Maharashtra Travel: आप भी नहीं जानते होंगे महाराष्ट्र की इस अद्भुत जगह के बारे में, एक बार जरूर दीदार करें

Maharashtra Hidden Gems: भारत के पश्चिम भगा में स्थित महाराष्ट्र देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य माना जाता है। महाराष्ट्र देश के प्रमुख राज्यों में से भी एक माना जाता है, जो मुंबई जैसी माया नगरी के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
महाराष्ट्र देश की सिर्फ आर्धिक राजधानी ही नहीं, बल्कि पर्यटक का केंद्र भी माना जाता है। इस राज्य में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां दुनिया भर से पर्यटक पहुंचते हैं।
महाराष्ट्र के चर्चित पर्यटक स्थलों के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है। जैसे-खंडाला,लोनावाला, माथेरान आदि, लेकिन इस राज्य में ऐसी भी कई अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।
महाराष्ट्र में स्थित पन्हाला एक ऐसी ही जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा। इस आर्टिकल में हम आपको पन्हाला की खासियत और यहां मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
पन्हाला महाराष्ट्र में कहा है? (Where Is Panhala In Maharashtra)

पन्हाला की खासियत बताने से पहले आपको बता दें कि यह खूबसूरत शहर महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित है। इसे महाराष्ट्र का सबसे छोटा शहर माना जाता है, लेकिन इसकी खूबसूरती देखने लायक है।
समुद्र तल से करीब 3 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद पन्हाला महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 367 किमी पुणे से करीब 244 किमी और सतारा से करीब 115 किमी दूर स्थित है। पन्हाला से सांगली भी पास में है।
इसे भी पढ़ें: Weekend Trip: दिल्ली से 5-6 घंटे की दूरी पर हैं ये शानदार और खूबसूरत जगहें, वीकेंड में अपनों के साथ पहुंच जाएं
पन्हाला की खासियत (Why Panhala Is So Famous)

पन्हाला, महाराष्ट्र का एक ऐतिहासिक और खूबसूरत शहर है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि यह शिवाजी महाराज के नेतृत्व के समय की याद दिलाता है। पन्हाला को महाराष्ट्र का एक छिपा हुआ और अनोखा हिल स्टेशन माना जाता है।
पन्हाला का इलाका हरियाली और दुर्ग के लिए भी जाना जाता है। यहां स्थित दुर्ग की ऊंचाई से आसपास का खूबसूरत और मनमोहक नजारा दिखाई देता है। मानसून और ठंड के समय पन्हाला की खूबसूरती चरम पर होती है। वीकेंड में महाराष्ट्र के कई शहरों से लोग यहां पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।
पन्हाला में घूमने की बेस्ट जगहें (Best Places In Panhala Maharashtra)
पन्हाला की खासियत में चार चांद लगाने का काम यहां स्थित कुछ शानदार और बेहतरीन जगहें करती हैं। यहां कई ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-
पन्हाला किला (Panhala Fort)

पन्हाला में किसी चर्चित और ऐतिहासिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले पन्हाला फोर्ट का जिक्र करते हैं। इस फोर्ट का निर्माण 12वीं शताब्दी में शिलाहार शासक भोज द्वितीय द्वारा किया गया था। यह फोर्ट कई शासकों से अधीन रहा है। कहा जाता है कि इस फोर्ट पर शिवाजी महाराज ने भी शासन किया है।
पन्हाला किला की बड़े बड़ी खासियत है कि इसे 'सांपों का किला' का जाता है। माना जाता है कि इस फोर्ट संरचना टेढ़ी-मेढ़ी है और सांपों के समान है। इस फोर्ट को देखने पर लैस लगता है कि सांप चल रहा हो।
मसाई पठार (Masai Pathar)

पन्हाला शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद मसाई पठार एक खूबसूरत और मनमोहक जगह है। इस पठार को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। यह पठार अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कई प्रकार के मौसमी वन्य फूलों के लिए खूब जाना जाता है।
मसाई पठार के बारे में कहा जाता है कि इसकी असल खूबसूरती अगस्त से लेकर सितंबर में देखी जा सकती है। हालांकि, ठंड में भी खूबसूरती का दीदार किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Maharashtra Hill Stations: सर्दियों में महाराष्ट्र के इन हिल स्टेशन्स के आगे फीका लगता है शिमला, नजारे देख झूम उठेंगे
तबक उद्यान (Tabak Udyan)
तबक उद्यान पन्हाला शहर में स्थित एक मुख्य आकर्षण है। तबक उद्यान अपनी खूबसूरती के साथ-साथ मनमोहक और लुभावने दृश्यों के लिए जाना जाता है। यह उद्यान दर्जन से अधिक फूलों की किस्मों के लिए जाना जाता है।
तबक उद्यान को एक पिकनिक स्थल भी माना जाता है। यहां वीकेंड में कई लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। तबक उद्यान के अंदर प्राचीन फोर्ट भी मौजूद है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks,maharashtratourism
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।