Maharashtra Hill Stations: सर्दियों में महाराष्ट्र के इन हिल स्टेशन्स के आगे फीका लगता है शिमला, नजारे देख झूम उठेंगे

Best Places To Visit In Maharashtra During Winter: महाराष्ट्र देश का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। यह एक ऐसा राज्य भी है, जहां हर महीने हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
महाराष्ट्र में घूमने की बात होती है, तो कई लोग मानसून में ही घूमना पसंद करते हैं। यह सच है कि मानसून में महाराष्ट्र की कुछ समुद्र तटीय जगहों की खूबसूरती कमाल की होती है, पर सर्दी के मौसम में भी खूबसूरती देखने लायक होती है।
महाराष्ट्र में समुद्र तटों के अलावा ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां सर्दी के मौसम में घूमने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे। जैसे- महाराष्ट्र के हिल स्टेशन्स को एक्सप्लोर किसी जन्नत से कम नहीं।
इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र में स्थित कुछ शानदार और मनमोहक हिल स्टेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां ठंड के मौसम में घूमने के बाद खुशी से झूम उठेंगे।
माथेरान (Matheran)

महाराष्ट्र में स्थित किसी शानदार और लोकप्रिय हिल स्टेशन घूमने की बात होती है, कई लोग सबसे पहले माथेरान का ही रुख करते हैं। माथेरान महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित है, जो हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है।
माथेरान हिल स्टेशन को शांत वातावरण, सुंदर दृश्यों और समृद्ध इतिहास के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। ठंड के मौसम में माथेरान की खूबसूरती देखने लायक होती है। माथेरान अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। यह कई पर्यटक सिर्फ ट्रेकिंग और कैम्पिंग के लिए ही आते हैं।
महाबलेश्वर (Mahabaleshwar)

महाबलेश्वर महाराष्ट्र के सबसे बेहतरीन और लोकप्रिय हिल स्टेशन्स में से एक है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन समुद्र तल से करीब 4 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद है और सह्याद्री पर्वतमाला के बीच में स्थित है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, घास के मैदान और झील-झरने महाबलेश्वर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। ठंड के मौसम में यहां कई लोग पिकनिक मनाने और ट्रेकिंग के लिए पहुंचते हैं। महाबलेश्वर में आप मैप्रो गार्डन, वेन्ना झील, महाबलेश्वर मंदिर और विल्सन पॉइंट जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
पंचगनी (Panchgani)

महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित पंचगनी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते रहता है। यह महाबलेश्वर से करीब 20 किमी की दूरी पर स्थित है। पंचगनी को महाराष्ट्र का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।
पंचगनी हिल स्टेशन को एडवेंचर प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। वैसे तो पंचगनी की असल खूबसूरती मानसून में देखने को मिलती है, पर ठंड में भी इसकी खूबसूरती देखा जा सकता है। ठंड के मौसम में पंचगनी का तापमान 15°C से भी कम हो जाता है। ठंड में पहाड़ बादलों से ढक जाते हैं।
लोनावाला (Lonavala)

महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित लोनावाला एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। लोनावाला सह्याद्रि पर्वत मालाओं में स्थित है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन पुणे मुख्य शहर से करीब 60 और मुंबई से करीब 96 किमी की दूरी पर स्थित है।
लोनावाला को एडवेंचर और प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। यहां का शांत वातावरण भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। लोनावाला में आप टाइगर प्वाइंट, भजा गुफाएं और भुशी बांध जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। ठंड में यहां का तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
इसे भी पढ़ें: Western Ghats Hill Stations: क्या आपने पश्चिमी घाट के इन शानदार हिल स्टेशन को एक्सप्लोर किया? जन्नत से कम नहीं
इगतपुरी (Igatpuri)

महाराष्ट्र के इगतपुरी को सबसे शांत और शुद्ध वातावरण वाला हिल स्टेशन माना जाता है। पश्चिमी घाट में स्थित इगतपुरी नासिक से करीब 45 किलोमीटर और मुंबई से करीब 120 किलोमीटर दूर है।
इगतपुरी में आप थाल घाट, घाटनदेवी मंदिर और रतनगढ़ किला जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इगतपुरी में घूमने के अलावा आप रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रैकिंग, और कैंपिंग भी कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks,raj_doshi_1818
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।