मुश्किल नहीं है। अगर आप एक बिगनर हैं और ट्रैकिंग करना चाहते हैं तो यकीनन लैंसडाउन एक बेहतरीन जगह है। नोएडा से इस स्थान की दूरी 243 किमी है।

नैनीताल

where is nainital
कुमाऊँ क्षेत्र की तलहटी में स्थित नैनीताल वीकेंड पर समय बिताने के लिए एक अच्छी जग है। यहां पर कई ट्रेकिंग ट्रेल्स हैं, जहां पर चलते हुए आप नैनीताल की खूबसूरती को अपनी आंखों से निहार सकते हैं। इस स्थान की नोएडा से दूरी 294 किमी है। (नैनीताल में घूमने की जगहें)

कार में आप लगभग 7 घंटे की ड्राइव करके यहां पर पहुंच सकते हैं। वीकेंड पर आप यहां पर सिर्फ ट्रेकिंग ही नहीं कर सकते हैं, बल्कि प्रसिद्ध नैनी झील में बोटिंग का मजा भी लिया जा सकता है। इसके अलावा, लोकल मार्केट में शॉपिंग करने से लेकर पैराग्लाइडिंग करने का भी अपना एक अलग ही आनंद है।

इसे भी पढ़ें:ट्रैकिंग का उठाना चाहते हैं मजेदार लुत्फ, तो इन एडवेंचर्स जगहों पर पहुंचें

रूपकुंड ट्रेक

where is roopkund trek
यदि आपको ट्रेकिंग करना अच्छा लगता है, लेकिन अभी तक रूपकुंड नहीं गए हैं, तो आपको इस बार यही पर जाने की प्लॉनिंग करनी चाहिए। यह नोएडा के पास सबसे कठिन लेकिन आकर्षक ट्रेकिंग प्लेस में से एक है। इस थका देने वाले ट्रेक पर 8000 फीट से 16,000 फीट तक चढ़ाई करते हुए आपको एक अलग ही रोमांच का अनुभव हो।

नोएडा से रूपकुंड ट्रेक की दूरी लगभग 250 किमी है। रूपकुंड ट्रेक का स्टार्ट प्वाइंट लोहाजंग है। ध्यान रखें कि यह ट्रेक बिगनर के लिए नहीं है। अगर आप पहले भी ट्रैकिंग कर चुके हैं, तभी आप इस जगह को एक्सप्लोर करें। मानसून को छोड़कर साल भर यहां पर आसानी से घूमा जा सकता है। (रूपकुंड झील कहां है)

इसे भी पढ़ें:भारत के इन स्नो प्लेसेस पर उठाएं ट्रैकिंग का लुत्फ, जानिए

नाग टिब्बा ट्रेक

गंगोत्री और केदारनाथ की लुभावनी चोटियों और दून घाटी की एक झलक पाने के लिए आप घने पहाड़ी जंगलों से ट्रैकिंग का मजा लें। अगर आप वीकेंड पर प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं तो नाग टिब्बा ट्रेक पर ट्रैकिंग करना अच्छा विचार है। ट्रेक का सबसे अच्छा हिस्सा हिमालय की चोटियों के अद्भुत दृश्य हैं। नोएडा के पास सबसे आसान ट्रेक में से एक, नाग टिब्बा ट्रेक आपको समुद्र तल से 3000 मीटर ऊपर ले जाएगा।

तो अब आप भी वीकेंड पर नोएडा के करीब इन जगहों पर जाएं और ट्रैकिंग का पूरा मजा उठाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।